हांडवो – Handvo Recipe

हांडवो (Handvoh) बनाने में अधिक तेल घी का प्रयोग भी नहीं होता, कम तेल खाने वालों के लिये भी अच्छी है. इसको बनाने के लिये सारी चीजें आपकी किचन में मिल ही जायेंगी. आइये आज हम हांडवो बनायें.
हांडवो (Handvoh) स्वादिष्ट गुजराती खाना है. ये (Handvo) दाल, चावल और सब्जियों को मिला कर बनाई जाती है, तो हम कह सकते है, कि इसमें प्रोटीन्स और विटेमिन्स भरपूर हैं.
Read - Handvo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Handvo Recipe
- चावल - 1/2 कप
- चना दाल - 1/4 कप
- मूंग दाल - 1/4 कप
- उरद दाल - 1/ 4 कप
- दही - 1/2 कप
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लौकी (दूधी या घीया) - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- गाजर - 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
- पत्ता गोभी - 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
- खाना सोडा या ईनो साल्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (1 1/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- चीनी - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच) यदि आपको पसन्द हो
- नीबू का रस - 2 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
तड़के के लिये
- तेल - 3 - 4 टेबल स्पून
- राई के दाने - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- तिल - 2 छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- करी पत्ता - 10- 12

विधि - How to make Handvo Recipe
चावलों को धो कर 5-6 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. सारी दालों को धोकर, अलग अलग पानी में उतने समय के लिये, पानी में भिगो दीजिये.
दाल, चावलों से अतिरिक्त पानी, निकाल दीजिये. चावलों को अदरक और हरी मिर्च के साथ हल्का दरदरा पीस कर, एक बड़े प्याले में निकाल लीजिये. दालें भी बारीक पीस लिजिये, दही को मथ लीजिये, इन सबको अच्छी तरह मिलाइये.
मिश्रण को फरमेन्ट करने के लिये, प्याले को ढककर किसी गरम स्थान पर, 10-12 घन्टे के लिये रख दीजिये. प्याला इतना बड़ा लीजिये कि मिश्रण फूलने के बाद वह उसमें आ सके.
फूले हुये मिश्रण में कद्दूकस की हुई सब्जियां, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. आप इसका स्वाद चख कर देख लीजिये. अगर आपको नमक या मिर्च कम लगे, तो और डाल कर ठीक कर लीजिये.
छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम करिये. राई के दाने, जीरा और तिल डाल कर भूनिये, करी पत्ता भी डाल दीजिये और हींग भी डाल दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. आधा तड़का मिश्रण में मिला दीजिये. आधा बचा कर रख लीजिये.
हांडवो को निम्न प्रकार से बना सकते हैं:
1. हांडवो (Handvoh) भाप में ढोकला की तरह पका सकते हैं.
मिश्रण में बेकिग सोडा डाल कर चमचे से चलाते हुये मिलाइये, मिश्रण को किसी बर्तन में डालिये, कुकर या कोई एसा बर्तन जिसमें भाप में इसे पका सके , 20 मिनिट तक हांडवो को भाप में पका लीजिये, हांडवो को चैक भी कर सकते हैं, किसी चाकू की नोक को हांडवो में गड़ाइये, अगर वह नहीं चिपकता तो हांडवो पक गया है. गैस बन्द कर दीजिये.
हांड्वो को ठंडा होने के बाद, बर्तन से निकालिये, अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. आधा बचे हुये तड़के को उसके ऊपर डालिये और हरा धनियां डालकर सजाइये. हांडवो तैयार है.
2. हांडवो (Handvoh) ओवन में केक की तरह से पका सकते हैं.
मिश्रण में बेकिंग सोडा डाल कर चमचे से चलाते हुये मिलाइये, मिश्रण को उस बर्तन में डालिये, जिसको आप ओवन में रखकर, हांड्वो को बेक कर सकते हैं. आधा बचा हुआ तड़का मिश्रण के ऊपर डाल दीजिये. 200 डिग्री सेन्टी ग्रेट पर हांडवो को ओवन में पहले, 15 मिनिट और बाद में चैक करते हुये, 10 मिनिट पकाइये, अगर आवश्यकता तो हांडवो को 5-10 मिनिट के लिये और पका सकते हैं. हांडवों में चाकू गड़ा कर चैक भी कर लीजिये, हांडवो पूरी तरह पकने पर, चाकू से चिपकता नहीं है, हांडवो पक गया है.
