फलाहारी (आलू सिंघाड़ा) दही बड़ा (Aloo singhada Dahi Vada)

Aloo singhada Dahi Vada
शिवरात्रि आदि व्रत के अवसर पर फलाहारी खाने की श्रखला में प्रस्तुत है आलू सिंघाड़ा दही बड़ा. (Aloo singhada Dahi Vada, Water Chestnut Dahi Vada)

Read - Aloo singhada Dahi Vada Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo singhada Dahi Vada

  • आलू - 2 (उबले हुए)
  • सिघाड़े या कूटू का आटा - 3 से 4 टेबल स्पून
  • सेंधा नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • बड़ी इलायची - 1  (कुटी हुई)
  • भुना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • दही - 2 कप (फैंटा हुआ)
  •  तेल - दही वड़े तलने के लिये

विधि - How to Make Aloo singhada Dahi Vada

आलू को छीलकर अच्छे तरह से मैश कर लीजिए. 

इनमें आधा सेंधा नमक, काली मिर्च, बड़ी इलाइची, हरा धनिया और कूटू का आटा डाल दीजिए. इन्हें अच्छी तरह मसलमसल कर मिला लीजिए.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.
singhada_dahibada2_891320347.jpg

मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण उठाकर, गोल करके चपटा कीजिये और वड़े का आकार दे दीजिये. इस वड़े को कढाई में डाल दीजिये और  एक बार में 4-5 वड़े आ जाएं उतने बनाकर कढ़ाई में डाल दीजिये. बड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये.

सेंकने के बाद बड़ों को कढ़ाई से निकाल लीजिए. बचे हुए वड़े भी इसी तरह तलकर बना लीजिए.  तैयार वड़ों को दही में डालकर 5 मिनिट तक डुबाकर रखिए.

फलाहारी दही बड़ा  (Aloo singhada Dahi Vada) तैयार है. फलाहारी दही बड़ों को प्याले में लगा लीजिये. थोड़ा सा सेंधा नमक, हरा धनियां और भुना हुआ जीरा ऊपर से डालकर सजाइये.  स्वादिष्ट फलाहारी दही बड़े अपने ब्रत के खाने के समय परोसिये और खाइये.

आप सूखे दही बड़े भी खाने में स्वादिष्ट लगते हैं, तो जितने आपको सूखे दही बड़े खाने हों, उतने दही बड़े सूखे रख लीजिये और जितने दही में डुबाने हों दही में डुबा लीजिये.

सुझाव

  • आलू को मैश करने की बजाय कद्दूकस भी कर सकते हैं. 
  • मिश्रण गीला है, हाथ से चिपक रहा है तब एक साफ रूमाल या कपड़ा पानी में भिगो लीजिये.  भीगे कपड़े को कटोरी के ऊपर पर लगायें और कपड़े को पीछे से पकड़ कर रखें. आलू के आटे से थोड़ा सा आटा लेकर गोला बनायें.  भीगे कपड़े के ऊपर रखकर पानी के सहारे, दाल के दही बड़े जैसे बनाये जाते है 

Aloo singhada Dahi Vada video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 29 March, 2017 02:37:09 AM aakansha jaiswal

    Thnku mam..its so easy nd tasty .
    निशा: आकांक्षा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 29 March, 2017 02:01:49 AM punita gupta

    nisha ji aapki recipes ke saree vedio ko mai follow karti hun .mughe bahut pasand hai .aap jo bhi batati hai its looks like simple n easy to follow n same like our styles.thanks a lot
    निशा: पुनीता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 03 October, 2016 06:54:19 PM Tannu Arora

    Man plz tell me.... vrat me shimla mirch, jeera, haldi, sarson oil, saffola gold oil use ho sakta hai kya ?
    निशा: तनु जी, व्रत में सरसों और सरसों का तेल यूज नहीं करते हैं, सफोला गोल्ड यूज कर सकते हैं.

  4. 01 October, 2016 03:28:20 AM KALYANI

    DISH ACHI HAI MAM
    निशा: कल्याणी जी, धन्यवाद.

  5. 30 September, 2014 03:35:11 AM Trupti

    Hello Nisha jiThanks for your recipe,As I am in learning period of cooking :) so taking help of your site now i am fan of you ,I have one question on this recipe can we just fry this vada in Tawa like aalu tikki instead of deep fry in Pan?
    निशा: तृ्प्ती जी हां इसे तवे पर शैलो फ्राई किया जा सकता है.

  6. 29 September, 2014 12:53:06 AM priyanka

    nishaji singhade ka atta, kuttu ka, n rajgiri atta sab same hi hota h kya?
    निशा: प्रियंका जी, ये सारे अलग अलग आटे है, और ये सारे आटे व्रत में यूज किये जाते हैं.

  7. 24 September, 2014 09:11:52 PM kusum

    hi Nisha jiKya imli ki chatani fast mein use ho sakti hai.....ya koi aur chatani jo dahi ke saath mix kar sake

  8. 18 July, 2014 07:47:54 AM pinky saraf

    nisha ji kuttu kise kahte h.plz btaye.

  9. 07 April, 2014 03:31:46 AM poonam

    Hello nisha ji i have tried sabudana kichdi after watching ur recipe.all of us liked it very much.i want to thank u for ur guidence for special cooking.
    निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.

  10. 19 March, 2014 03:49:20 AM punam rajput

    hallo nishaji, main aapko hamesha follow karti hoon. aapko aur aapki recipes ko samazana eazy hai. main puchhana chahati hoon ke aararut vrat ke liye istemal karte hai na? kyonki main aajtak wahi karti hoon.answer digiye plz.