दही वड़ा- Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe

दही वड़ा (Dahi Vada -Dahi Wada) खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. त्यौहार या अन्य किसी अवसर पर तला खाकर आपकी तबियत तृप्त हो गयी हो तो दही वड़ा आपके पेट का भी ध्यान रखेगा और स्वाद का भी, दही वड़े उरद की दाल से, उरद दाल और मूंग दाल मिलाकर, और सिर्फ मूंग दाल से भी दही बड़े बनाए जाते हैं, आज हम उरद की दाल से दही वड़े बना रहे हैं. आईए दही वड़ा बनाना शुरू करते हैं.
Read - Dahi Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Dahi Vada -Dahi Wada
- धुली उड़द की दाल- 1 कप
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- काजू- 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
- हींग- 1 पिंच
- नमक- ½ छोटी चम्मच नमक या स्वादानुसार
- तेल- तलने के लिए
- दही (फैंटा हुआ)
- हरे धनिये की चटनी
- मीठी चटनी
- नमक
- काला नमक
- भुना जीरा पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
बनाने की विधि - How to make Dahi Vada
दाल को धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी मे़ भिगो दीजिए. पानी निकाल दीजिए और दाल को हल्की दरदरी पीस लीजिए.
बैटर तैयार कीजिए
पिसी हुई दाल को 4 से 5 मिनिट अच्छे से फैंट लीजिए. फिर, इसमें नमक और हींग डाल दीजिए तथा दाल के फ्लफी होने तक इसी तरह अच्छे से फैंटते रहिए.
वड़े तलिए
एक कढ़ाई में वड़े तलने के लिए तेल डालिए और गरम कीजिए. एक छोटी कटोरी लीजिए उस पर एक साफ धुला हुआ कपड़ा ढक कर पीछे की ओर से पकड़ लीजिए. कपड़े पर हाथ से थोड़ा सा पानी लगाइए. फिर पानी के हाथ से थोड़ी सी दाल निकालिए और कपड़े के ऊपर रखिए, दाल के ऊपर एक किशमिश और 1 से 2 काजू के टुकड़े रखिए और किशमिश काजू को चारो ओर दाल उठाकर बन्द कर दीजिए. वड़े को गीली उँगलियों से दबाकर चपटा और गोल कर लीजिए. हल्के हाथ से उसे कपड़े से हटा कर कड़ाई में तलने के लिए डालिए. फिर से कपड़े को थोड़ा सा गीला कर लीजिए और बाकी वड़े भी बनाकर कढ़ाही में फ्राय करने के लिए डाल दीजिए.
वड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलटकर तल लीजिए. अच्छे से सिके हुए वड़ों को कढ़ाही से निकालकर प्लेट में रखते जाइए और बाकी वड़े डालकर तलते जाइए.

पकौड़ियां बनाइए
पकोड़ियां बनाने के लिए दाल में थोड़ा सा पानी डालकर इसे फैंट लीजिए. फिर, इससे गोल-गोल पकौड़ियां कढ़ाही में तोड़ लीजिए. इन्हें भी वड़ों की भांति गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए और तलने के बाद प्लेट में निकाल लीजिए.
वड़े पानी में भिगोइए
दही वड़ों को सर्व करने से पहले गरम पानी में 15 मिनिट के लिए भिगोकर रख दीजिए. गरम पानी में थोड़ा सा नमक भी डालकर मिक्स कर दीजिए.
15 मिनिट बाद, बड़े पानी में भीगकर मुलायम हो गए हैं. एक-एक वड़ा पानी से निकालिए और हथेली से दबाकर, उससे अतिरिक्त पानी को निचोड़कर प्लेट में रखते जाइए.
इन्हें परोसने के लिए एक प्लेट में 4 से 5 वड़े और पकौड़ियां रखिए तथा ऊपर से 6 से 7 छोटी चम्मच फैंटा हुआ दही और 2 छोटी चम्मच हरे धनिये की चटनी डालिए. ऊपर से स्वादानुसार नमक, जरा सा काला नमक, जरा सा भुना जीरा पाउडर बुरक दीजिए. फिर, 2 छोटी मीठी चटनी, दोबारा थोड़ा सा दही और जरा सा लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. खट्टे मीठे स्वाद से भरे दही वड़ा-दही पकौड़ों को ऎसे ही सर्व कीजिए और मज़े से खाइए.
