कटहल के चटपटे और कुरकुरे पकौड़े । Jackfruit crispy N Spicy Pakora | How to make Jackfruit Pakoras

📅 17 मई 2019 👁 62 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 3.4 (7)

अपने कटहल की सब्जी कई बार खाई होगी लेकिन कटहल के पकौड़े के बारे में शायद ही आपने कभी सुना होगा। तो आज हम बनाते है कटहल के पकौड़े।

आवश्यक सामग्री

  • कच्चा कटहल-  500 ग्राम
  • नमक- 1.5 छोटी चम्मच
  • हींग-   ½ चुटकी
  • बेसन-  1 कप
  • चावल का आटा-  ½ कप
  • हरी मिर्च-  2 बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर-  1.5 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ½ छोटी चम्मच
  • अजवाइन- ½  
  • तेल-   तलने के लिए

विधि

कटहल के पकौड़े बनाने के लिए 500 ग्राम कच्चा कटहल ले कर छोटे-छोटे टुकड़े काट लीजिए और कटहल के बीज के पीछे का हिस्सा निकाल दीजिए। अब एक कुकर में से कटहल डाल कर ½ कप पानी, ¾ छोटी चम्मच नमक, ½ चुटकी हींग डाल कर अच्छे से मिला लीजिए और कुकर का ढ़क्कन बन्द कर के एक सीटी आने तक पकने दीजिए।

एक सीटी आने के बाद कुकर का प्रेशर खत्म होने दीजिए। प्रेशर खत्म हो जाने के बाद कटहल को कुकर से निकाल लीजिए और पानी से अलग कर लीजिए।

/images/kathal-pakora-recipe.jpg

अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर मीडियम आंच पर गर्म करने रख दीजिए। अब एक बर्तन में 1 कप बेसन, ½ कप चावल का आटा, ¾ छोटी चम्मच नमक और थोड़ा सा पानी डाल कर अच्छे से मिला कर चिकना घोल बना लीजिए इतने घोल को बनाने के लिए 1 कप पानी का इस्तेमाल किया गया हैं। अब इस घोल में 2 बारीक कटी हरी मिर्च, ¼ छोटी चम्मच अजवाइन, 1.5 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1.5 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ½ छोटी चम्मच अमचूर,  ½ छोटी चम्मच गरम मसाला डाल कर सभी चीजो को अच्छे से मिला लीजिए सभी चीजो को मिला कर इसमें 1 बड़ी चम्मच तेल डाल कर मिला दीजिए। अब इसमें उबले हुए कटहल के टुकड़े को डाल कर मिला दीजिए अब इसमें ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर मिला लीजिए हमारा पकौड़ो का बैटर तैयार हैं।

तेल के अच्छे से गर्म हो जाने के बाद पकौड़े के बैटर को तेल में डाल कर मीडियम आंच पर ब्राउन होने तक सिकने दीजिए। पकौड़ो का कलर नीचे से ब्राउन हो जाने पर पकौड को पलट दीजिए और दूसरी तरफ से भी ब्राउन होने तक पकने दीजिए पकौड़ो को चारो तरफ से पलट-पलट कर ब्राउन होने तक सेक लीजिए। पकौड़ो के सिक जाने के बाद पकौड़े को कढ़ाई से निकालने से पहले उसे कढ़ाई की किनारे पर रोक लीजिए ताकि एक्स्ट्रा तेल वापिस कढ़ाई में निकाल जाए। इसी तरीके से सारे पकौड़ो को सेक लीजिए। एक बार के पकौड़ो को तलने के लिए 6-7 मिनट लग जाते है। आप इन पकौड़ो को हरी चटनी, टोमेटो सॉस या चिल्ली सॉस के साथ खा सकते हैं।

सुझाव

अगर आप का कटहल कच्चा है तो आप को बीच के पीछे का हिस्सा निकालने के जरूरत नही हैं।

आप चावल के आटे की जगह सूजी भी ले सकते हैं।

कटहल के चटपटे और कुरकुरे पकौड़े । Jackfruit crispy N Spicy Pakora | How to make Jackfruit Pakoras

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (7 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Dev Kumar Sahu
Nice recipe & wonderful test is recipe ko kafi samay se janane ka prays kar Raha tha...... Is recipe ko share karane ke liye aapka Bahunt-Bahunt Dhanyawad
NishaMadhulika
Dev Kumar Sahu , You are most welcome