पकने के बाद हांडवो (Handvo) को ओवन से निकालिये, ठंडा होने के बाद हांडवो को प्लेट में निकालिये और अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये. हांडवो (Handvo) को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
हांडवो में डाली जाने वाली सब्जियां आप स्वाद और घर में उपलब्धता के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.
हांडवो को बिना फरमेन्ट किये भी बनाया जा सकता है.
कमेंट (95)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: तनु जी, हांडवो को भाप में पकाने के लिए हमने बरतन का उपयोग किया है, आप इसी तरह कुकर का उपयोग भी कर सकती हैं.
निशा: पूनम जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: पूनम जी, हां अवश्य आप इसे सिर्फ दालों से बना सकते हैं.
निशा: दिया जी, हांडवो को कुकर या कढ़ाई में बनाया जा सकता है, जिस तरह कुकर में केक बनाया जाता है उसी तरह हांडवो को कुकर में बना सकते हैं.
धन्यवाद !!!!!!
निशा: अल्पा जी, हांडवो बनाने के लिए कन्वेक्शन मोड पर रखें.
निशा: कोमल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, कुकर में 2 कप पानी डाल कर, हांडवो का बर्तन जाली स्टैन्ड पर रख कर 18- 20 मिनिट तक पकाया जा सकता है.
Recipe ke liye dhanyavad!
निशा: अविनाश जी, हां अवश्य आप इसे सिर्फ दालों से बना सकते हैं.
निशा: मुग्धा जी, हां कुकर में पानी भी डाला जाता है, इसे बिलकुल ढोकला की तरह पकाया जाता है.
निशा: अदिति जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi nisha Ji, Handvo do bar banaya bahut hi tasty bana,kurkure til or kari patta to lajawaab laga....bahut easily aap recipe samjhate ho....shukriya
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
message for kishan ji ... why the hell r u here thn .. just get ouuta frm here..
Nisha ji u rawks ..
निशा: योगेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
band karo ye sab natak
निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुलोचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: achut ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
mai apse puchhna chahata hut ki
mai handwa kukerme kaise banau
निशा: अभिनाश जी हांडवो एक तरह का मिक्स दालों से बना नमकीन केक है, आप इसे केक की तरह ही कुकर में बना सकते हैं, कुकर में केक बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
meine handvo thoda thoda dono tareekon se banane ki koshish ki,OTG mein aur idli stand par. OTG mein 180 degree par aadhe ghante mein oopar aur neeche se bahut acchi brown colour ki kurkuri crust ban gayi lekin ander se thoda kaccha reh gaya. Idli standpar bhi 20 min. mein paani sookh gaya dono taraf crust ban kar ander kaccha reh gaya. Mein sabko kadhai mein dalka rtadka lagakar fry kar diya toh tasty laga.Par aageseaisa na ho iske lkiye kya karoon ma'am.
निशा: विभा, ओटीजी में अगली बार तापमान थोड़ा कर के पकाइये, 170 डि. रहने दीजिये. और इडली स्टेन्ड में पकाते समय पानी थोड़ा अधिक रख दीजिये, ताकि वह जल्दी से जने न, आप अच्छा हांडवो बना लेंगी.
Kya hum chaawal ki quantity bahut kum kar sakte hein?Mein isme laal massar ki dal aur ankurit moong peeskar dalna chahti hoon kyonki mere ghar mein koi yeh dono cheezein nahi khata. Yun dalne se unhe pata nahi chalega.
Kya mein aisa kar sakti hoon. Agar haan toh kitne matra mein daloon? Jawaab ke liye shukriya.
निशा विभा, आप ये दालें डाल सकती हैं, सारी दालें और चावल भी बराबर बराबर ले लीजिये.
Mai Europe me 10 yrs se raheti hun main airlines me job karti hun kal maine handvo banake apni office me gore logo ko khilaya unhe bahot pasand aaya thanks to you, mera fev.hai yeh im also from gujrat.
Thank you very much.
निशा: नाज, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.