रगड़ा पेटिस - Ragda Pattice Recipes

मुम्बई के हर कोने में आपको रगडा पेटिस (Ragda Petis) के स्टाल मिल जायेंगे. इसे आप नाश्ते में या शाम के खाने में कभी भी बना कर खा सकते हैं. इसे बनाना बड़ा ही आसान है, तो आइये आज हम रगड़ा पेटिस (Ragda Pattice) बनायें.
- Read this recipe in English - How to make Ragda Pattice
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ragda Pattice
पेटिस बनाने के लिये
- आलू - 750 ग्राम ( 10 )
- ब्रेड स्लाइस - 4
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी - सेकने के लिये

रगड़ा बनाने के लिये
- सूखे पीले मटर - 125 ग्राम (3/4 कप)
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- तेल या घी - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3(बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर या इमली का पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
चाट को परसते समय
- हरा धनियां - आधा छोटी कटोरी ( कतरा हुआ)
- मीठी चटनी - आधा छोटी कटोरी
- हरी चटनी - एल छोटी कटोरी
- दही - एक कटोरी (फैटा हुआ)
- चाट मसाला
विधि - How to make Ragda Petis
रगड़ा बनाने के लिये
मटर धोकर, पूरी रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये. मटर पानी से निकाल कर, कुकर में डालिये, खाना सोडा, नमक और मटर की मात्रा से दुगना पानी मिलाइये. कुकर बन्द करिये और मटर को उबालने के लिये आग पर रख दीजिये, एक सीटी आने के बाद 3-4 मिनिट धीमी आग पर पकाइये, गैस बन्द कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. जीरा डालकर भुनने दीजिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और लाल मिर्च डालकर हल्का सा भूनिये, अब इस मसाले में उबले हुये मट एक कटोरी पानी (आवश्यकतानुसार पानी) और खटाई मिला दीजिये, धीमी आग पर 4-5 मिनिट पकाइये. टेस्ट करके अपने अनुसार नमक और खटाई की मात्रा को ठीक कर लीजिये. रगड़ा तैयार है.
पेटिस बनाने के लिये
आलू को उबाल कर छीलिये, ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोइये, आलू और ब्रेड को मैस करके मिला लीजिये. नमक डालिये और मिश्रण को आटे के तरह गूथ कर तैयार कर लीजिये.
नान स्टिक कढ़ाई या तवा गरम कीजिये, थोड़ा सा तेल डालिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये, हाथ से गोल करके, हथेली पर रखकर, दबाकर चपटा कीजिये, और कम तेल (शैलो फ्राई) में दोनों तरफ ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिये.
प्लेट में इस तरह लगायें
एक प्लेट में 2 पेटिस रखिये, एक बड़ा चम्मच रगड़ा डालिये, इसके ऊपर हरी चटनी, और मीटी चटनी डालिये, अगर आप दही पसन्द करें तो फैटा हुआ दही डालिये, कटे हुये हरे धनिये डालकर सजाइये, और चाट मसाला डालकर स्वाद बढाइये. आप स्वाद के लिये इसके ऊपर बेसन के सेव भी डाल सकते है. प्याज खाते है तो इसे भी कतर कर डाल लीजिये. आपकी रगड़ा पेटिस (Ragda Petis) तैयार है, खाइये और बताना न भूलिये कि चाट कैसी है?
कमेंट (111)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तृप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: दिव्यानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद. आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर नई-नई रेसिपी देख सकती हैं.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Laxmkji, मैदा उतनी अच्छी नही होती, आप इसमें कार्न फ्लोर या अरारोट डालकर बनायें, बहुत अच्छी टिक्की बनेंगी.
निशा: अलीशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I maked it was delighted Thanks
निशा: वंदना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मी जी, वेबसाइट और चैनल पर क्रिस्पी रवा दोस की रेसिपी उपलब्ध है, उसे आप देख सकती हैं.
निशा: नाज जी, आलू को बाइन्ड करने के लिये और उसका मायश्चर कम करने के लिये ब्रेड क्रम्ब्स या कार्न फ्लोर डालते हैं, आप अगर टिक्की तवा पर बना रहीं है तो बिना इसे डालें बना सकती हैं, टिक्की अच्छी बनेंगी.
Main ab hamesh bachchon ki chuttiyon me yeh banakar unhe khilaungi
Aapko bahut bahut dhanyavad
निशा: माधुरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tastyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyy
निशा: जान्हवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समीना जी, ये रैसिपी सूखी पीले मटर से बनाई जाती है, लेकिन आप हरे मटर के दाने से बनाना चाहती है तो बना सकती है वह भी बहुत स्वादिष्ट बनेगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद पूजा जी.
yellow matar ki jagah or kuch nhi le sakte kya.....?? agar available nhi ho toh...?? please reply when possible........
निशा: हिमान्शु जी, रगड़ा पेटीज के लिये यलो मटर ही यूज की जाती है, छोले तो आप कावली चने या काले चने से भी बना सकते हैं.
thanks for giving good recipes,mere husband bht tarif krte h mere khane Ki,m become a good chef for my husband,yesb apki vjhse hua,thnk u sooo much,ap non veg recipes bhi likhti to hme orr tarife milti
निशा: एजरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं वेजीटेरियन ही बनाती हूंँ.
mam apki recepies bahot acchi hai . Kabhi taste bighadtahi nahi banate hue . Thank u mam .
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
This recipesis very good.
app home made ghee banana btayee?
Bahut achha bana tha
निशा: प्रिंस, मैं कोशिश करूंगी.