Gajar Ki Kanji – गाजर की कांजी

📅 25 मार्च 2008 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 39 कमेंट ★ 2.9 (4835)

Gajar Ki Kanji

गाजर की कांजी (Gajar Ki Kanji) बहुत ही स्वादिष्ट और पाचक होती है. खाने से पहले कांजी आपकी भूख को बढ़ा देती है . आप इसका उपयोग गर्मी और सर्दी दोनों मौसम में कर सकते हैं. आइये आज गाजर की कांजी (Gajar Ki Kanji) बनायें.

Read - Gajar Ki Kanji Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gajar Ki Kanji

  • गाजर - 250 ग्राम
  • पानी - 2 लीटर
  • नमक - 2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर -  आधा छोटी चम्मच
  • पीली सरसों - 3 छोटी चम्मच (पिसी हुई)
  • हींग - 2 पिंच (तवे पर डालकर भूनकर, पीस दीजिये)
  • सरसों का तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Gajar Ki Kanji

गाजर को छील कर, अच्छी तरह धो लीजिये. पानी सुखाकर 1 इंच के टुकड़े काट लीजिये.

किसी बर्तन में, एक गिलास (400 ग्राम) पानी डालकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने के बाद गाजर, पानी में डाल दीजिये, जैसे ही फिर से उबाल आ जाय, गैस बन्द करके गाजर को ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.

गाजर से पानी को निकाल कर, एक प्याले में गाजर के टुकड़े डालिये, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, पीली सरसों और तेल मिला दीजिये.

किसी बर्तन में पानी को उबाल आने तक गरम किजिये. पानी को ठंडा होने के बाद कांच के कन्टेनर में डालिये. मसाला मिली गाजर भी इसमें डालकर, मिला दीजिये. अब हींग डाल कर कन्टेनर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. गर्मी के दिनों मे यदि कांजी के कन्टेनर को धूप में रखें तो कांजी 3 दिन में ही तैयार हो जाती है, लेकिन अगर मौसम ठंडा है तब इसको बनने में 4-5 दिन लग जाते हैं.

कांजी का बनना, पानी का बहुत ही स्वादिष्ट खट्टा हो जाना है. कांजी के बन जाने के बाद उसे आप फ्रिज में रख दीजिये. वह और अधिक खट्टी नहीं होगी. जब भी आपका मन हो, 15 दिनों तक, स्वादिष्ट कांजी फ्रिज से निकालिये और पीजिये.

How to Type in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (4835 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (39)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

प्रेम आर्य
दीदी, नमस्ते..
आपने बहुत ही ज्ञानवर्धक सामाग्री प्रस्तुत किया है..
कृपा करके मुझे आंवले को कांजी बनाने की विधि बताइये बहुत आभारी रहूंगा..
धन्यवाद..

निशा: प्रेम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amit Vyas
Kanji ya aachar rakhne ke liye kanch ka burtan kyon jaruri hota hai?

निशा: अमित जी, कांच का बर्तन सबसे ज्यादा अच्छा होता है लेकिन आप इसके लिये फूड ग्रेड प्लास्टिक, चीनी मीट्टी के बरतन आदि का उपयोग कर सकते हैं.
Som
क्या काली गाजर कये साथ लाल गाजर भी डाल सकते है

निशा: सोम जी, हाँ आप चाहें काली गाजर के साथ लाल गाजर भी डाल सकते हैं.
Som
क्या कॉंजी मटके मे भी रखी जा सकती हे

निशा: सोम जी, हां, कांजी मटके में भी रख सकते हैं.
vk sharma
How to preserve kaji for long time without fridge?

निशा: शर्मा जी, कांजी बिना फ्रिज के 7 दिनों तक रख सकते हैं.
Manisha
Aapki recipes bht acchi hoti h.... Thank you for recipes...Aunty please tell me ki kanji ko plastic container me rakh sakte h Kya....

निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हां कांजी को प्लास्टिक कन्टेनर में भी रख सकते हैं.
Shweta
Kya Kent purifier ka water without boiling use kr skte
sohan singh
nisha g,sat shri akal, mere pass ghar me chukander lge hue hai, suna hai iski kanji banti hai,iss chukander ki kanji ki vidhi bata doo plz
निशा: सोहन जी, ये कांजी भी गाजर की कांजी की तरह ही बनाई जा सकती है, छोटे टुकड़े में काटें, उबालें और बिलकुल इसी तरह मसाले और पानी डालकर कांजी तैयार कर सकते हैं.
Shalu
Nisha ma'am..Can I use plastic container instead of glass/ceramic one? Will taste remain same..?

