Bedmi Puri Recipe, बेड़मी पूरी

बेडमी पूरी (Bedmi Poori) केवल दिल्ली आगरा ही नहीं समूचे ब्रज अंचल का सुबह सुबह खाया जाने वाला मनपसंद नाश्ता है. ये बेड़मी पूरी कहीं मूंग की दाल और कहीं उरद की दाल डाल कर बनाई जाती है़.
Read this post in English - Bedmi Puri Recipe.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bedmi Puri Recipe
- गेहूं का आटा - 400 ग्राम( 2 कप)
- सूजी - 100 ग्राम ( 3/4 कप)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- मूंग की दाल - 200 ग्राम (1 कप)
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - बेड़मी पूरी तलने के लिए
विधि - How to make Bedmi Puri Recipe
मूंगदाल दाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल से पानी हटा कर मिक्सर में डाल दीजिये और साथ में अदरक और हरी मिर्च भी दाल के साथ डाल कर पीस लीजिये, दाल बारीक मत करिये, हल्की दुरदुरी दाल ही पीसिये. इस पेस्ट में नमक, धनियां पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये. आटा और सूजी को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये, तेल और दाल मसाले का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटे को पूरी के आटे के जैसा सख्त गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को लगभग आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. आधा घंटे के बाद तेल लगे हाथ से आटे को मल मल कर सही कीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गुथे हुये आटे को तोड़कर छोटी छोटी लोइयां एक छोटे नीबू के बराबर की लोइयां बना कर तैयार लीजिये. एक लोई को उठाकर चकले पर रखिये और 3-4 इंच के व्यास में बेलिये. बेली हुई बेड़मी पूरी को गरम तेल में डालिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये.
तली हुई बेड़मी पूरी को कढ़ाई से निकाल कर प्लेट या डलिया में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये. दूसरी बेड़मी पूरी इसी तरह बेल कर तेल में डालिये और तलिये. सारी बेड़मी पूरी ( Bedmi Poori) इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिये. आपकी बेड़मी पूरी (Bedmi Puri) तैयार हो गई है. गरमा गरम बेड़मी पूरी आलू मसाला की सब्जी के साथ परोसिये और खाइये़.
कमेंट (90)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Esme daal h syd gool na ho
निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
puri ke atta me baking powder or mitha soda dalna he ya nahi
thanx
निशा: अश्विनी जी, इन्हें डालने की आवश्यकता नहीं.
निशा:स्वाती जी, छैना को अच्छे से मसल मसल कर मैश करें तभी रसगुल्ला नरम बनेंगे.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लीना जी, आटे को गूंथते समय सूजी डालनी है.
Hello mem,
Mene kachori ka masala use kiya tha aate me mila kar or tadak garam tel me tala tha par crispy and soft jaisi honi chaiye waisi to hui par fuli nai please help
निशा: रिचा जी, आटा सोफ्ट हो और तेल अच्छा गरम हो तब पूरी को डालें और दबाकर फुलायें, पूरी अवश्य फूलेंगी.
nishaji.can we make this atta in morning and fry in evening.for howmuch time does it stay fresh after frying pooris
निशा: सारा जी आटे को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक यूज किया जा सकता है.
Hello mem
Mene ye bedmi puri banai par isme kachori me use hone wala material use kiya tha baki aapne Jaise aata lagane ko bataya he Waise hi lagaya tha par puri talte waqt fuli nai papad ki tarah rahi or soft and crispy mast lag rahi thi par fuli nai please help how to make it perfect thank you mem please reply
निशा: रिचा जी, पूरी को कम गरम तेल में तला जाय तो वे फूलती नहीं हैं.
Exellent recipe
Dear Nishaji,
About Bedmi puri-Is it possible to make a paratha instead of puri using the same ingredients ?
Thanks and regards...
निशा: तनुजी, जी हां अवश्य बना सकते हैं.
masala chane or aalu ki sabji bedmi poori ke sath ka prosses
WHICH DAL WE USED IN BADMI PURI
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहिनी जी, आटे में गूथते समय 1-2 पिन्च बेकिंग सोडा मिला लीजिये, और तलते समय मीडीयम आग पर क्रिस्पी होने तक तलिये.
निशा: रेखा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरला, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks a ton to you...
निशा: निरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.