दही की मीठी लस्सी । Punjabi Lassi Recipe | Amritsari Lassi n More

📅 30 अप्रैल 2018 👁 40.9 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.6 (7)

गर्मियों के दिनों में ठंडी और मीठी चीजें ही खाने को मन करता है, ऎसे में लस्सी पीने का अपना ही एक अलग मजा है. आज हम आपके लिए अलग-अलग स्वाद में बनी लस्सी लेकर आए हैं जो आपको बहुत पसंद आएगी.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Punjabi Lassi Recipe

  • दही - 1 कप
  • पाउडर चीनी - 2 टेबल स्पून
  • आइस क्यूब
  • दही की मलाई

विधि - How to make ​​​​​​​Punjabi Lassi Recipe

लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही को मिक्सर जार में डाल दीजिए, साथ ही इस दही में 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और कुछ बर्फ के टुकड़े डाल कर इसे फैंट लीजिए.

varietes of lassi1

लस्सी को फैंट लेने के बाद इसे गिलास में निकाल लीजिए. लस्सी के ऊपर थोड़ी सी दही की मलाई डाल कर इसे सर्व कीजिए. स्वादिष्ट अमृतसरी लस्सी बन कर तैयार है.

सुझाव

अगर आप मलाई पसंद नहीं करते हैं तो बिना मलाई के सादा लस्सी भी बना सकते हैं.

स्ट्राबेरी लस्सी

आवश्यक सामग्री - Ingredients for ​​​​​​​Strawberry Lassi

  • दही - ½  कप
  • स्ट्राबेरी - 8-10 (काट कर ले लीजिए)
  • पाउडर चीनी - 2 टेबल स्पून
  • आइस क्यूब

विधि - How to make ​​​​​​​Strawberry Lassi

स्ट्राबेरी लस्सी बनाने के लिए मिक्सर जार में ½ कप दही, स्ट्राबेरी, 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और बर्फ के टुकड़े डाल कर इसे मिक्सर जार में चला लीजिए.

varietes of lassi2

स्ट्राबेरी लस्सी तैयार है इसे गिलास में निकाल लीजिए और सर्व कीजिए. स्वादिष्ट ठंडी ठंडी स्ट्राबेरी लस्सी बन कर तैयार है.

गुलाब शर्बत लस्सी

 आवश्यक सामग्री - Ingredients for ​​​​​​​Gulab Sharbat Lassi

  • दही - 1 कप
  • रोज़ शर्बत - 3 टेबल स्पून  
  • आइस क्यूब

विधि - How to make ​​​​​​​Gulab Sharbat Lassi

गुलाब शर्बत लस्सी बनाने के लिए मिक्सर जार में 1 कप दही, 3 टेबल स्पून रोज़ शर्बत और बर्फ के टुकड़े डाल कर इसे मिक्सर जार में चला लीजिए.

varietes of lassi3

गुलाब शर्बत लस्सी बन कर तैयार है इसे गिलास में निकाल लीजिए और सर्व कीजिए.

चॉकलेट लस्सी

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for ​​​​​​​Chocolate Lassi

  • दही - 1 कप
  • चॉकलेट पाउडर  - 1 टेबल स्पून
  • पाउडर चीनी - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make ​​​​​​​Chocolate Lassi

चॉकलेट लस्सी बनाने के लिए मिक्सर जार में 1 कप दही, 1 टेबल स्पून चॉकलेट पाउडर,  2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और बर्फ के टुकड़े डाल कर इसे मिक्सर जार में चला लीजिए.

varietes of lassi4

चॉकलेट लस्सी बन कर तैयार है इसे गिलास में निकाल लीजिए और इसके ऊपर थोड़ा सा चॉकलेट सिरप डाल कर इसे गार्निश कीजिए. स्वाद से भरपूर और बच्चों के मन भाने वाली ठंडी-ठंडी चॉकलेट लस्सी बन कर तैयार है इसे सर्व कीजिए.

मैंगो लस्सी

मैंगो लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही में आम के टुकड़े, 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और आइस क्यूब डाल कर इसे मिक्सर जार में फैंट लीजिए. मैंगो लस्सी बन कर तैयार है, इसे गिलास में डाल कर सर्व कीजिए.

बनाना लस्सी

बनाना लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही में 1 कप केला काट कर डाल दीजिए. साथ में 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और आइस क्यूब डाल कर इसे मिक्सर जार में फैंट लीजिए. बनाना लस्सी बन कर तैयार है, इसे गिलास में डाल कर सर्व कीजिए.

चीकू लस्सी

चीकू लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही में ½ कप चीकू के टुकड़े काट कर डाल दीजिए.  साथ में 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और आइस क्यूब डाल कर इसे मिक्सर जार में फैंट लीजिए. चीकू लस्सी बन कर तैयार है, इसे गिलास में डाल कर सर्व कीजिए.

किवी लस्सी

किवी लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही में 1 किवी के टुकड़े काट कर डाल दीजिए. साथ में 2 टेबल स्पून पाउडर चीनी और आइस क्यूब डाल कर इसे मिक्सर जार में फैंट लीजिए. किवी  लस्सी बन कर तैयार है. इसे गिलास में डाल कर सर्व कीजिए.

सुझाव

  • फलों की लस्सी के लिए अगर फल मीठे हैं तो 1 अथवा 1.5 कप फल लिए जा सकते हैं. अगर फल खट्टे हैं तो ½ कप फल या थोड़े से ज्यादा ले सकते हैं.
  • फल आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा जैसा चाहें ले सकते हैं.
  • आप एक साथ दो फ्रूट मिला कर भी लस्सी बना सकते हैं.
  • चीनी भी आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा ले सकते हैं.
  • रोज़ शर्बत के बदले आप रुह अफजा भी ले सकते हैं.

Punjabi Lassi Recipe | Amritsari Lassi । दही की मीठी लस्सी n More

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (7 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

kailashkumar
नीसाजी कया गुलाब लस्सी मे गुलाब की पति या डाल सकते हैं
NishaMadhulika
kailashkumar जी, बिलकुल उपयोग कर सकते हैं.
MADHURI YADAV
so sweet
NishaMadhulika
माधुरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Roshni
Hello nisha ji
Dahi ki malai kya hoti h or ise kaise banate h
NishaMadhulika
रोशिनी जी, जब फूल क्रीम दूध का दही जमाया जाता है, तो दही के जमने पर उसके ऊपर एक मोटी सी मलाई की परत जमी होती है इसे ही दही की मलाई कहते हैं.