आलू वड़ा चाट-नये तरीके से-झटपट बने, तेल बस जरा सा लगे Quick Recipe of Aloo Chaat using little oil

स्नैक्स के लिये या घर की किट्टी पार्टी के लिये खास आज हम बनाने जा रहे हैं आलू वड़ा चाट. इसे हम बहुत कम घी या तेल में बहुत ही जल्दी बनाकर तैयार कर लेंगे. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और ये बहुत ही कम सामग्री में बनकर तैयार हो जाती है. तो आप भी इस आसान विधि के साथ आलू वड़ा चाट बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.
आलू वड़ा चाट के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Dahi Vada Chaat
उबले आलू - Boiled Potato - 6
कॉर्न फ्लॉर - Cornflour - 4 बड़े चम्मच
नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - Red Chilli - 1/2 छोटी चम्मच
चाट मसाला - Chaat Masala - 1/2 छोटी चम्मच
घी - Ghee - 2 छोटी चम्मच
दही - Curd - 2 कप
काला नमक - Black Salt - 1/3 छोटी चम्मच
पिसी हुई चीनी - Powdered Sugar - 2 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - Red Chilli
चाट मसाला - Chaat Masala
काला नमक - Black Salt
जीरा पाउडर - Cumin Powder
सेव - Sev
मीठी चटनी - Sweet Chutney
हरी चटनी - Green Chutney
आलू तलने की विधि Process of frying the Potatoes
6 उबले हुए आलू छील कर प्लेट में रख दीजिये. फिर एक बाउल में 4 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लॉर और 2 बड़े चम्मच पानी डाल कर अच्छे से घोलिये. घुल जाने पर इसमें ½ छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च और ½ छोटी चम्मच चाट मसाला डाल कर अच्छे से मिलाएं.
अब पेन में 2 छोटी चम्मच घी डाल कर लो फ्लेम पर गरम कीजिये. एक उबला हुआ आलू उठा कर हथेली पर दबा कर वड़ा का आकार दीजिये. फिर कॉर्न फ्लॉर के घोल को अच्छे से एक बार चला कर आलू को घोल में डिप करके कोट कीजिये.
गरम घी में डिप किया हुआ आलू रख कर बाकी भी इसी तरह दबा कर घोल में कोट करके पेन में रखिये. फ्लेम को लो-मीडियम करके इन्हें पलट-पलट कर दोनों ओर से इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. बाकी भी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
आलू चाट बनाने की विधि Process of making Aloo chaat
बाउल में 2 कप दही डाल कर अच्छे से मथ लीजिये. फिर इसमें ⅓ छोटी चम्मच काला नमक और 2 छोटी चम्मच पिसी हुई चीनी डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब एक प्लेट में दो तले हुए आलू रख कर इस पर दही डालिये. फिर इन पर थोड़ा भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च डालिये.
फिर इस पर थोड़ी हरी चटनी, मीठी चटनी और थोड़े से सेव डालिये. इस तरह आलू चाट बनकर तैयार हो जाएगी. इसी तरह बाकी प्लेट भी तैयार कर लीजिये. इन्हें परोसिये और अपने परिवार और मेहमानों के साथ इसके स्वाद का आनंद लीजिये.
सुझाव Suggestions
आलू को दोनों ओर से क्रिस्पी होने तक लो-मीडियम फ्लेम पर तलिये.
आलू वड़ा चाट-नये तरीके से-झटपट बने, तेल बस जरा सा लगे Quick Recipe of Aloo Chaat using little oil
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।