Lauki Mix Dal Cheela – दाल लौकी चीला

📅 23 मई 2008 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 68 कमेंट ★ 3.7 (5550)

Lauki Mix Dal Cheela
दाल लौकी चीला (doodhi mix dal cheela) प्रोटीन्स और विटामिन्स से भरपूर, स्वास्थ्य के लिये बहुत ही पौष्टिक होता है. यह बहुत ही स्वादिष्ट जो बच्चों और बड़ों सभी को पसन्द आये.

आप इसे नाश्ते में, और सप्ताह के अंत में बनाकर सभी को खिला सकती हैं, तो आइये आज हम दाल लौकी चीला बनायें.

Read - Lauki Mix Dal Cheela Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lauki Mix Dal Cheela

  • मूंग दाल - 100 ग्राम
  • चना दाल - 100 ग्राम
  • उरद दाल - 50 ग्राम
  • हींग - 1-2 पिंच
  • लौकी - 300 ग्राम
  • हरी मिर्च - 3 - 4 (छोटा छोटा काट लीजिये)
  • अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • लाल मिर्च - 1/4 (यदि आप चाहें)
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
  • तेल चीला बनाले के लिये
  • जीरा - 2 छोटी चम्मच

विधि- How to Bottle Gourd Lentil Cheela

lauki_chila_2_360349296.jpgदालों को साफ करके, धोइये और 5-6 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.

दालों से पानी निकालिये, दाल को मिक्सी से बारीक पीसकर एक बर्तन में निकाल लीजिये.

लौकी को छील कर धो लीजिये और कद्दूकस कर लीजिये. दाल के पेस्ट में कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, नमक और लाल मिर्च(यदि आप तीखा पसन्द करते हैं) डालकर चमचे से फैटिये. अब इस मिश्रण में बेकिंग पाउडर डाल कर फैट लीजिये.

नानस्टिक कढ़ाई गैस पर रख कर गरम कीजिये. कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये, और 1/4 छोटी चम्म्च जीरा डाल दीजिये. जीरा जैसे ही कड़कना शुरू हो जाय तब इस तेल में दाल का इतना घोल डालिये कि चीला 1/2 सेमी. मोटा दिखाई दे, चीले को धीमी आग पर ढककर 4- 5 मिनिट तक सिकने दीजिये.

ढक्कन खोलिये और चीला पलट दीजिये, देखिये चीला इस सतह से ब्राउन और कुरकुरा हो गया है. अब फिर से चीला ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर सिकने दीजिये. ढक्कन खोलिये, देखिये चीला दूसरी सतह से भी ब्राउन और कुरकुरा हो गया है.

चीला निकाल कर प्लेट में रखिये, और दूसरा चीला कढ़ाई में डाल कर सेकिये. सारे चीले इसी तरह से बनाने हैं. समय की बचत के लिये, आप इसे 2 गैस बर्नर पर, 2 नान स्टिक कढ़ाई रख कर बना सकती हैं

आपके दाल लौकी चीला (ghiya mix dal cheela) तैयार हैं. गरमा गरम दाल लौकी चीला हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये, यह बताना न भूलिये कि आपको यह चीले कैसे लगे.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (5550 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (68)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Swati
saree daale sath mein soak karake rakhani hain ki alag alag. Pleasse suggest kijiye

निशा: स्वाति, सारी दालें एक साथ भिगोई जा सकती हैं.

yogesh
Its realy very good in test thanks a-lot for it.
neelam
hi, cheeela came finaly good.. bt aapki taarif?
Hi,neelam the cheela must be very tasty.
neelam
halo nisha,

mene saari dalen galati se 100 gm bhigon di paani mein ab kya cheela thik nahi banegawating for soon reply.

i wil make that in the evening plzz reply before that if possible

thanx
seema
i used to raed almost every recipe posted by use n i m regular visitor of ur website after Holi.i tried this Lauki chila n it came delicious.
bhooshan jape
aapki recipes se ghar ke khane ki yaad aa jati hai..aapki website browse karke hi muh mai pani aa jata hai.jai ho nisha maiya ki jai ho!
Anunad
बहुत अच्चा ! मुँह में पानी आ गया!