रगड़ा पेटिस - Ragda Pattice Recipes

मुम्बई के हर कोने में आपको रगडा पेटिस (Ragda Petis) के स्टाल मिल जायेंगे. इसे आप नाश्ते में या शाम के खाने में कभी भी बना कर खा सकते हैं. इसे बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम रगड़ा पेटिस (Ragda Pattice) बनायें.
- Read this recipe in English - How to make Ragda Pattice
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ragda Pattice
पेटिस बनाने के लिये
- आलू - 750 ग्राम ( 10 )
- ब्रेड स्लाइस - 4
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी - सेकने के लिये

रगड़ा बनाने के लिये
- सूखे पीले मटर - 125 ग्राम (3/4 कप)
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- तेल या घी - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3(बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर या इमली का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
चाट को परसते समय
- हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी ( कतरा हुआ)
- मीठी चटनी - आधा छोटी कटोरी
- हरी चटनी - एल छोटी कटोरी
- दही - एक कटोरी (फैटा हुआ)
- चाट मसाला
विधि - How to make Ragda Petis
रगड़ा बनाने के लिये
मटर धोकर, पूरी रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. मटर पानी से निकाल कर, कुकर में डालिये, खाना सोडा, नमक और मटर की मात्रा से दुगना पानी मिलाइये. कुकर बन्द करिये और मटर को उबालने के लिये आग पर रख दीजिये, एक सीटी आने के बाद 3-4 मिनिट धीमी आग पर पकाइये, गैस बन्द कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. जीरा डालकर भुनने दीजिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और लाल मिर्च डालकर हल्का सा भूनिये, अब इस मसाले में उबले हुये मट एक कटोरी पानी (आवश्यकतानुसार पानी) और खटाई मिला दीजिये, धीमी आग पर 4-5 मिनिट पकाइये. टेस्ट करके अपने अनुसार नमक और खटाई की मात्रा को ठीक कर लीजिये. रगड़ा तैयार है.
पेटिस बनाने के लिये
आलू को उबाल कर छीलिये, ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोइये, आलू और ब्रेड को मैस करके मिला लीजिये. नमक डालिये और मिश्रण को आटे के तरह गूथ कर तैयार कर लीजिये.
नान स्टिक कढ़ाई या तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये, हाथ से गोल करके, हथेली पर रखकर, दबाकर चपटा कीजिये, और कम तेल (शैलो फ्राई) में दोनों तरफ ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिये.
प्लेट में इस तरह लगायें
एक प्लेट में 2 पेटिस रखिये, एक बड़ा चम्मच रगड़ा डालिये, इसके ऊपर हरी चटनी, और मीटी चटनी डालिये, अगर आप दही पसन्द करें तो फैटा हुआ दही डालिये, कटे हुये हरे धनिये डालकर सजाइये, और चाट मसाला डालकर स्वाद बढाइये. आप स्वाद के लिये इसके ऊपर बेसन के सेव भी डाल सकते है. प्याज खाते है तो इसे भी कतर कर डाल लीजिये. आपकी रगड़ा पेटिस (Ragda Petis) तैयार है, खाइये और बताना न भूलिये कि चाट कैसी है?
कमेंट (111)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Bahot hi accha aur bahot hi tasty tha.Khane me to maza aa gaya yaaro aur sabse zyada maza tab aayega jab aap isme upper seͺ chatni͵ hari dhaniya ͵dahi aur maheen bareek kati hui pyaz dalte ho to khane me bada hi maza aata hai
निशा: माहविश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सामिया जी, सूखे मटर उसी तरह हैं जिस तरह दाल और चने होते हैं, किराना स्टोर से आप मटर बोलकर आसानी से ले सकते हैं.
K leya kya karu plz send nishaji
निशा: सरिता जी, ग्रीन कलर तो हरे धनिये से आता है, अलग से आपको कुछ भी नहीं करना है.
I like ragada petties
निशा: सरिता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: मनीष जी, दोंनो सही है, 3/4 कप मटर ले लीजिये या 125 ग्राम मटर ले लीजिये.
i am interested to have onion ring recipe.
Thank you.
निशा: मयूरी, आलू में ब्रेड क्रम्बस मिला लीजिये, कटलेट क्रिस्पी बनेंगे.
निशा: प्रग्या जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुप्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गोविन्द जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: sangya, मलाई कोफ्ता और दाल मखनी रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर मलाई या पनीर कोफ्ता और दाल मखनी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
mujhe plz btayiye ye mithi chatni n hari chtni kaise banani hai.????????????
plz rplyyyyyyyyyyy
निशा: अम्रिता, आप आलू को अच्छी तरह से मैस करके, टिक्की बनाकर नान स्टिक तवा पर सेकिये, कोइ बाइन्डर मत डालिये टिक्की फिर भी अच्छी बन जायेगी.
निशा: अम्रिता, ब्रेड की जगह आप अरारोट का प्रयोग कर सकती हैं.
निशा: मीनाक्षी, धन्यवाद.
निशा: प्रिया, आपको मेरा भी धन्यवाद.