दही वड़ा- Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe

दही वड़ा (Dahi Vada -Dahi Wada) खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. त्यौहार या अन्य किसी अवसर पर तला खाकर आपकी तबियत तृप्त हो गयी हो तो दही वड़ा आपके पेट का भी ध्यान रखेगा और स्वाद का भी, दही वड़े उरद की दाल से, उरद दाल और मूंग दाल मिलाकर, और सिर्फ मूंग दाल से भी दही बड़े बनाए जाते हैं, आज हम उरद की दाल से दही वड़े बना रहे हैं. आईए दही वड़ा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Dahi Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Dahi Vada -Dahi Wada
- धुली उड़द की दाल- 1 कप
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- काजू- 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
- हींग- 1 पिंच
- नमक- ½ छोटी चम्मच नमक या स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
- दही (फैंटा हुआ)
- हरे धनिये की चटनी
- मीठी चटनी
- नमक
- काला नमक
- भुना जीरा पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
बनाने की विधि - How to make Dahi Vada
दाल को धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी मे़ भिगो दीजिए. पानी निकाल दीजिए और दाल को हल्की दरदरी पीस लीजिए.
बैटर तैयार कीजिए
पिसी हुई दाल को 4 से 5 मिनिट अच्छे से फैंट लीजिए. फिर, इसमें नमक और हींग डाल दीजिए तथा दाल के फ्लफी होने तक इसी तरह अच्छे से फैंटते रहिए.
वड़े तलिए
एक कढ़ाई में वड़े तलने के लिए तेल डालिए और गरम कीजिए. एक छोटी कटोरी लीजिए उस पर एक साफ धुला हुआ कपड़ा ढक कर पीछे की ओर से पकड़ लीजिए. कपड़े पर हाथ से थोड़ा सा पानी लगाइए. फिर पानी के हाथ से थोड़ी सी दाल निकालिए और कपड़े के ऊपर रखिए, दाल के ऊपर एक किशमिश और 1 से 2 काजू के टुकड़े रखिए और किशमिश काजू को चारो ओर दाल उठाकर बन्द कर दीजिए. वड़े को गीली उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिए. हल्के हाथ से उसे कपड़े से हटा कर कड़ाई में तलने के लिए डालिए. फिर से कपड़े को थोड़ा सा गीला कर लीजिए और बाकी वड़े भी बनाकर कढ़ाही में फ्राय करने के लिए डाल दीजिए.
वड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलटकर तल लीजिए. अच्छे से सिके हुए वड़ों को कढ़ाही से निकालकर प्लेट में रखते जाइए और बाकी वड़े डालकर तलते जाइए.

पकौड़ियां बनाइए
पकोड़ियां बनाने के लिए दाल में थोड़ा सा पानी डालकर इसे फैंट लीजिए. फिर, इससे गोल-गोल पकौड़ियां कढ़ाही में तोड़ लीजिए. इन्हें भी वड़ों की भांति गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए और तलने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए.
वड़े पानी में भिगोइए
दही वड़ों को सर्व करने से पहले गरम पानी में 15 मिनिट के लिए भिगोकर रख दीजिए. गरम पानी में थोड़ा सा नमक भी डालकर मिक्स कर दीजिए.
15 मिनिट बाद, बड़े पानी में भीगकर मुलायम हो गए हैं. एक-एक वड़ा पानी से निकालिए और हथेली से दबाकर, उससे अतिरिक्त पानी को निचोड़कर प्लेट में रखते जाइए.
इन्हें परोसने के लिए एक प्लेट में 4 से 5 वड़े और पकौड़ियां रखिए तथा ऊपर से 6 से 7 छोटी चम्मच फैंटा हुआ दही और 2 छोटी चम्मच हरे धनिये की चटनी डालिए. ऊपर से स्वादानुसार नमक, जरा सा काला नमक, जरा सा भुना जीरा पाउडर बुरक दीजिए. फिर, 2 छोटी मीठी चटनी, दोबारा थोड़ा सा दही और जरा सा लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. खट्टे मीठे स्वाद से भरे दही वड़ा-दही पकौड़ों को ऎसे ही सर्व कीजिए और मज़े से खाइए.
