Bedmi Puri Recipe, बेड़मी पूरी

📅 4 मार्च 2008 👁 6.9 लाख बार देखी गई 💬 90 कमेंट ★ 4.0 (7113)

बेडमी पूरी (Bedmi Poori) केवल दिल्ली आगरा ही नहीं समूचे ब्रज अंचल का सुबह सुबह खाया जाने वाला मनपसंद नाश्ता है. ये बेड़मी पूरी कहीं मूंग की दाल और कहीं उरद की दाल डाल कर बनाई जाती है़.  

Read this post in English - Bedmi Puri Recipe.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bedmi Puri Recipe

  • गेहूं का आटा - 400 ग्राम( 2 कप)
  • सूजी - 100 ग्राम ( 3/4 कप)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • मूंग की दाल - 200 ग्राम (1 कप)
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - बेड़मी पूरी तलने के लिए

विधि - How to make Bedmi Puri Recipe

मूंगदाल दाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल से पानी हटा कर मिक्सर में डाल दीजिये और साथ में अदरक और हरी मिर्च भी दाल के साथ डाल कर पीस लीजिये, दाल बारीक मत करिये, हल्की दुरदुरी दाल ही पीसिये.  इस पेस्ट में नमक, धनियां पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये. आटा और सूजी को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये, तेल और दाल मसाले का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से आटे को पूरी के आटे के जैसा सख्त गूथ लीजिये.  गुथे हुये आटे को लगभग आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.  आधा घंटे के बाद तेल लगे हाथ से आटे को मल मल कर सही कीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गुथे हुये आटे को तोड़कर छोटी छोटी लोइयां एक छोटे नीबू के बराबर की लोइयां बना कर तैयार लीजिये. एक लोई को उठाकर चकले पर रखिये और 3-4 इंच के व्यास में बेलिये. बेली हुई बेड़मी पूरी को गरम तेल में डालिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये.

तली हुई बेड़मी पूरी को कढ़ाई से निकाल कर प्लेट या डलिया में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये.  दूसरी बेड़मी पूरी इसी तरह बेल कर तेल में डालिये और तलिये.   सारी बेड़मी पूरी ( Bedmi Poori) इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिये. आपकी बेड़मी पूरी (Bedmi Puri) तैयार हो गई है.  गरमा गरम बेड़मी पूरी आलू मसाला की सब्जी के साथ परोसिये और खाइये़.

Bedmi Poori Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (7113 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (90)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anil K Sethi
Gud but tel moong dal dhuli or sabut
Please clarify
Rupinder kaur
Ma'am I hv tried this poori from readymade atta but it became hard.why?
निशा: रूपिन्दर जी, आटा सख्त हो और पूरी को कम गरम तेल में तला गया हो तब एसा हो सकता है. आटा को हल्का सोफ्ट लगायें और पूरी को तलने के लिये अच्छे गरम तेल में डालें, पूरी फूली फूली और सोफ्ट बनेंगी.
Saroj
Hello nisha ji, i like your recipes so much. Thanks for sharing with us. I have a request that plz mension that for how many servings we make from the recipe. Thank you

निशा: सरोज जी, 3-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त रहेगी.
Monika Trivedi
Nisha ji aapki recipe bahut hi aachi hoti hai aap etane pyar se hume sikhati hai jaise humari mummy sikhati hai ..... mai aapki recipe se week mai 2 baar jaruri kuch banati hu or etana tasty khana banta hai ki sab khush ho jate hai ...... thanks nisha ji

निशा: मोनिका जी, मेरे काम की प्रशंसा करने के लिए और मेरी रेसिपी ट्राय करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
anita
Madem aapne to suji nhi dali isme jabki uper recipe main yeh likhi hui hai
निशा: अनीता जी, हमने आटे के साथ सूजी मिलाई है, प्लीज टैक्स्ट को एक बार और पढ़ लीजिये.
Jaishree Kumar
Superb recipe. I tried and it came out yummy. Everyone enjoyed in my party. Thanks a lot...