सुझाव
- दाल को पीसते समय बहुत ही कम पानी का उपयोग करें. बिना पानी के आसानी से पिस जाए, तो और भी अच्छा रहता है.
Dahi Vada Recipe | Dahi Vada Recipe, Dahi Wada Recipe Video in Hindi
कमेंट (284)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विनीता जी, हां आप मूंग की दाल इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: रजिया जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरमन जी, दाल के छिलके हटाये जाते हैं, और यदि आप धुली दाल यूज करेंगे तो ये छिलके हटाने की आवश्यकता नहीं होती है.
निशा: अनन्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सलोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sadar,
Hum dahi bade issi method se banate hain lekin andar ka kuchhch hissa hard rah jata hai aisa kyon hota hai please help me
निशा: सतीश जी, दाल को अच्छी तरह फैटिये ताकि बड़े अच्छे फूलेंगे और अगर आप उन्हें मध्यम आग पर सेकें तो भी बड़े अन्दर से अच्छे से सिकते हैं. बैटर बहुत अधिक गाढ़ा न हो, बहुत अच्छे दही वड़े बनेंगे.
mai apka bahot sukragujar hho apki site very good and usefull good bless you madam
i ask one quation dhahi wade me urad dal ki bajay moog dal use karsakte hai kay ? because urad dal aor dhahi is a poison so ple reply it
thanks
manoj pawar --- nanded ( maharastra)
All your recipes are too good. Easy to learn. Koi doubt nahi rehta. Apki recipe jo bhi try ki ghar me sabko achhi lagi h, sabne tareef ki h humesha.
Thanks Nisha ji
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनमोल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीधी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गोतम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Doshe k ghol me kya dale jisse wo ptla or krara sike bht kosis krti hu pr mota hi bnta h
निशा:भारती जी, घोल में थोड़ा पानी मिलाकर उसे पतला कीजिये और हल्के गरम तवे पर पतला फैलाएं दोसा क्रिस्पी बनेगा. धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, वड़ा पानी में रखने से सोफ्ट हो जाते हैं टूटते नहीं.
निशा: बबली जी, आप डाल सकती हैं.
निशा: जतिन जी, दाल को अच्छी तरह फैट लीजिये, दही बड़ा मुलायम बनेगे.
Ek question tha is recipe me, jab me pani se bahar bade nikalti hu bahut naram ho jate he 2-3 kon se toot jate he jab me unka pani nikalti hu. Kya karne se bade kam tootenge?
निशा: श्वेता जी, वड़े को भिगाने के लिये कम गरम पानी लीजिये, और उन्हैं आराम से निकालें, वड़े बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: निकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mai ye puchna chahti hu ki dal mixy me pisne k bad kitni der thak rakni hoti hai soda mila ke taki vo ache se cul jaye, ya fir piste hi vade tal lene chaiye
निशा: शिखा जी, दाल को पीसने के बाद, रखने की आवश्यकता नहीं है, उसे फैटें और वड़े बना लीजिये.
निशा: सन्तोष जी, दाल हल्की दरदरी पिसी होनी चाहिये, बहुत अधिक गाढ़ी हो तो उसमें थोड़ा पानी मिलायें, अच्छी तरह 5-6 मिनिट फैंटे, वड़े अच्छे सोफ्ट बनेंगे.
निशा: सोनाली जी, प्लीज दही वड़े का वीडियो देख लीजिये, और थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये आप बहुत अच्छे वड़े बनायेंगी.
निशा: नीलम जी, तेल अच्छा गरम हो और वड़ा थोड़ी थोड़ी दूरी रखते हुये कढ़ाई में डालें, वड़ा नहीं चिपकेंगे.
निशा: विक्की जी, आपने वड़े उरद की दाल से बनाये है, वे सिक कर ब्राउन दिखते हैं और पानी में भीगने के बाद सफेद ब्राउन हो जाते हैं, स्वाद में आपको किस तरह की कमी लग रही थी उसके अनुसार मसाले लिये जा सकते हैं.
निशा: रेशमा जी, इसे हाथ से ही फेंटे.