Gajar Ki Kanji – गाजर की कांजी

📅 25 मार्च 2008 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 39 कमेंट ★ 2.9 (4835)

Gajar Ki Kanji

गाजर की कांजी (Gajar Ki Kanji) बहुत ही स्वादिष्ट और पाचक होती है. खाने से पहले कांजी आपकी भूख को बढ़ा देती है . आप इसका उपयोग गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में कर सकते हैं. आइये आज गाजर की कांजी (Gajar Ki Kanji) बनायें.

Read - Gajar Ki Kanji Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ki Kanji

  • गाजर - 250 ग्राम
  • पानी - 2 लीटर
  • नमक - 2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर -  आधा छोटी चम्मच
  • पीली सरसों - 3 छोटी चम्मच (पिसी हुई)
  • हींग - 2 पिंच (तवे पर डालकर भूनकर, पीस दीजिये)
  • सरसों का तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Gajar Ki Kanji

गाजर को छील कर, अच्छी तरह धो लीजिये. पानी सुखाकर 1 इंच के टुकड़े काट लीजिये.

किसी बर्तन में, एक गिलास (400 ग्राम) पानी डालकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने के बाद गाजर, पानी में डाल दीजिये, जैसे ही फिर से उबाल आ जाय, गैस बन्द करके गाजर को ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.

गाजर से पानी को निकाल कर, एक प्याले में गाजर के टुकड़े डालिये, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, पीली सरसों और तेल मिला दीजिये.

किसी बर्तन में पानी को उबाल आने तक गरम किजिये. पानी को ठंडा होने के बाद कांच के कन्टेनर में डालिये. मसाला मिली गाजर भी इसमें डालकर, मिला दीजिये. अब हींग डाल कर कन्टेनर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. गर्मी के दिनों मे यदि कांजी के कन्टेनर को धूप में रखें तो कांजी 3 दिन में ही तैयार हो जाती है, लेकिन अगर मौसम ठंडा है तब इसको बनने में 4-5 दिन लग जाते हैं.

कांजी का बनना, पानी का बहुत ही स्वादिष्ट खट्टा हो जाना है. कांजी के बन जाने के बाद उसे आप फ्रिज में रख दीजिये. वह और अधिक खट्टी नहीं होगी. जब भी आपका मन हो, 15 दिनों तक, स्वादिष्ट कांजी फ्रिज से निकालिये और पीजिये.

How to Type in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (4835 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (39)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Balvinder Kaur
hello nisha ji muje ye puchna tha ki jab maine kanji banane ke liye rakhi to voh sadne lagi thi aur na hi voh khatti hui aisa kyon? reply me as early as possible.

thanks a lot
निशा: पानी या गाजर खराब होने से एसा हो सकता है. पानी को उबालने के बाद प्रयोग में लाइये और गाजर अच्छी ही हों, प्रयोग में लाने वाले बर्तन साफ और सूखे होने चाहिये.
geetu
hello nisha ji muje ye puchna tha ki gajar black vali leni ha ya red gajar ki bhi kanji bna sakte ha
निशा: गीता, किसी भी गाजर से कांजी बनाई जा सकती है.
garima
Hello Nisha Ji. I tried this. It took 4 days bt came out really yummy. Thanks!!
garima
Thanks alot for replying. Your website is pretty good for loosing weight. After readin' yummy recipes n lookin' at the pics I feel so full as if I've had my meal. :). On the serious note I found this website really helpful. Thanks Again.
garima
Hi nisha ji, I'm nt able to find yellow mustard seeds, is it fine if I use black ones. does tht make any diffrence? Please reply ASAP. I'm really looking forward to try this delicious kanji out.
निशा: गरिमा, आप काली छोटी सरसों( राई ) ले सकती हैं, वह भी अच्छी होती है.
pushpa
mujhe ye poochna tha ki gazar ko jis paani me ubala uska kya hoga,
kya alag se dubara pani kaanji ke le lena hai
richa
some people add 1/4 quantity of beetroot with carrot, it improves nutritional value of the kanji & gives beautiful red colour too..
Ramesh Chand
Sure, in this winter season, I will make Gagar Ki Kanji and will enjoy. Thanks.
Choman
I made it and vouch it is very very tasty. All of my family like it.