बालूशाही रेसीपी- होली स्पेशल Balushahi Recipe | Khurmi Recipe | Badusha Recipe

📅 26 फरवरी 2018 👁 1.9 लाख बार देखी गई 💬 14 कमेंट ★ 3.2 (34)

पिस्तों की कतरन से गार्निश की हुई, अंदर तक चाशनी से भरी, खाने में स्वादिष्ट और दिखने में लाज़वाब बालूशाही रेसीपी- होली स्पेशल.

Read- Balushahi Recipe | Khurmi Recipe | Badusha Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Badusha Recipe

  • मैदा- 2.5 कप (300 ग्राम)
  • घी- ½ कप (100 ग्राम)
  • चीनी- 2.5 कप (500 ग्राम)
  • पिस्ते- 15 से 20
  • इलायची- 6
  • केसर के धागे- 30 से 40
  • बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • घी- तलने के लिए

विधि - How to make Balushahi

बालूशाही बनाने के लिए कुछ तैयारियां कर लीजिए. इलायची को छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए. केसर के धागे पानी में भिगो दीजिए. 

किसी बड़े प्याले में मैदा लेकर  इसमें बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए. मैदा में 1/2 कप घी डालकर मिक्स कर लीजिए और इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए डोह बना लीजिए . इसे सिर्फ बाइन्ड करना है, मसल मसलकर चिकना करने की ज़रूरत नही है. इतना मैदा गूंथने में ½ कप से थोड़ा ज्यादा पानी लगता है. डोह को 20 से 25 मिनिट के लिए सैट होने के लिए रख दीजिए. 

मैदा के सैट होने पर इसको हल्के हाथ से परतदार रखते हुए मिक्स कर लीजिए. गुंथे मैदा को तोड़ लीजिए और लंबाई में बढ़ाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिए. आप अपनी पसंद के अनुसार इसे थोड़ी छोटी या बड़ी बना सकते हैं. एक लोई उठाकर इसे गोल करके दबा लीजिए और अंगूठे की सहायता से इसके दोनों ओर बीच में गड्ढा बना लीजिए और इसे प्लेट में रख लीजिए. इसी प्रकार सारी बालूशाही बनाकर तैयार कर लीजिए. 

चाशनी बनाएं
बर्तन में चीनी और 1.25 कप पानी डालकर चीनी को पानी में घुलने तक पका लीजिए. इसे बीच बीच में चलाते रहें. बाद में, इसे चैक कीजिए. चमचे से चाशनी को गिराकर देखिए जो आखिरी बूंद है, वह तार के रूप में गिरनी चाहिए. चाशनी बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए.  

चाशनी को दूसरी तरह से चैक करने के लिए चाशनी की 2 से 3 बूंदे प्याली में डालिए और उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखिए, उसमें 1 तार बनता दिखना चाहिए. 

चाशनी में इलायची पाउडर और केसर भी डाल दीजिए. चाशनी को उतारकर जाली स्टेन्ड पर ढककर रख दीजिए ताकि यह जल्दी से ठंडी ना हो.

कढ़ाही में घी गरम कर लीजिए. घी गरम होने पर इसे चैक करने के लिए थोड़ा सा मैदा का टुकड़ा घी मे डाल दीजिए. घी में हल्के बब्बल आने चाहिए और मैदा थोड़ी देर में ऊपर उठकर आना चाहिए. बालूशाही तलने के लिए हल्का गरम ही घी चाहिए. इतने ही गरम घी में धीमी आंच पर 2 बालूशाही तलने के लिए डाल दीजिए. जब बालूशाही फूलकर तैरकर ऊपर आ जाएं, तब आंच को हल्का सा तेज कर लीजिए और इनको नीचे से हल्की सी सिकने दीजिए. उसके बाद, बालूशाही को पलट दीजिए और इनको दोनों ओर ब्राउन होने तक तल लीजिए. बालूशाही के तलते ही इनको कलछी पर उठाकर कढ़ाही के किनारे थोड़ी देर रखिए ताकि अतिरिक्त घी कढ़ाही में चला जाए और बालूशाही को चाशनी में डालकर डुबो दीजिए. थोड़ी देर बाद, बालूशाही को निकालकर प्लेट में रख लीजिए. 

