कढाही पनीर - Kadhai Paneer Recipe

पनीर तो पनीर है, एकदम लाज़बाब. कढाही पनीर (Kadhai Paneer) के क्या कहने! आईये हम आज कढ़ाई पनीर बनायें.
Read - Kadhai Paneer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kadhai Paneer Recipe
- पनीर - 300 ग्राम
- शिमला मिर्च - 3
- टमाटर - 2-3
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- रिफाइन्ड तेल या घी - 2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियां - एक टेबिल स्पून (कतरा हुआ)
विधि - How to make Kadhai Paneer Recipe
कढ़ाई पनीर को 2 तरह से बनाया जाता है. टमाटर, हरीमिर्च, अदरक पीस कर, शिमला मिर्च और पनीर के टुकड़ों को सैलो फ्राई करके. मसाला भूंनें और सबको मिक्स करलें या नीचे दिये गये तरीके से. दोंनो ही तरीके से बनाई गई सब्जी स्वादिष्ट बनती है.
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. शिमला मिर्च धो लीजिये, बीज निकाल कर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. टमाटर धो लीजिये और छोटे छोटे टुकडों में काट लीजिये. हरी मिर्च डंठल तोड़ये, धोइये और बारीक काट लीजिये, अदरक छीलिये, धोइये और कद्दुकस कर लीजिये या छोटा छोटा काट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में जीरा डाल कर भूनिये, इसमें हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर, कटे हुये टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालिये चमचे से चला कर 1 मिनिट तक भूनिये, और ढककर, धीमी आग पर 3 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, टमाटर को चमचे से मैस कर लीजिये.
टमाटर में, कटे हुये शिमला मिर्च डालकर मिला दीजिये, और ढककर, धीमी आग पर 4 मिनिट तक पकाइये, ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये, शिमला मिर्च हल्के नरम हो गये हैं.
अब पनीर के टुकड़े,1-2 टेबल स्पून पानी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर चमचे से चलाते हुये 1-2 मिनिट तक पकाइये. कढ़ाई पनीर तैयार है.
कढाही पनीर (Kadhai Paneer) को, टेबिल पर रखने वाली कढ़ाई में निकालिये, हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम कढ़ाई पनीर चपाती, परांठा या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये. कढ़ाही पनीर को कढ़ाई में ही परसेंगी तो अच्छा रहेगा.
नोट
अगर कढाही पनीर आपको प्याज के साथ बनाना है, तब एक प्याज बारीक कतर लीजिये, कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, जीरा भूनिये, और कटे हुये प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये, अब उपरोक्त विधि के अनुसार क्रम से सारे मसाले डालकर कढाही पनीर (Karhai Panir) बना लीजिये.
कमेंट (322)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विजय जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
निशा: शकील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अलिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, ग्रेवी वाली कढ़ाई पनीर के लिये इसी सब्जी में थोड़ा पानी डालकर ढककर 3 -4 मिनिट ढककर पका लीजिये.
निशा: अभिषेक जी, मै आशा करती हूं कि आपकी डिश अच्छी बनें. धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमान जी, हम इसे जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: वंशिका जी, ग्रेवी आप अपनी पसन्द के अनुसार किसी भी तरह से बना सकती हैं.
ye dry fenugreek leaves kya hoti h???
apki website s muje bahut kuch seekne ko mila thanku soo much..
निशा: निधि जी, इसे कसूरी मैथी कहते हैं. यह एक प्रकार का मसाला है, जिसका इस्तेमाल सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है.
निशा: जागृ्ति जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, धन्यवाद.
निशा: भास्कर जी, आप अपनी पसंदानुसार ग्रेवी बना सकते हैं.
निशा: शुभम जी, आप चाहें तो कढ़ाई पनीर को अपनी पसन्द के अनुसार ग्रेवी वाला बना सकते हैं.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, मै इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिका जी, ढोकला को ठंडा होने के बाद काटें, ढोकला नहीं बिखरेगा.
निशा: सिम्मी जी हां उससे अच्छी लगनी चाहिये, आप प्याज लहसन पसन्द करती हों तो वह अवश्य डालिये, आपको सब्जी पसन्द आयेगी.
निशा: रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सूरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वामी जी, डाल सकते हैं.
निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: भारती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.