अमिया का सलोना अचार (Mango Salona Pickle Recipe)

यह एक स्पेशल अचार है जो राजस्थान एवं ब्रज मंडल में बनाया जाता है. इस समय में बाजार में कच्चा और पका दोंनों तरह की अमिया उपलब्ध है, आम का अचार बनाने का अच्छा मौका है.
सलोना के लिये जिस तरह का आम चाहिये वह आमों की शुरूआत के समय ही मिल पाता है, छोटा छोटा आम (गुठली कठोर न हो) तेज हवाओं के कारण पेड़ों से नीचे गिर जाता है, उस समय वह छोटा आम बाजार में काफी मात्रा में दिखाई देता है, तो यह तो निश्चित है कि आम का सलौना हम आमों की शुरुआत में ही बना सकते है.
सलोना करीब 12 दिनों में खाने के लिये तैयार हो जाता है. विधि थोड़ी लम्बी अवश्य है, लेकिन बड़ी आसान, और स्वाद तो बहुत ही लाजवाब, तो आज हम आम का सलोना बनायें.
Read : Mango Salona Pickle Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Salona Pickle
- छोटे छोटे आम - 2 किग्रा.(40-45)
- नमक - 3/4 कप
- हल्दी पाउडर - 4 छोटी चम्मच
- सरसों का तेल - 200 ग्राम (1 कप)
- लाल मिर्च - 4 छोटे चम्मच
- सोंफ - आधा कप
- मैथीदाना - आधा कप
- अजवायन - 2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 छोटी चम्मच
विधि - How To make Mango Salona Pickle
बाजार से आम चुन कर ले आइये. आम को पानी में 10-12 घंटे के लिये डूने रहने दीजिये, साफ पानी से 2 बार धो लीजिये. पानी से निकाल किसी चलनी में रखें और उनका पानी सूखने दीजिये.
सभी आमों को छील कर लीजिये.
किसी बड़े कांच या प्लास्टिक कन्टेनर (जो आकार में इतना बड़ा हो कि हम आमों को अच्छी से हिला सके) में छीले हुये आमों को डालें और इसमें आधा कप नमक और 2 चम्मच हल्दी हल्दी डाल कर मिला दीजिये. कन्टेनर का ढक्कन बन्द करके एक सप्ताह के लिये रख दीजिये, लेकिन रोजाना दिन में 2 बार आमों को हिला कर उपर नीचे अवश्य करना है.
एक सप्ताह बाद आमों को निकाल कर एक थाली में रखकर धूप में सूखने के लिये रख दें और इन आमों में जो खट्टा पानी निकल आया है उसे एक कांच के बर्तन में भरकर ढककर रखलें, वह अचार बनाते समय काम आयेगा.
अगर धूप तेज है तो इन आमों के लिये 1 ही दिन की धूप काफी है और हल्की धूप है तो इन्हैं सूखने में 2 दिन लग जायेगे. रात के समय कमरे में ढककर रखें.
हमारे आम सूख गये है. आम सूखने का मतलब यह नहीं है कि वह एक दम सूखे दिखे, (आम आकार में थोडे सिकुड जाते हैं और कलर थोड़ा सांवला हो जाता है) फोटो में दिखाये गये हैं. सलोना के लिये आम तैयार हो गये हैं
अब हम सलोना के लिये मसाला तैयार करते हैं. सोंफ, मेथीदाना और अजवायन को बीन कर अच्छी तरह साफ करके दरदरा पीस लीजिये. हल्दी, नमक और लाल मिर्च तो पिसे हमारे पास है ही. हींग को छोटे खरल में डाल कर बारीक कूट लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल अच्छी तरह गरम हो जाय तब गैस बन्द कर दीजिये. थोड़ी देर बाद, तेल हलका गरम रह जाय. गरम तेल में क्रम से हींग डालिये, इसके बाद हल्दी पाउडर डाल कर चमचे से चला दीजिये और अब बचे हुये सारे मसाले, नमक तेल में डाल कर मिला दीजिये.
