मीठी सेवइयां रेसिपी । बिना दूध की मीठी सेवइयां । Dry Sweet Vermicelli Recipe
मीठी सेवई यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है। ये बहुत ही आसान रेसिपी है आप इसे कभी भी बना सकते है वैसे तो सेवई ईद और रक्षा बंधन जैसे त्यौहार पर बनाई जाती है। ज्यादातर इसे दूध डाल कर बनाया जाता है लेकिन आज हम इसे बिना दूध के बनाएगें।
आवश्यक सामग्री
- सेवई- 1 कप
- घी- 2 बड़ी चम्मच
- चीनी- ½ कप
- काजू- 8-10
- बादाम- 8-10
- इलायची- 4
विधि
मीठी सेवई बनाने के लिए एक पैन में 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। घी के मेल्ट हो जाने पर उसमें 1 कप सेवई डाल कर हल्की ब्राउन होने तक मीडियम आंच पर भून लीजिए।
सेवई के हल्का ब्राउन हो जाने पर इसमें 8-10 काजू और बादाम डाल कर धीमी आंच पर भून लीजिए। काजू-बादाम के हल्के ब्राउन हो जाने पर उसे एक प्लेट में निकाल लीजिए।
चाशनी बनाने के लिए एक पैन में 2.25 कप पानी और ½ कप चीनी डाल कर चीनी घुलने तक चलाते हुए पका लीजिए। चीनी के घुल जाने पर चाशनी में भुनी हुई सेवई डाल कर ढ़क दीजिए और 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए।

5 मिनट बाद सेवई को चला कर इसमें 4 इलायची के बीज के दाने डाल कर 5 मिनट धीमी आंच पर ओर पका लीजिए। 5 मिनट बाद सेवई को चलाते हुए 2 मिनट ओर पका लीजिए (सेवई को तब तक चलाए तब तक की चाशनी खत्म ना जाए) 2 मिनट बाद आंच को बंद कर दीजिए और सेवई को ढ़क 2 मिनट के लिए ऎसे ही रख दीजिए।
2 मिनट बाद सेवई को निकाल कर एक बर्तन में निकाल लीजिए। बिना दूध की मीठी सेवइयां बन कर तैयार है।
सुझाव
आप अपने स्वादानुसार चीनी ले सकते है।
मीठी सेवइयां रेसिपी । बिना दूध की मीठी सेवइयां । Dry Sweet Vermicelli Recipe
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।