पापड़ जैसी आलू पापडी खस्ता नमकीन और इसकी दही आलू चाट Tea Time snacks Aloo Papdi n Dahi Aloo Chaat

📅 13 जुलाई 2022 👁 7.5 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

पापड़ी चाट पसंद करने वाले लोगों के लिये खास आज हम बनाने जा रहे हैं आलू पापड़ी.  इन्हें आप चाट बनाकर भी खा सकते हैं और बिना चाट बनाएं स्नैक्स के रूप में भी.  इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाती हैं.  ये बहुत ही कुरकुरी और स्वादिष्ट होती हैं.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ आलू पापड़ी बनाएं और अपने परिवार के साथ इनके स्वाद का आनंद लें.

आलू पापड़ी नमकीन और चाट के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Potato Papdi Namkeen n Chaat

उबले आलू - Boiled  Potato - 2 (150 ग्राम)

चावल का आटा - Rice Flour - 1/2 कप (80 ग्राम)

मैदा - Refined Flour - 1/2 कप (60 ग्राम) + 2 छोटी चम्मच

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - 1/4 छोटी चम्मच

अजवाइन -Carom Seeds - 1/4 छोटी चम्मच

तेल - Oil - 1 बड़े चम्मच

चाट के लिये For Chaat

मसाला आलू - Boiled Masala Aloo

दही - Curd

हरी चटनी- Green Chutney

मीठी चटनी - Sweet Chutney

काला नमक - Black Salt

जीरा पाउडर - Cumin Powder

लाल मिर्च - Red Chilli 

सेव - Sev

और तेल तलने के लिये - and oil for frying

डो बनाने की विधि Process of making the Dough

बाउल में 2 उबले आलू पतले ग्रेटर से ग्रेट कीजिये.  फिर इसमें 1/2 कप चावल का आटा, 1/2 कप मैदा (थोड़ा बचा लेना है), 1/2 छोटी चम्मच नमक, 1/4 छोटी चम्मच जीरा और 1/4 छोटी चम्मच अजवाइन (क्रश करके) डालिये.  इन्हें मिलाते हुए डो बनाएं.

मिलने पर इसमें 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर मिलाएं.  फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा मैदा डालते हुए तब तक गूंधिये जब तक ये बिल्कुल सख्त नहीं बन जाता.  डो के गुंध जाने पर इसे 15 मिनट के लिये ढक कर रख दीजिये.

पापड़ी बनाने की विधि Process of making the Papdi

समय पूरा होने पर डो को हल्का मसल कर इसकी लोईयां तोड़ कर ढक कर रख लीजिये.  अब एक लोई उठा कर सूखे मैदा में लपेट कर मसल कर पेडे जैसा बनाएं.  फिर इसे वापस सूखे मैदा में लपेट कर पतला बेलिये.  बेलने पर एक गोल ढक्कन की मदद से इसे काट कर एक कपड़ा बिछा कर उस पर रख दीजिये.

सभी पापड़ी इसी तरह बेल कर कपड़े पर इकैरा करके रखिये.  अब बेली हुई पापड़ी को 15 मिनट खुले सूखने दीजिये.  फिर कढ़ाही में तेल गरम कीजिये, तेल मीडियम गरम होना चाहिये और फ्लेम लो-मीडियम होनी चाहिये.  गरम तेल में 2-3 पापड़ी डाल कर तलिये.  इन्हें पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये.

फिर इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह तल लीजिये.  इस तरह पापड़ी तल कर तैयार हो जाएँगी.  इन्हें स्नैक्स के रूप में परोसिये और अपनी चाय के साथ इनके स्वाद का आनंद लीजिये.

पापड़ी चाट परोसने की विधि Process of serving Papdi Chaat

प्लेट में एक पापड़ी रखिये.  फिर उस पर उबले हुए आलू मसाला रखिये.  फिर इनपर दही डालिये, जितना भी आप पसंद करते हैं.  इसके बाद थोड़ी हरी चटनी, थोड़ा काला नमक, थोड़ा भुना जीरा, थोड़ी लाल मिर्च, थोड़ी मीठी चटनी और थोड़े सेव डालिये.  इस तरह पापड़ी चाट बनकर तैयार हो जाएगी.  इसे परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये.

सुझाव Suggestions

डो के लिये आलू ग्रेट करके लेने हैं और डो एकदम सख्त गूंधना है.

पापड़ी बेल कर 10-15 मिनट हवा में सुखाना है.

इन पापड़ी को एक बार बना कर पूरे 3-4 महिने तक स्टोर कर सकते हैं.

पापड़ जैसी आलू पापडी खस्ता नमकीन और इसकी दही आलू चाट Tea Time snacks Aloo Papdi n Dahi Aloo Chaat

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।