सुझाव
- दाल को पीसते समय बहुत ही कम पानी का उपयोग करें. बिना पानी के आसानी से पिस जाए, तो और भी अच्छा रहता है.
Dahi Vada Recipe | Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe Video in Hindi
कमेंट (284)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: इकवाल जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, 4 कप यानि कि 750 ग्राम उरद की दाल भिगो कर दही वड़े बना लीजिये.
I have just start cooking.
thank you Nisha mam
निशा: ज्योति, धन्यवाद.
mene dahi wade ghar par banae or wo bahut soft and tasty bane the mene apne mehmano ko bhi khilae unhone bahut tareef ki, all credit goes to you.... :-)
निशा: राशि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सर्बजीत, आप सही समझ रही हैं, दाल की पिठ्ठी सख्त हो तब दही बड़े सोफ्ट नहीं बनेंगे. पिसी दाल को सोफ्ट होने तक फैटना होता है.
निशा: सोनू, उरद की दाल दूसरी दालों की अपेक्षा देर से पचती है, वो तो और भी चीजें तली हूई हो, परांठे हो, या मिठाई हो ये सब तो ह्म खाते हैं, आप उरद की दाल खा सकती हैं यदि आपको इससे पर्सनली प्रोब्लम न हो, यह नुकसान देय नहीं होती है.
निशा: वीनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कतई नहीं होंगे. मैंने बहुत बार बनाये हैं
निशा: रजनी, हरे धनिये की चटनी और इमली की मीठी चटनी दोनों ही वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी खोज सकते हैं.
dahi bada banana aa gaya thx alot
निशा: रुजिया, दोसा फैलाते समय तवा को कम गरम रखें, दोसा फैलाने के बाद आग तेज करके दोसा सेकें ऊपर का कलर बदलने के बाद आग धीमी करके दोसा को क्रिस्प करें, बहुत अच्छे दोसा आप बना लेंगी.
निशा: रीता, दही में थोड़ी सी चीनी मिला लीजिये, मीठी चटनी का यूज भी ज्यादा कीजिये, स्वीट दही बड़े बन जायेंगे.
.
निशा: जीनत, चटनी की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर चटनी लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं.
निशा: ज्योति, सवाल को यदि सम्बंधित रैसिपी पर लिखा जाया तो रिप्लाई करना आसान होता है, धन्यवाद.
निशा: मीनू, ये सिम्पल तरीका ही है, आप इसे पोलिथिल शीट पर भी बना सकती हैं, थोड़ी सी प्रेक्टिस तो हर काम के लिये चाहिये ही होती है.
party ke liye dahi wada ek din pehle agar banakar rakhna ho to kya karna chahiye. wado ko puri tarah dahi mein dubokar ek din pehle rakh dena thik hai refrigerator mein?? please help me with this issue??
Thanks,
Payal
निशा: पायल, आप सूखे दही बड़े फ्रिज में रख दीजिये, और खाने से 1 घंटे पहले गरम पानी डाल कर नरम कीजिये और दही में डालकर सर्व कीजिये.
Just came across your blog..its really interesting and the recipes seem so simple, but superb. Hav already tried Dum aloo, matar paneer and malpua...they turned out yummy...now planning to make dahi wada fr Holi.. I m a little confused,u hav mentioned only urad dal, whereas my Mother used to mix moong dal mogar also. Pls adivice what difference will it make ?
Thanks
Sangeeta
निशा: संगीता आप कन्फ्यूज न हों दही बड़ा उरद दाल और मूंग दाल मिलाकर भी बनाये जाते हैं, आप मूंग की दाल मिला कर दही बड़े बनाइये, दही बड़े अच्छे बनेंगे.