दही - How to make curd at home

बहुत सारे लोगों को दूध पसंद नहीं होता, और कुछ को पचता नहीं है, लेकिन दही तो निर्विवाद रूप से सभी के लिये फायदेकारक है. . दही कैल्शियम व प्रोटीन से भरा है. आपके पेट को लैक्टिक एसिड पचाने की मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. दूध में एक खास तरह के बैक्टिरिया अम्लीयता पैदा करके उसका स्वरूप बदल देते हैं. ये बैक्टिरिया दूध को पचा कर दहीं बना देते हैं, जिसे आपके लिये पचाना आसान है. साथ ही इनके कारण आपका शरीर भोजन से विटामिन बी, और खनिज तत्वों आसानी से ग्रहण कर पाता है.
दही आपको बाजार में भी मिल जाता है, और आप घर में भी बना सकते हैं.
सबसे अच्छा दही भैंस के दूध का बनता है. यदि आप डेयरी का दूध उपयोग कर रहए हैं तो इसके लिये फुल क्रीम दूध का उपयोग करें. सर्दियों में ठंड होने के कारण दही अच्छा नहीं जम पाता लेकिन आप इसे सामान्य बरतन की जगह इन्सुलेटेड कैसरोल का उपयोग करें तो दही जल्दी भी जमेगा और मलाईदार भी.
Read - How to make curd at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd
- दूध - 500 ग्राम
- जामन (दही) - 1- 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Dahi
दही को जब हम नीबू या खटाई से बनाते हैं, उस दही का स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं होता, और वह दम्बल कहलाता है, लेकिन इस दम्बल द्वारा जो दूध जमाया जायेगा वह अच्छा दही होगा. वैसे आपको यह दम्बल बनाने की आवश्यकता नहीं हैं, आप डेयरी से दही ला सकते है, और उससे दही जमा सकते हैं.
दूध को उबाल आने तक गरम कीजिये. यदि दूध अच्छी तरह (200º F) तक उबला नहीं होगा तो इसका दही गाड़ा और मलाईदार नहीं जमेगा. सर्दियों के दिनों में गरम दूध को कैसरोल में डालिये.(गर्मियों में आप किसी भी बर्तन में दूध डाल कर दही जमा सकते हैं). जब दूध इतना गरम रह जाय कि आपकी उंगली उस तापमान को सहन कर सके, तब दही को दूध में डालकर कैसरोल को ढक्कन से बन्द कर दीजिये.
6 घंटे से पहले उस कैसरोल को मत खोलिये. 6 घंटे बाद आप कैसरोल का ढक्खन खोलकर देखेगे, आपको एक दम अच्छा दही जमा हुआ मिलेगा. अब आप इस दही को खाने के साथ प्रयोग कीजिये. बचे हुये दही को फ्रिज में रख दीजिये वह जल्दी खट्टा नहीं होगा, 2-3 दिन तक आप इस दही को खा सकते हैं. यदि दही खट्टा हो जाय तो दही को कढ़ी, आलू का रसा या अरबी का रसा इत्यादि बनाने में प्रयोग कीजिये.
कमेंट (132)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विनय जी, प्लीज मेरे वीडियो में दिये गये जामन कैसे बनाये देंखे और बनायें और दही बनायें, इन सबके लिये अमूल का फुल क्रीम दूध यूज करें, आप अवश्य ही अच्छा दही बना लेंगे.
निशा: अलीम जी, फूल क्रीम दूध को उबाल आने के बाद यदि थोडी देर और उबलने दिया जाय तो वह गाढा़ हो जाता है और इससे दही ज्यादा अच्छा बनता है.
निशा: सुष्मिता जी, हल्के से थोड़े अधिक गरम दूध रखें, जमाने वाला दही ये थोड़ी अधिका मात्रा में यूज करें और ढककर बर्तन को गरम जगह पर रखें, अलमारी में रखें, दही अवश् जम जायेगा.
