दही - How to make curd at home

बहुत सारे लोगों को दूध पसंद नहीं होता, और कुछ को पचता नहीं है, लेकिन दही तो निर्विवाद रूप से सभी के लिये फायदेकारक है. . दही कैल्शियम व प्रोटीन से भरा है. आपके पेट को लैक्टिक एसिड पचाने की मेहनत भी नहीं करनी पड़ती. दूध में एक खास तरह के बैक्टिरिया अम्लीयता पैदा करके उसका स्वरूप बदल देते हैं. ये बैक्टिरिया दूध को पचा कर दहीं बना देते हैं, जिसे आपके लिये पचाना आसान है. साथ ही इनके कारण आपका शरीर भोजन से विटामिन बी, और खनिज तत्वों आसानी से ग्रहण कर पाता है.
दही आपको बाजार में भी मिल जाता है, और आप घर में भी बना सकते हैं.
सबसे अच्छा दही भैंस के दूध का बनता है. यदि आप डेयरी का दूध उपयोग कर रहए हैं तो इसके लिये फुल क्रीम दूध का उपयोग करें. सर्दियों में ठंड होने के कारण दही अच्छा नहीं जम पाता लेकिन आप इसे सामान्य बरतन की जगह इन्सुलेटेड कैसरोल का उपयोग करें तो दही जल्दी भी जमेगा और मलाईदार भी.
Read - How to make curd at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd
- दूध - 500 ग्राम
- जामन (दही) - 1- 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Dahi
दही को जब हम नीबू या खटाई से बनाते हैं, उस दही का स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं होता, और वह दम्बल कहलाता है, लेकिन इस दम्बल द्वारा जो दूध जमाया जायेगा वह अच्छा दही होगा. वैसे आपको यह दम्बल बनाने की आवश्यकता नहीं हैं, आप डेयरी से दही ला सकते है, और उससे दही जमा सकते हैं.
दूध को उबाल आने तक गरम कीजिये. यदि दूध अच्छी तरह (200º F) तक उबला नहीं होगा तो इसका दही गाड़ा और मलाईदार नहीं जमेगा. सर्दियों के दिनों में गरम दूध को कैसरोल में डालिये.(गर्मियों में आप किसी भी बर्तन में दूध डाल कर दही जमा सकते हैं). जब दूध इतना गरम रह जाय कि आपकी उंगली उस तापमान को सहन कर सके, तब दही को दूध में डालकर कैसरोल को ढक्कन से बन्द कर दीजिये.
6 घंटे से पहले उस कैसरोल को मत खोलिये. 6 घंटे बाद आप कैसरोल का ढक्खन खोलकर देखेगे, आपको एक दम अच्छा दही जमा हुआ मिलेगा. अब आप इस दही को खाने के साथ प्रयोग कीजिये. बचे हुये दही को फ्रिज में रख दीजिये वह जल्दी खट्टा नहीं होगा, 2-3 दिन तक आप इस दही को खा सकते हैं. यदि दही खट्टा हो जाय तो दही को कढ़ी, आलू का रसा या अरबी का रसा इत्यादि बनाने में प्रयोग कीजिये.
कमेंट (132)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रमन जी, ये डबल वाल के ढक्कन दार बर्तन हे हैं जिसमें खाना बहुत देर तक गरम रहता है.
निशा: विकास जी अवश्य किया जा सकता है.
निशा: जावेद जी मुझे इसके बारे में नहीं पता.
निशा; जेबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, प्लीज इस लेख को आप फिर से ध्यान से पढ़िये, इसमें लिखा हुआ कि दही न होने पर दूध को नीबू के रस से जमाया जा सकता है, लेकिन अच्छा दही जम कर तैयार नहीं होता. थोड़ा सा इस तरह दही तैयार कर लीजिये इसके बाद इस दही से दूसरा दही जमायें ये दही अच्छा बनकर तैयार होगा.
May cup dhai ka kaam krna chata hu us k leey direct disposal cup my dhai kysy jmau special in cool days
निशा: इरफान जी, आप दही जमाने वाले आर्टीकल को कृ्पया पढ़िये उसमें दिया है कि दही न होने पर दही पहले कैसे जमायें.
निशा: सोनी जी, दही में पानी मिलाकर फैंट लीजिये, मही बनकर तैयार हो जाता है, फैटलैस मही बनाने के लिये दही को इतना मथना होगा कि उससे मक्खन अलग हो जाय.
Dahi ke uppar yellow cream layer ke se jammate hain, Indian me lassi ke uppar dahi ke uppar jami hui yellow cream layer daltin hain.
निशा: अमित, दूध को थोड़ी देर तक कढ़ाई में उबालते रहने से वह गाढ़ा हो जाता है, अब उसे जमने के लिये किसी बर्तन में डालकर रख दीजिये, दूध जब हल्का सा गरम रह जाय तब उसमें थोड़ा सा दही डालकर जमने के लिये रख दीजिये, दही के ऊपर बहुत अच्छी क्रीम कलर की मलाई आयेगी.