अब इस तेल मिले मसाले में आमों से जो खट्टा पानी निकला था, उसे भी मिला दीजिये. (यदि खट्टा पानी की मात्रा आपको अधिक लगे तो आधा ही खट्टा पानी मिलायें)
यह सलोना के लिये मसाला तैयार है. सूखे आमों को कढ़ाई में डालकर इस मसाले में मिला दीजिये और ठंडा होने पर कांच या प्लास्टिक के कन्टेनर में भरकर रख दीजिये. 2 दिन में सारे मसाले उस खट्टे पानी और तेल में फूल कर बह्त ही अच्छा स्वाद बना देते हैं.
लीजिये आम का सलोना अचार तैयार है. आप अचार अभी भी खा सकते है वैसे आम का अचार बनाते समय मन कहां मानता है, उसे हम चखे बिना तो रह ही नहीं सकते.
ये सलोना अचार काफी दिनों रख कर एसे ही खाया जा सकता है. सलोना अचार साल भर तक खाने के लिये तैयार है
दो महीने बाद इस अचार के अन्दर की गुठली भी खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है. सलोना की गुठली पेट के दर्द की दवा के रूप में भी परम्परागत रूप से प्रयोग की जाती है.
सुझाव: अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
Mango Salona Pickle Recipe video in Hindi

कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूर्वी जी, अचार को तेल में डुबा कर रखें, कभी धूप में रखते रहें, अचार खराब नहीं होते.
निशा: निधि जी, अचार में इस तरह की कोई स्मैल आती नही हैं. आप अचार को एक बार चैक कर लीजिए, कही ये खराब न हो गया हो. खराब न हुआ हो, तो अचार को धूप में रख दीजिए और दिन में एक बार अचार को चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिए.
is pickle me peeli sarso use nhi hoti?
निशा: सोनियां इसमें पीसी सरसों डालना आवश्यक नहीं है.
निशा: उजाला आप सही कह रही हैं, आम की खटाई अरहर की दाल में बहुत अच्छी लगती है, मैं आपके लिये आम की खटाई वाली दाल को बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रचना, अचार में सरसों का तेल गरम करके डाल दें अचार तेल में डूबा रहें तो अचार कभी काला नहीं पड़ेगा. अचार को हमेशा सूखी चम्मच से निकालिये, और कभी धूप में रख दिजिये, अचार बहुत समय तक अच्छे रहते हैं.
निशा: संजना, मूंग की दाल का हलवा वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वीडियो भी दिया गया है, आप सर्च बटन पर मूंग की दाल का हलवा लिखकर, रैसिपी देख सकती हैं, पहली बार आधा कप दाल का हलवा ही बना लें तो ज्यादा ठीक है, धन्यवाद.
maine aapki vidhinusaar rasgulle banaye par sab barbad ho gaye nuqsan bhi hua rasgulle kisi tarah nahi foole.
निशा: फहमिदा जी, एसा होता है, छोटी सी कमी के कारण चीजें खराव हो जाती है, आप थोड़े से इन्ग्रीडियेन्ट के साथ फिर से ट्राई कर सकती हैं,वीडियो को 2-3 बार अच्छी तरह से देख लीजिये और बनाइये, आप अच्छे रसगुल्ला बना पायेंगी, धन्यवाद.
निशा: अंजू इस अचार में यही मसाले डाले जाते हैं.
This is a special pickle made in the regions of Rajasthan and Braj. Ripe and unripe both types of mangoes are available in the market in this season. So it is a nice time to prepare this Mango pickle.
The mangoes required for Salona are available in the beginning of the mango season. Small mangoes(with a not very hard seeds) fall from the trees due to fast winds. During this time small mangoes are available at the market in plenty. So it is quite obvious that we prepare Mango Salona pickle in the beginning of the mango season.
It takes 12 days for Salona to get ready to be eaten. The process is a bit long but very easy and the result is awesome.So we will prepare Mango Salona Pickle today.