निशा: चंद्रवीर जी, एसा किया जा सकता है, लेकिन दूध को बोइल करके उसे हल्का गरम रहने पर जमायें तो मलाई वाला दही बनकर तैयार होता है.
निशा: खुशी जी, फूल क्रीम दूध से दही जमाया जाता है अच्छा दही बनता है, दूध को गर्म करते समय उसे देर तक धीमी आग पर उबलने दें, थोड़ा सा गाढ़ा होने पर ठंडा होने पर जमायें, अच्छा गाढ़ा दही बनेगा. मुझे खेद है मुझे किसी एसे कैमीकल की जानकारी नहीं है कि जिससे दही खट्टा न हो.
निशा: रवि जी, ऎसा नही है, आप जो जामन लेते हैं वो अधिक खट्टा न लें, जामन थोड़ा कम डालें, और ताजा दही को 5-6 घंटे में देखें और फ्रिज में रख दें, दही खट्टा नहीं होगा.
निशा: सुयश जी, जी, आप इसे कढी़ बनाने में उपयोग कर सकते हैं. स्वाद में अच्छा है तो आप इसे हल्का सा मथ कर इससे लस्सी,रायता इत्यादि भी बना सकते हैं.
निशा: विनोद जी, वह दूध खराब हो गया है. उसका उपयोग नहीं कीजिए.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दुला जी, दही के जमने के बाद तुरन्त फ्रिज में रखने से वह खट्टा नहीं होता.
Muze agar gai ke dhudh se gadha dahi jamana ho to kya kare.
Agar dudh der tak ubal ke thodha ghada karde aur phir dahi jamaye to chalega kya?
निशा: अनिल जी, हां, आप ऎसे भी दही जमा सकते हैं.
निशा: श्वेता जी, आप कैसरोल की जगह स्टील, मिट्टी, कांच या प्लास्टिक इत्यादि के बर्तन में भी दही जमाकर रख सकती हैं, लेकिन इसे किसी गरम स्थान पर ही रखिए. दही के लिये तांवे और पीतल या एल्यूमीनियम के बर्तन यूज नहीं किये जाते हैं.
निशा: परमेश्वर जी, दही जमाने के लिए फुल क्रीम मिल्क लें, तो दही अच्छा जमेगा और जम जाने के बाद तुरंत फ्रिज में रख दीजिए, जल्दी खट्टा भी नही होगा.
निशा: किरण जी, दही किसी भी दूध से दी गई विधि के अनुसार जमाया जा सकता है.
निशा: संदीप जी, दही को फुल क्रीम दूध से बनायें, दूध को उबाल कर थोड़ा गाढ़ा करने से दही एकदम गाढ़ा बनेगा.
how can we prepare yogurt without curds ?
thanx.
Imran.
निशा: इमरान जी, दही जमाने के लिये थोड़ा सा दही चाहिये होता है, लेकिन इसे बिना दही के नीबू से जमा सकते हैं, लेकिन नीबू से पहली बार का दही अच्छा नहीं बनता, इस दही से जमाया हुआ दूसरा दही अच्छा बनता है, डिटेल जानकारी के लिये मेरी वेबसाइट पर दिये हुये दही की रेसिपी को पढ़ा जा सकता है.
निशा: वर्षा जी, कच्चा दूध ऎसा हो जाए तो वह खराब हो जाता है, उसे यूज नहीं करते.
निशा: पुनीत जी, दही जमाने के लिये दूध को उबालना होता हैं, और हल्का गरम रहने तक ठंडा करना होता है, थोड़ा दही डाल दीजिये अच्छी तरह ढक दीजिये, 5-6 घंटे में दही बनकर तैयार हो जाता है, आपने जो बनाया वह अच्छा दही बना होगा, धन्यवाद.
निशा: किशन जी, दही बनने में 5-6 घंटे लग जाते हैं.
निशा: रंजन जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीरा जी, दही जमाने के अलग से किसी पाउडर की आवश्यकता नहीं होती.