अगली बार की बालूशाही तलने से पहले घी को थोड़ा ठंडा करने के लिए 2 से 3 मिनिट के लिए गैस बंद कर दीजिए. हल्की सी आंच पर कढ़ाही में बालूशाही तलने के लिए डाल दीजिए और वैसे ही तलकर चाशनी में डाल दीजिए. सारी बालूशाही इसी तरह तैयार कर लीजिए. इतने मैदे से 21 बालूशाही तैयार हो जाती है. 

बालूशाही को गार्निश करने के प्लेट में लगाकर इन पर पिस्ता की कतरन डाल दीजिए. अंदर तक रस में डूबी इन बालूशाही से होली पर सभी का मुंह मीठा कराएं.  इन बालूशाही को फ्रिज में रखकर पूरे 15 दिन तक खाया जा सकता है. 

सुझाव

  • मैदा को ज्यादा मसलें नही, सिर्फ बाइन्ड करें.
  • बालूशाही को हल्के गरम घी में तलें.  अगर घी ज्यादा गरम होगा, तो वे फूलेंगे नही.
  • अगर चीनी साफ ना हो, तब चाशनी का रंग साफ नही आता. ऎसा होने पर चाशनी में 1 टेबल स्पून दूध डाल दें. चाशनी के उबलने पर गंदगी के झाग ऊपर उठकर आ जाते हैं, उन्हें निकालकर अलग कर दें. चाशनी साफ तैयार हो  जाएगी. 
  • आप बिना केसर के भी बालूशाही बना सकते हैं. 
  • घी के बदले रिफाइन्ड तेल में भी बालूशाही बना सकते हैं. 

Balushahi Recipe | बालूशाही रेसीपी - होली स्पेशल | Khurmi Recipe | Badusha Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (34 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (14)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rekha
Mam I like your recipe
NishaMadhulika
Rekha जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Swati Pawar
The balushahi broke while frying. I used oil instead of ghee. They became too khasta. I had added warm ghee in the maida as it was too hard... What could be the reason for the balushahi to break in the oil ?
NishaMadhulika
Swati Pawar जी, बालू शाही के आटे में गूथते समय अगर घी बहुत अधिक डाल दिया जाय तो वे बिखर सकती हैं.
shivanjali jadhav
ha mam dekha maine thanks for the sharing recipes, but muje ayangar banglore bakery jaisa rawa cake banana hain uska techure thoda brownish and bake jaisa hona chahiye .
NishaMadhulika
शिवांजली जी, आपके सुझाव के लिए धन्यवाद मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
shivanjali jadhav
hello mam, muje apki sari recipes pasant hain , Me balushahi jaroor try karungi, .kya main maida gunte time oil use kr skti hun kya instead of Ghee?
NishaMadhulika
शिवांजली जी, आप चाहें तो तेल का उपयोग भी कर सकती हैं.
pooja
mare balushai bilkul ander se soft hojate hai..r jayda din chalte ni hai..halwai jaise ni bante
NishaMadhulika
पूजा जी, अच्छे से नहीं सिक न पाने के कारण ऎसा हो सकता है.
टिप्पणीmem chasni kesi honi chahiye garm ya thodi thandi
NishaMadhulika
चाशनी हल्की गरम होनी चाहिए.
Mitali Jain
kya maide ki jagah atta istemal kar sakte hai? please reply
NishaMadhulika
मिताली जी, बालू शाही बनाने के लिए मैदा ही अच्छा रहत अहै. पर आप चाहें तो आटे से भी बना सकती हैं. आपकी बालुशाही कैसी बनी जरूर बताइएगा जरूर.