दही की लस्सी - Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe

Crud Shake

दही में प्रोटीन्स, कैल्सियम, मैगनिसियम, विटामिन B-6 और विटामिन B-12 इत्यादि पाये जाते हैं जो सभी के लिये बहुत उपयोगी हैं. दही खाने को पचाने में मदद करता है, हड्डियों और दातों को मजबूती देता है, लस्सी दही का शेक है, जो भारत में अलग अलग जगह अलग तरीके से बनाई जाती है.

उत्तर भारत और पंजाब में दही की मीठी लस्सी बनाई जाती है.  गुजरात और साउथ में नमक और मिन्ट या जीरा डाल कर लस्सी बनाई जाती है.  लस्सी ताजगी देने वाला पेय है, जो अधिक तर गर्मियों के दिनों में पीया जाता है. वैसे आप दही की लस्सी हर मौसम में बनाकर पी सकते है, यह हमेशा उपयोगी है.  लस्सी बनाना बहुत ही आसान है. आइये आज हम दही की लस्सी बनायें.

Read - Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake

चार सदस्यों के लिये:

मीठी दही की लस्सी के लिये

  • ताजा दही (Yogurt) -    600 ग्राम(3 कप)
  • चीनी   -  7-8 छोटी चम्मच (आपके स्वाद के अनुसार)
  • बर्फ के क्यूब्स    -   1 1/2 कप

विधि - How to make Curd Shake

दही और चीनी को, मिक्सी के जार में डाल कर, चीनी घुलने तक, फैंट लीजिये.

बर्फ के क्यूब्स डालिये, और एक बार फिर से बर्फ मिक्स होने तक, मिक्सी को चलाइये.

बहुत ही सुन्दर और स्वादिष्ट दही की मीठी लस्सी तैयार है.

लस्सी को गिलास में डालिये और ठंडी लस्सी पीजिये.

dahi_ki_namkeen_lassi_572983176.jpg

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake

नमकीन लस्सी के लिये

चार - पांच सदस्यों के लिये

  • ताजा दही (yogurt)  ---  500 ग्राम (2  1/2 कप)
  • पानी   --  500 ग्राम (ठंडा) (2 1/2 कप)
  • बर्फ के क्य़ूब्स --  1 कप
  • पोदीना या भुना हुआ जीरा  - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक  -  1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च    -   1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)

विधि - How to make Curd Shake

दही, नमक, बर्फ के टुकड़े और जीरा या पोदीना, मिक्सर जार, में डाल कर फैट लीजिये.

पानी मिला कर एक बार फिर से मिक्सी चला कर फैट लीजिये.

दही की नमकीन लस्सी तैयार है.

दही की नमकीन ठंडी लस्सी गिलास में डालिये और पीजिये.

Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 19 May, 2019 03:32:09 AM Anamika Verma

    Mst

    • 22 May, 2019 07:43:56 AM NishaMadhulika

      thanks you Anamika Verma

  2. 20 March, 2019 04:10:54 AM choti

    टिप्पणीka i love you

    • 22 March, 2019 07:53:37 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद choti

  3. 09 July, 2018 06:25:53 PM Meena singh

    Maine bhi try kiya bhaut maja aaya wow bhaut pyari lashhi banai ab to her roj bankr sabko deti ho

    • 10 July, 2018 04:31:55 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद Meena singh

  4. 18 June, 2018 07:55:41 AM JyoTi

    Very nyc. Your receipe was amazing

    • 19 June, 2018 02:44:20 AM NishaMadhulika

      JyoTi जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.

  5. 04 June, 2018 11:17:37 PM madhusudan lashkan

    टिप्पणीbahut hi swadist he lassi kanardi ki

    • 05 June, 2018 05:03:20 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद madhusudan lashkan