निशा: जयश्री जी, धन्यवाद. मुझे खुशी है की आपने इसे बनाया और सभी को ये रेसिपी पसंद आई.
Meenakshi
Mam kya iske sth koi or veg bna skte h

निशा: मीनाक्षी जी, आपने स्वादानुसार जो पसंद करते हैं वे सब्जी खा सकते हैं.
Chanchal
Thank ma'am for this recipe. Mere pass kafi udad dal thi koi khata ni tha samajh ni aa raha tha k uska kya karu fir aapke pass aayi aur ye yummy recipe mujhe mili thank u so much ma'am

निशा: चंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
prashant jimnani
namaste nisha ji,waise puri me swad ghee me jyada ayega ya teel mein

निशा: प्रशांत जी, पूरी दोनों में ही अच्छा स्वाद देती है. आप जिसमें चाहें इसे बना सकते हैं.
Shyam Kumar yadav
What's recipe?
Simple and short ,
Thank u so much!

निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priyanka singh
It's superb mam, thanku

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anjali
Pls advice me how i can preserve the bedmi atta for months like the kind we get in the market thank you
निशा: अंजली जी, अगर आप सूखा आटा रखना चाहते हैं तो उसे किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में रख कर 1-2 महिने तक यूज कर सकते हैं.
Pooja Mittal
Mam aapne recipe me suzi ki likha h but video me uska koi use nhi kiya ??? Kya bedmi puri me suzi nhi dalni h ?

निशा: पूजा जी, आप इसे सूजी के साथ या बिना सूजी के जैसे चाहें बना सकती हैं.
sushil
mam poori banane k video me sooji nhi milayi aur heeng , jeera powder saunf powder ka use kiya but site pe jo recipe h usme sooji milane ko bola h aur heeng aur jeera aur saunf powder use ni kiya. aisa kyo?
निशा: सुशील जी, दाल की बेड़मी पूरी बनाने के लिये सूजी मिलाने की आवश्यक नहीं है,मसाले में अपने अनुसार थोड़ा चेन्ज किया जा सकता है.
shweta kesharwani
thanx mam for sharing us this recipe.ye mere sasural k favorite nasta hain..apan bazar se mangate hain..ab hum ese definantly ghar me bnaynge...

निशा: श्वेता जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Leena Mohan
Please let me know how much aloo will be needed for aloo masala curry for 50 people, i.e. 100 bedmi puris
Sarah loyal
Please suggest the no. Of persons
Jayagirish gupta
Good laser ha
Inderjeet
Sorry.. that was bhandare wali aalo ki sabji
Inderjeer
Ur recepies are always rooking.. i made many dishes with ur recepie like bhandare wali baalo ki sabji,, zera chawal,, soya chaap etc.. my family always enjoy ur recepie... Thanks dear

निशा: इन्द्रजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे यह जानकर बहुत प्रसन्नता होती है कि मेरी रैसिपीज पाठको़ और उनके परिवारों को बेहद पसंद आती हैं.
p ganguly
kya isme heeng mila sakte hain

निशा: प्रसनजीत जी, हां अवश्य मिला सकते हैं.
Sonam
Nishaji Maine b aaj puri bnayi bht achhi bni.... Thx

निशा: सोनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rohan
How to make potato sabji with this

निशा: रोहन जी, आप आलू की कोई भी सब्जी इसके साथ बना कर खा सकते हैं.
srishty
I'm a big big big fan of urs nd ur recipes...
aap ke recipes btane k tarike bht achhe h smjhne me aasani hoti h..so thnx a lott di..aap hmlogo ko ase hi new new recipes btate rhiyega..

निशा: सृष्टी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mulayam singh
thanks is the very easy recipe &nice i am happy

निशा: मुलायम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Munesh
Kadak bedai banane ke liye kya kare
निशा: मुनेश जी, पूरी को धीमी आग पर अच्छी क्रिस्पी होने तक तलें, अच्छी कड़क बेड़मी पूरी बनेंगी
sudhir goyal
very nice and sweet recipe and i like bedmi poori with allo subji.

निशा: सुधीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neeraj
bedmi ki sabzi aallo chane ki respy b chaiye
SUDHIR KUMAR
very nice & excellent recipe.

निशा: सुधीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anil singh
Normali tarah se badmi poori rise hi banti he ya or bhi alag