Lauki Mix Dal Cheela – दाल लौकी चीला

दाल लौकी चीला (doodhi mix dal cheela) प्रोटीन्स और विटामिन्स से भरपूर, स्वास्थ्य के लिये बहुत ही पौष्टिक होता है. यह बहुत ही स्वादिष्ट जो बच्चों और बड़ों सभी को पसन्द आये.
आप इसे नाश्ते में, और सप्ताह के अंत में बनाकर सभी को खिला सकती हैं, तो आइये आज हम दाल लौकी चीला बनायें.
Read - Lauki Mix Dal Cheela Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lauki Mix Dal Cheela
- मूंग दाल - 100 ग्राम
- चना दाल - 100 ग्राम
- उरद दाल - 50 ग्राम
- हींग - 1-2 पिंच
- लौकी - 300 ग्राम
- हरी मिर्च - 3 - 4 (छोटा छोटा काट लीजिये)
- अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- लाल मिर्च - 1/4 (यदि आप चाहें)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल चीला बनाले के लिये
- जीरा - 2 छोटी चम्मच
विधि- How to Bottle Gourd Lentil Cheela
दालों को साफ करके, धोइये और 5-6 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
दालों से पानी निकालिये, दाल को मिक्सी से बारीक पीसकर एक बर्तन में निकाल लीजिये.
लौकी को छील कर धो लीजिये और कद्दूकस कर लीजिये. दाल के पेस्ट में कद्दूकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, नमक और लाल मिर्च(यदि आप तीखा पसन्द करते हैं) डालकर चमचे से फैटिये. अब इस मिश्रण में बेकिंग पाउडर डाल कर फैट लीजिये.
नानस्टिक कढ़ाई गैस पर रख कर गरम कीजिये. कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये, और 1/4 छोटी चम्म्च जीरा डाल दीजिये. जीरा जैसे ही कड़कना शुरू हो जाय तब इस तेल में दाल का इतना घोल डालिये कि चीला 1/2 सेमी. मोटा दिखाई दे, चीले को धीमी आग पर ढककर 4- 5 मिनिट तक सिकने दीजिये.
ढक्कन खोलिये और चीला पलट दीजिये, देखिये चीला इस सतह से ब्राउन और कुरकुरा हो गया है. अब फिर से चीला ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर सिकने दीजिये. ढक्कन खोलिये, देखिये चीला दूसरी सतह से भी ब्राउन और कुरकुरा हो गया है.
चीला निकाल कर प्लेट में रखिये, और दूसरा चीला कढ़ाई में डाल कर सेकिये. सारे चीले इसी तरह से बनाने हैं. समय की बचत के लिये, आप इसे 2 गैस बर्नर पर, 2 नान स्टिक कढ़ाई रख कर बना सकती हैं
आपके दाल लौकी चीला (ghiya mix dal cheela) तैयार हैं. गरमा गरम दाल लौकी चीला हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये, यह बताना न भूलिये कि आपको यह चीले कैसे लगे.
कमेंट (68)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनु, न्यूट्रीसन के लिये तो आप कोई भी हरी सब्जी डाल कर चीला बना सकती हैं.
mene aapko kai bar likha par koi reply nahi aaya. please mujhe reply kariye.Main apne sasural walo ko south indian dishes se khush karna chahti hu. apne IDDLI, DOSA SABAR BADA ye to bataya hai par kuchh sweet aur kuchh jaldi banne wale dish bataiye please reply
निशा: दिप्ति मैं कोशिश करूगी.
thankyou once again.
निशा; शिल्पी, मेरी रैसिपी बुक नहीं है.
I tried the dish.It was very tasty.Thanks a ton.
Just one doubt-When I grinded dals after draining all water.Although the grated lauki added its juice but still it was difficult to spread the cheela.
Should we add some water to the paste?
निशा: निति अगर मिश्रण गाड़ा तो पानी मिलाया जा सकता है.
निशा: निति, सारी दालें धुली हुई लेनी है.
Urd dal - dhuli ya chilke wali?
निशा: धन्यबाद शिल्पी.
Chile bahut hi achhe bane.Ek request ye hai ki aap please kuchh aise recipes batayen jo ki main apne husband ko office me lunch ke liye de sakun. Please reply.
निशा: अर्चना, लन्च के लिये तो पूरा खाना ही बना कर रखिये, लन्च में एक दाल या तरी वाली सब्जी और सूखी सब्जी ,रायता चपाती या परांठे .
निशा: अनीता, चावल के साथ भी चीले अच्छे ही बनेगें.
निशा: आप दोनों तरह से बनाइये, चीला अवश्य बन जायेंगे और बताइये कैसा लगा.
निशा: सुषमा, पैन को अच्छी तरह गरम होने दीजिये और उस पर तेल की हल्की परत लगाइये तब आप चीला बनाइये.
1) kya um cheela ko tawa par nahi bana sakte?kyonki normally hum sab cheela toh tawa par accahe se bana lete hain..koi khas reason kadhai main cheela banane ka?
2)aapne yellow moong dal hi use ki hai na?
निशा, वन्दना, आप चीला तवा पर बना सकती है. जी हां मूंग दाल ही है.
निशा: सुचि जी नान स्टिक तवे पर यह चीला बहुत अच्छा बनेगा.
plese tall me kids snacks and recepi.thanks
निशा: श्रीलक्ष्मी, ठंडे हो कर ये चीले मुलायम हो जाते हैं.
Thanks
Nisha