निशा: खुशबू, दही के बर्तन को हल्के गरम पानी में रख दीजिये, 1 घंटे में दही जमकर तैयार हो जायेगा.
viase market ka dahi khane me jyda swadist hota h lekin ghar me vaisa n ban pata h koi tarkib batiye taki market jaisa dahi ghar me bana sake thanks
निशा: योगेन्द्र जी, अगर दूध फुल क्रीम है, और उसमें पानी बिलकुल नहीं डाला है, उसे उबलने तक गरम करके जमा दीजिये, बिलकुल बाजार में सबसे अच्छा दही मिलता है उसके जैसा दही बनकर तैयार होगा.
निशा: संध्या, दही जमाने के लिये दूध को फ्रिज में नहीं रखा जाता है, फ्रिज में रखने पर दही नहीं जमेगा, दही जमने के बाद फ्रिज में रखा जाता है ताकि वह ताजा बना रहे. दही जमाने की विधि वेबसाइट और वीडियो दोंनो ही देख सकते हैं.
निशा: आभा जी हां मिट्टी के बर्तन में दही अच्छा बनता है लेकिन आप किसी भी बर्तन में फुल क्रीम दूध को गरम करके दही जमायें, दही अच्छा जमता है.
निशा: पारस, दही जमाने के लिये दूध को गरम जगह पर रखना होता है, फ्रिज में दही नहीं जमेगा.
निशा: आप किसकी मात्रा जानना चाहते हैं, जितना दूध ले रहे दही भी लगभग उतना ही बनकर तैयार हो जाता है.
निशा: रितु, आपने दही को सुबह जमने के लिये रखा है और वह शाम तक नहीं जमता तो, आप किसी बड़े बर्तन में पानी भाप आने तक गरम कीजिये, जिसमें दही का प्याला आ जाय, प्याले को बर्तन में ढककर रख दीजिये, और अब इनको बन्द अलमारी में रख दीजिये, 4 -5 घंटे में बाद आपको अच्छा दही जमा हुआ मिलेगा, उसे यूज कीजिये.
Mai apni shop pr dahi jamata hu.but dudh ko thanda krne mai bahut time waste hota hai. Kya koi meshine hai jo jaldi dudh ko thanda kr de
plz batayea muze.
Aapki iss side se toh yeast kese bnay iski vithi bhi mil gai aap ka bahut- 2 thanks
निशा: राज, 2 कप मैदा गूंथने के लिये लगभग 15 ग्राम यीस्ट का यूज कर लीजिये, यीस्ट को गुनगुने पानी में थोड़ी चीनी के साथ मिलाकर रख दीजिये और घुलने पर उसे मैदा में डालकर आटा गूथिये.
Aisa kyu
निशा: सना, दही जमाने के लिये 500 मि.ली. दूध में 1-2 छोटी चम्मच दही की ही आवश्यकता होती है, गर्मी के मौसम में 1 छोटी चम्मच और सर्दी के मौसम में 2 छोटी चम्मच दही डाल दीजिये, 1 छोटी चम्मच से थोड़ी देर में और 2 चम्मच से उसकी अपेक्षा जल्दी जमकर तैयार हो जाता है.
Dahi jamane ke leye ager dahi nahi ho toh kys kise or tarah se be dahi jamaye ja sakte hai ?
निशा: दही नीबू के रस से या किसी भी खट्टी चीज से जमा सकते हैं, लेकिन इन चीजों से जमा दही इतना अच्छा नहीं होता, अब इस दही से जो दही जमाया जायेगा वह अच्छा जमेगा.
I like ur recipes. I learnt cooking from ur recipes only
But I have a query dis time that how the curd becomes sour.its not eatable.wht should I do to remove the sourness of curd.plzzzz help.
निशा: प्रीती, आजकल गर्मी का मौसम है दही बहुत जल्द खट्टा हो जाता है, दही खट्टा न हो उसके लिये दूध को जमाते समय एकदम हल्का गरम रह्ने दीजिए, दही बहुत कम 1/2 दूध में 1 छोटी चम्मच काफी है, 5-6 घंटे में जैसे ही दही जम जाय उसे तुरन्त फ्रिज में रख दीजिये, दही खट्टा नहीं होगा.
Can we make Chilly sauce at home, ( the chilly sauce which you have used in Gobhi Manchurian ), please post the recipe for the same
Thanks
निशा: कोमल मैं चिल्ली सास रैसिपी लिखने की कोशिश करती हूँ.
निशा: आकांक्षा, यूज तो उसे जैसे आप अच्छा दही करती हैं, उसी तरह वह भी करना है.
hello. main USA me hu aur bahut bar dahi jamane ka try kiya, lekin nahi jamta aur agar jamta hai to lislisa sa jamta hai, kya karu, plz bataye.
निशा: आकाक्षा, दही जमाने का तरीका आप वीडियों में देखें, कैसरोल में दही जमायें, दूध बहुत ज्यादा गरम न हो और ठंडा भी न हो. दही लसलसा होना दूध की क्वालिटी पर भी निर्भर करता है.
I follow your website almost every day really like your receipes it is quick and easy and taset really good. I want to make Dahi from Soymilk because my daughter have milk allergy,so she cant have cow's milk and soy yogurt you get is all flavored. Can you soggest me how to make yogurt with out jaman?