हांडवो – Handvo Recipe

📅 19 जुलाई 2008 👁 4.7 लाख बार देखी गई 💬 95 कमेंट ★ 3.3 (7438)

Handvo Recipe

हांडवो (Handvoh) बनाने में अधिक तेल घी का प्रयोग भी नहीं होता, कम तेल खाने वालों के लिये भी अच्छी है. इसको बनाने के लिये सारी चीजें आपकी किचन में मिल ही जायेंगी. आइये आज हम हांडवो बनायें.

हांडवो (Handvoh)  स्वादिष्ट गुजराती खाना है.  ये (Handvo) दाल, चावल और सब्जियों को मिला कर बनाई जाती है, तो हम कह सकते है, कि इसमें प्रोटीन्स और विटेमिन्स भरपूर हैं.

Read - Handvo Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Handvo Recipe

  • चावल - 1/2 कप
  • चना दाल -  1/4 कप
  • मूंग दाल -  1/4 कप
  • उरद दाल - 1/ 4 कप
  • दही -   1/2 कप
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • लौकी (दूधी या घीया) - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर -  1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
  • पत्ता गोभी - 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
  • खाना सोडा या ईनो साल्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (1 1/4 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
  • चीनी - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच) यदि आपको पसन्द हो
  • नीबू का रस - 2 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून

तड़के के लिये

  • तेल -  3 - 4 टेबल स्पून
  • राई के दाने - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • तिल - 2  छोटी चम्मच
  • हींग - 2 पिंच
  • करी पत्ता - 10- 12

Baked Handvo

विधि - How to make Handvo Recipe

चावलों को धो कर 5-6 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.  सारी दालों को धोकर, अलग अलग पानी में उतने समय के लिये, पानी में भिगो दीजिये.

दाल, चावलों से अतिरिक्त पानी, निकाल दीजिये.  चावलों को अदरक और हरी मिर्च के साथ हल्का दरदरा पीस कर, एक बड़े प्याले में निकाल लीजिये.  दालें भी बारीक पीस लिजिये, दही को मथ लीजिये, इन सबको अच्छी तरह मिलाइये.

Ingredients for Handvoमिश्रण को फरमेन्ट करने के लिये, प्याले को ढककर किसी गरम स्थान पर, 10-12 घन्टे के लिये रख दीजिये.  प्याला इतना बड़ा लीजिये कि मिश्रण फूलने के बाद वह उसमें आ सके.

फूले हुये मिश्रण में कद्दूकस की हुई सब्जियां, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.  आप इसका स्वाद चख कर देख लीजिये. अगर आपको नमक या मिर्च कम लगे, तो और डाल कर ठीक कर लीजिये.

छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम करिये.  राई के दाने, जीरा और तिल  डाल कर भूनिये, करी पत्ता भी डाल दीजिये और हींग भी डाल दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये.  आधा तड़का मिश्रण में मिला दीजिये. आधा बचा कर रख लीजिये.

हांडवो को निम्न प्रकार से बना सकते हैं:

1. हांडवो (Handvoh) भाप में ढोकला की तरह पका सकते हैं.

मिश्रण में बेकिग सोडा डाल कर चमचे से चलाते हुये मिलाइये, मिश्रण को किसी बर्तन में डालिये, कुकर या कोई एसा बर्तन जिसमें भाप में इसे पका सके , 20 मिनिट तक हांडवो को भाप में पका लीजिये,  हांडवो को चैक भी कर सकते हैं, किसी चाकू की नोक को हांडवो में गड़ाइये, अगर वह नहीं चिपकता तो हांडवो पक गया है. गैस बन्द कर दीजिये.

हांड्वो को ठंडा होने के बाद, बर्तन से निकालिये, अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. आधा बचे हुये तड़के को उसके ऊपर डालिये और हरा धनियां डालकर सजाइये.  हांडवो तैयार है.

2. हांडवो (Handvoh) ओवन में केक की तरह से पका सकते हैं.

मिश्रण में बेकिंग सोडा डाल कर चमचे से चलाते हुये मिलाइये,  मिश्रण को उस बर्तन में डालिये, जिसको आप ओवन में रखकर, हांड्वो को बेक कर सकते हैं.  आधा बचा हुआ तड़का मिश्रण के ऊपर डाल दीजिये.   200 डिग्री सेन्टी ग्रेट पर हांडवो को ओवन में पहले, 15 मिनिट और बाद में चैक करते हुये, 10 मिनिट  पकाइये, अगर आवश्यकता तो हांडवो को 5-10 मिनिट के लिये और पका सकते हैं.  हांडवों में चाकू गड़ा कर चैक भी कर लीजिये, हांडवो पूरी तरह पकने पर, चाकू से चिपकता नहीं है, हांडवो पक गया है.

पकने के बाद हांडवो (Handvo)  को ओवन से निकालिये, ठंडा होने के बाद हांडवो को प्लेट में निकालिये और अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये. ऊपर से हरा धनियां डाल कर सजाइये.   हांडवो (Handvo) को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

हांडवो में डाली जाने वाली सब्जियां आप स्वाद और घर में उपलब्धता के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं.

हांडवो को बिना फरमेन्ट किये भी बनाया जा सकता है.

Gujarati Handvo Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (7438 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (95)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

pooja
its very tasty dish
निशा मधुलिका
नीलम, आप बना तो सकती है,आकार का फर्क रहेगा और तब खाने वाले सभी इसे इडली ही बोलेगे.
neeelam van kessel
kya hum handwo ko idali ke sanche mein dal kar bana sakte hein?