दही - How to make curd at home

बहुत सारे लोगों को दूध पसंद नहीं होता, और कुछ को पचता नहीं है, लेकिन दही तो निर्विवाद रूप से सभी के लिये फायदेकारक है. . दही कैल्शियम व प्रोटीन से भरा है. आपके पेट को लैक्टिक एसिड पचाने की मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. दूध में एक खास तरह के बैक्टिरिया अम्लीयता पैदा करके उसका स्वरूप बदल देते हैं. ये बैक्टिरिया दूध को पचा कर दहीं बना देते हैं, जिसे आपके लिये पचाना आसान है. साथ ही इनके कारण आपका शरीर भोजन से विटामिन बी, और खनिज तत्वों आसानी से ग्रहण कर पाता है.
दही आपको बाजार में भी मिल जाता है, और आप घर में भी बना सकते हैं.
सबसे अच्छा दही भैंस के दूध का बनता है. यदि आप डेयरी का दूध उपयोग कर रहए हैं तो इसके लिये फुल क्रीम दूध का उपयोग करें. सर्दियों में ठंड होने के कारण दही अच्छा नहीं जम पाता लेकिन आप इसे सामान्य बरतन की जगह इन्सुलेटेड कैसरोल का उपयोग करें तो दही जल्दी भी जमेगा और मलाईदार भी.
Read - How to make curd at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd
- दूध - 500 ग्राम
- जामन (दही) - 1- 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Dahi
दही को जब हम नीबू या खटाई से बनाते हैं, उस दही का स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं होता, और वह दम्बल कहलाता है, लेकिन इस दम्बल द्वारा जो दूध जमाया जायेगा वह अच्छा दही होगा. वैसे आपको यह दम्बल बनाने की आवश्यकता नहीं हैं, आप डेयरी से दही ला सकते है, और उससे दही जमा सकते हैं.
दूध को उबाल आने तक गरम कीजिये. यदि दूध अच्छी तरह (200º F) तक उबला नहीं होगा तो इसका दही गाड़ा और मलाईदार नहीं जमेगा. सर्दियों के दिनों में गरम दूध को कैसरोल में डालिये.(गर्मियों में आप किसी भी बर्तन में दूध डाल कर दही जमा सकते हैं). जब दूध इतना गरम रह जाय कि आपकी उंगली उस तापमान को सहन कर सके, तब दही को दूध में डालकर कैसरोल को ढक्कन से बन्द कर दीजिये.
6 घंटे से पहले उस कैसरोल को मत खोलिये. 6 घंटे बाद आप कैसरोल का ढक्खन खोलकर देखेगे, आपको एक दम अच्छा दही जमा हुआ मिलेगा. अब आप इस दही को खाने के साथ प्रयोग कीजिये. बचे हुये दही को फ्रिज में रख दीजिये वह जल्दी खट्टा नहीं होगा, 2-3 दिन तक आप इस दही को खा सकते हैं. यदि दही खट्टा हो जाय तो दही को कढ़ी, आलू का रसा या अरबी का रसा इत्यादि बनाने में प्रयोग कीजिये.
कमेंट (132)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
great
निशा: राजश्री जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता जी, दही कडवा नहीं होना चाहिए.
निशा: तृप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bas itna hi puchna hai
Thankyou-
I hope you Tell me soon about Milk Full Cream
निशा: अमन जी, जिस दूध में मलाई अधिक होती है वही फूल क्रीम दूध होता है.
निशा: राम जी, दही की रैसिपी हिन्दी में ही दी गई है.
निशा: सचिन जी, दूध में पानी होता है, दही से वह अलग हो जाता है, उसे अलग निकाल दीजिये,गाढ़ा दही यूज कीजिये, उसे मिलाकर भी यूज कर सकते हैं.
निशा: निशू जी, दही जैसे ही जम जाए उसे फ्रिज में रख दीजिए वो खट्टा नहीं होगा.
निशा: रजत जी, दूध में मिलाबट के कारण एसा होता है.
निशा: कमल जी, सर्दी के मौसम में दही कभी कभी नहीं जमता, किसी बड़े बर्तन में गरम पानी कीजिये, दही वाले बर्तन को गरम पानी में रख दीजिये और से गरम पानी के बर्तन के बर्तन को ढक दीजिये, 2 घंटे बाद देखेंगे दही जमा हुआ मिलेगा.
निशा: दीपेश जी, अभी ठंड के मौसम में 150 ग्राम दही डाल सकती है.
Koi company cow courd banati hai
so can not use casserole then what i have to do in winters
निशा: प्रीता जी, हल्के से थोड़े अधिक गरम दूध रखें, जमाने वाला दही ये थोड़ी अधिका मात्रा में यूज करें और ढककर बर्तन को गरम जगह पर रखें, अलमारी में रखें, दही जम जायेगा.
Kya sardiyon me mitti ke kunde me dahi jama sakte hai
निशा: लकी जी हां मिट्टी के बर्तन में दही बनाया जा सकता है.
Curd jamne ke baad lace chor date hi please reason batye me bikul ap ke dawara reciepe se curd jamate hu
निशा: मीनू जी ये दूध में मिलाबट होने के कारण होता है, भैंस का ताजा दूध जमाकर देखिये, अच्छा दही बनता है, अमूल के फुल क्रीम दूध से अच्छा दहीं बनता है.
Mam,
Dahi Lagne Bad Agar Use Freez me 6 ghante rahe to chalega ????
निशा: धानेश्री जी, दही जमने के बाद फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाया जा सकता है.
Kyu jab doodh sent dahi banate hair tab doodh aur dahi ka wajan ek barabar hora hair jabk I doodh ko garam karke dahi jamate hai ..... ???
Ya kabhi dahi ka wajan kam kyu hora hair ......???
Madhulija ji milk me thoda dahi dalne ke baad use refrigerator me rkhne se kya hoga
निशा: माधुरी जी, गुनगुने दूध में दही डालकर, बाहर ही रखना होता है, प्लीज रेसिपी पढ़े और वीडियो देखे और ट्राई करें.
Please let me know how to prepare chhach at home.
निशा: सीमा जी, 1 कप दही लीजिये, मिक्सी से फैंट लीजिये, 3-4 कप पानी डालिये छाछ तैयार है.
nisha ji jami hui dahi pe paani ku aa jaata hai??
निशा: दीपिका जी, दूध में पानी अधिक होने से दही से पानी अलग होने लगता है.
thanks for this.....
mujhe aap ki recpies say bahut guidness mil ti hai .aap bahut acha say recpies ko baatati hai thanks mam.
Jaise sirf 10% ji jama ho 12 ghante me ..to use kha sakte h ?
निशा: जावेद जी, जब तक दही नहीं जमता वह खाने में अच्छा नहीं लगता है, आजकल सर्दी का मौसम है, दही को कैसरोल में जमायें तो ज्यादा अच्छा जमता है, सादा प्याले में दही ठंड की वजह से ज्यादातर नहीं जमता, दही नहीं जमा है, उसको जमाने के लिये एसा बर्तन लीजिये जिसमें दही का प्याला आ जाय, उस बर्तन में पानी गरम करके ले लीजिये, नीचे कोई स्टेन्ड रखकर, उसमें दही का प्याला जो नहीं जमा है रख दीजिये, दोंनो बर्तन को अलमारी में बन्द कर दीजिये, अगर सुविधा न हो तो बाहर ही रहने दीजिये, 1 घंटे के अन्दर अच्छा दही बनकर तैयार हो जायेगा और अब आप इस दही को खाइये, बहुत अच्छा दही बना है.