निशा: शालू जी, हां आप इसे फूड ग्रेड प्लास्टिक कन्टेनर में रख सकते हैं.
Shalu
Can I use black rai instead of yellow ones?

निशा: शालू जी, हां, आप राई भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
Madhu
निशा मधुलिका जी आपकी हर व्यंजन विधि बहुत आसान और सहज सुलभ वस्तुओं से होती है... बहुत धन्यवाद।

निशा: मधु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Apsara
Nisha ji,Maine peeli sarso se kanji banai hai,but kisi ne mujhse kaha ki rai ke bina kanji nahi banti.aur ye bhi kaha ki meri kanji nahi,sarha hua pani banega...kya karun?

निशा: अप्सरा जी, परेशान न हों विधि अनुरूप कांजी बनाएं खराब नहीं होगी.
Neha
Iska video plz
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
ANIL SHARMA
nishaji kaya kanji ko daily spoon se chalana bhi hai . in the kanji vada recepie. you have mentioned this.

निशा: अनिल जी, जी हां आप इसे रोजाना अच्छे से मिक्स कर देंगे तो मसाले इसमें मिक्स हो जाते हैं.
Nidhi Jain
Hello mam
Apne kaha hum ise sardi mai bhi p sakte h
Actually mai USA shift ho gyi hu yaha to hamesa hi thand rahti h
Yaha is kanji ko banne me kitna time lag jayga aur mujhe kin baato ka specially dhyan rakhna chahiye
aarti
Nishaa ji kanjii ko dhoop mai sukhana bhi jaroori hai kya ?
निशा: आरती जी, गाजर रूम मे भी सुखाई जा सकती है.
madhumita majumdar
Hindi receipe - Gajar - 400 gms , water - 2 Ltr.
English Receipe - Gajar - 250 gms Water - 2 Ltr. which is right.
निशा: मधुमिता जी, गाजर को 250 ग्राम या 400 ग्राम कोई भी मात्रा ले सकती है, कोई फरक नहीं पड़ेगा, मैं इसे एडिट भी कर देती हूँ, धन्यवाद.
Praveen
My cooking is gradually improving. Ur website is my guideline. Thanks a lot.
निशा: प्रवीन जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
rashmi
Nisha ji.. mene kanji banai par 250 gm gajar ke hisab se pani bahot kam dala tha 2 glass to kya jab ye ban jaegi to me isme upar se pani milakar use kar sakti hu??
निशा: रश्मी जी, कांजी में पानी कम होने पर और पानी डाला जा सकता है, धन्यवाद.
AASHI
NICE BHOT ACHA MUJHE BHOT PASAND NI H
Anushree
Hi...
Cn we make it in plastic container!
निशा: अनुश्री, आप इसे प्लास्टिक कन्टेनर में भी बना सकती हैं.
Akansha
hello maim mughe hair r helth se relative juice ka nam r kaise banate hai?thanks
Jeevan Kumar Mittal
मैं गाजर की घर में बनी कांजी पाना चाहता हूँ. मेरी पत्नी अचार, कांजी आदि नहीं बनाती. मुझे वोह कुछ बनाने नहीं देती. कहती है जो बना है चुपचाप खा लो. कोई महिला जो मुझे कांजी दे सके?
anshuman bharti
i am averyhappy
rahul
hi what a gajar ka haloa recipi
shuchi
hello mam,
Can u tell me the recipe of Bhallo ka pani.
ANJU ROY
Nisha Ji kya raee se bhi kanji bana sakte hain?
निशा: जी हां.
Rimmi Khurana
WOW! That's yummy too good recipe. I like it. Your website is so cool. I have prepared so many recipes with the help of your website. Thanks to you
Well, I want the recipe of man chow soup.
anju
Nisha g maine to chakunder jesi gajar se hi kanji banati ho or chonk bhi nahi lagati hu par mere bacho ko to vo pasand aa jati hai ab main apki vidhi say banakar dekhungi taki naya test pata chale.
Shrreya Cruz
Finally found the perfect recipe....I used to have it as a kid on Holi. Plan to make it soon now ;-)