Ingredients for Mango Salona Pickle
Mangoes(small) - 2 kg(40-45)
Mustard oil - 250 grams(1 1/4 cup)
Salt - 200 grams(1 cup)
Turmeric powder - 2 tbsp
Red chilli powder - 1 tbsp
Saunff(fennel) - 75 grams (3 tbsp)
Methi seeds - 75 grams (3 tbsp)
Ajjwain(carom seeds) - 1 tbsp
Heeng(asafoetida) - 1 tsp
- How To make Mango Salona Pickle
Get mangoes from the market. Wash them with clean water twice. Place them in a strainer and let the water dry.
Peel all the mangoes.
In a big glass or plastic container(which is big enough to shake the mangoes) put the peeled mangoes the add 100 grams salt with 1 tbsp turmeric powder and mix well. Close the lid of container and leave it aside for a week. But do shake the mangoes in the container twice in a day.
After 1 week take out the mangoes and keep them in the sun to dry. Sour water releases from the mangoes which has to be stored in a glass container as it will be used while preparing the pickle.
If the sun is strong then the mangoes need just 1 day to dry else keep it for 2 days. Keep the mangoes covered, in the room during night.
The mangoes have dried. This does not mean the mangoes have to look totally dried up(they have to be shriveled and appear a bit pale as shown in the picture). Mangoes are ready for Salona.
Now lets prepare the spices for Salona. Clean the seeds from Saunff, Methi seeds and Ajjwain then crush them to make a coarse powder. We already have turmeric,red chilli and salt in powder form. Put Heeng in a small mortar and crush to make a coarse powder.
Pour oil in a pan(kadhai) and heat. When the oil is heated turn off the gas. After some time when the oil has cooled a bit put Heeng in it. Then put turmeric powder and stir with a spoon. Now put in the remaining spices, salt to oil and mix well.
To this oil mixed with spices add the sour water released from the mangoes and mix(If you feel there is too much of sour water then pour only half of it).
The spices required for Salona are ready. Put the dried mangoes in the pan and mix with the spices. After it cools down fill them in a glass or plastic container and store. In the next 2 days mangoes will swell after absorbing all the spices,sour water and oil making it very tasty.
Mango Salona Pickle is ready. You can have it right away, anyway you can not keep your self from tasting it while preparing the pickle.
This Salona pickle can be stored for many days in this way and eaten. If you want to increase it's shelf life to 1 year or more then after 1 month put oil enough to submerge the mangoes and store.
2 months later the seeds in this pickle also become very tasty to eat. Traditionally Salona seeds are also used as a cure for stomach aches.
निशा: जानवी, अचार में जितनी भी सफाई बरती जा सके उतना अच्छा होता है, आमियां धोयें तो उन्हैं अच्छी तरह सुखा लें, जब छीलें तब आपके हाथ धुले सूखे हों, पीलर धुला हुआ सूखा हो, बर्तन जिसमें ये आम रख रहीं हैं उनमें भी पानी या खाने पीने की कोई चीज न लगी हो. कन्टेनर साफ सूखा हो. इन सारी चीजों का ध्यान रखा जाय तो इस तरह की समस्या नहीं आयेगी और आम जब नमक हल्दी डाल कर रख रही है तब 1-2 दिन साफ सूखे चमचे से चलाकर Šৠपर नीचे करती रहें.
निशा: जी नहीं अचार खराब नहीं होता.
निशा: शिवांगी, आप सारा पानी भी डाल दें तो भी अचार नहीं खराब होगा. सलोना अचार को महिने 2 महिने तक वेसे ही विना तेल के ही खाइये, लेकिन बहुत ज्यादा दिन के चलाने के लिये अचार में तेल डाल कर रखना होगा.
निशा: शिवांगी, अचार में खट्टा पानी निकला है वही पानी आप सलोना में प्रयोग में ले आइये. अगर ये पानी बहुत अधिक हो तब आधा या इससे थोड़ा अधिक पानी प्रयोग में लाइये.
पिछले पोस्ट का औडियो सुनकर लगा था कि कभी आपकी अपनी आवाज़ में भी विधि सुनाने को मिले|विचार करिएगा |