नारंगी गाज़र का हलवा | Gajar Ka Halwa Recipe | Carrot Halwa Recipe

📅 26 जुलाई 2018 👁 24.8 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट

नारंगी गाजर हलवा हर मौसम में बन जाने वाली रेसिपी है और यह किसी भी पार्टी, त्यौहार के लिए एकदम परफेक्ट डेजर्ट है. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Halwa 

अॉरेन्ज  गाजर - 4 (250 ग्राम)

बादाम - 7-8 (बारीक कटे हुए)

काजू - 7-8 (बारीक कटे हुए)

चीनी - ⅓ कप (80 ग्राम)

घी - 2 टेबल स्पून

फूल क्रीम दूध - ½ लीटर

किशमिश - 1 टेबल स्पून

इलायची - 4

विधि - How to makeCarrot Halwa 

गाजर का हलवा बनाने के लिये, गाजर को छील कर अच्छी तरह धो लीजिये और इन्हें कद्दूकस कर लीजिये.

इलायची को छील कर इसके बीजों का पाउडर बना लीजिए.

पैन में 2 टेबल स्पून घी डाल लीजिए और इसे पिघलने दीजिए. कद्दूकस की हुई गाजर को पिघले हुए घी में डाल दीजिए और मध्यम आंच पर इन्हें घी में मिक्स करते हुए 2 से 3 मिनिट भून लीजिए. 3 मिनिट बाद गाजर में 1/2 कप दूध डाल कर मिक्स कर दीजिए. अब गाजर को ढककर मध्यम आंच पर 5 मिनिट पकने दीजिए. गाजर को नरम होने तक पकाना है. गाजर को बीच में 1 बार चैक करते हुए चला दीजिए.

5 मिनिट बाद गाजर को चैक कीजिए और इसमें बचा हुआ सारा दूध डाल कर मिक्स कर दीजिए. गैस तेज कर दीजिए और गाजर को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक की इसमें उबाल न आ जाए. हलवे में उबाल आने पर इसे लगातार चलाना बंद कर दीजिए. पर अब हलवे को हर 2-3 मिनिट में चैक करते हुए पकाएं. हलवे को गाढा़ होने तक पकाना है.

orange carrot halwa recipe

गाजर को 10 मिनिट तेज आंच पर पका लेने के बाद इसमें किशमिश डाल कर मिक्स कर दीजिए. हलवे को थोड़ा और गाढा़ होने तक लगातार चलाते हुए तेज आंच पर ही पका लीजिए.

हलवा गाढा़ होने पर इसमें बारीक कटे हुए काजू-बादाम, इलायची पाउडर और चीनी डाल कर मिक्स कर दीजिए. थोडी देर चलाते रहें, हलवा बनकर तैयार है. हलवे को हल्का सा ठंडा होने दीजिए इसके बाद इसे प्लेट में निकाल लीजिए. गाजर हलवे को बारीक कटे हुए बादाम और काजू से सजाएं .

अॉरेन्ज गाजर का स्वादिष्ट हलवा आसानी और जल्दी से बनकर तैयार है. इस हलवे को ठंडा या गर्म जैसे चाहें सर्व कीजिए. हलवे को फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खाया जा सकता है.

2-3 सदस्यों के लिए

सुझाव

  • हलवे को थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं, हलवा पैन के तले पर लगना नहीं चाहिए.
  • हलवे को चौडे तले वाली कढा़ई में बनाए यह बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाता है.

Gajar Ka Halwa Recipe | नारंगी गाज़र का हलवा - हर मौसम के लिये । Carrot Halwa Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sangita shaw
Apki yeh dish bahut ache thank u yeh dish ki vidhi batane k liye
NishaMadhulika
sangita shaw जी, मुझे खुशी है कि आपको रेसिपी पसंद आई. बहुत बहुत धन्यवाद आपका.