ब्रेड पकोड़ा - Bread Pakoda Bread Pakora Recipe

ब्रेड पकौडा दो तरह से बनाये जाते हैं. आलू भर के और बिना आलू भरे हुये. आलू भरे हुये ब्रेड पकौडा (Bread Pakoda ) साइज में बहुत बड़े बन जाते हैं इसलिये हम इन्हें बिना आलू भरे हुये बना रहे हैं. आईये आज ब्रेड पकौड़ा (RecipeIndian Bread Fitter Recipe) बनायें.
Read - Bread Pakoda Bread Pakora Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Pakoda
- बेसन - 1 कप
- ब्रेड स्लाइस - 2
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर -1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
- तेल - तलने के लिये

विधि - How to make Bread Pakoda
बेसन को छानकर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. बेसन में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर न अधिक पतला, और न अधिक गाड़ा घोल बना लीजिये. घोल एकदम चिकना तैयार होना चाहिए. इसमें गुठलियां नही पड़नी चाहिए. 1 कप बेसन का घोल बनाने में 3/4 कप पानी लग जाता है. घोल को 3 से 4 मिनिट तक फैंट लीजिए.
घोल में नमक, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर, अजवायन, बारीक कतरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह फैंट लीजिए. घोल को 5 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बेसन अच्छे से फूल जाए.
5 मिनिट बाद, घोल को फिर से फैंट लीजिए. बेसन फूलने के कारण यह थोड़ा सा गाढ़ा हो गया है. इसमें थोड़ा सा पानी मिला लीजिए. घोल की कन्सिस्टेन्सी ऎसी होनी चाहिए कि चमचे से गिराएं तो धार के रूप में गिरनी चाहिए.
ब्रेड को अपने मन पसन्द आकार का काट लीजिये. (चौकोर या तिकोना)
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल को चैक करने के लिए तेल में बेसन के घोल की एक बूंद गिराकर देखिए. यह तुरंत ऊपर उठकर आनी चाहिए, तो तेल सही गरम है. ब्रेड को बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये, एक बार में 2 ब्रेड पकोड़े डालकर पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये. कढ़ाही से ब्रेड पकोड़ा निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे ब्रेड पकोड़े इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
ब्रेड पकोड़े तैयार हैं. गरमा गरम ब्रेड पकोड़े हरे धनिये की चटनी या टमैटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
बेसन को अच्छी तरह से फैंटने से पकौड़े अच्छे फूलते हैं और कुरकुरे बनते हैं.
कमेंट (72)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद रेसिपी पसंद करने के लिए.
निशा: इंद्रजीत जी, तेल को अच्छा गरम होने पर ही पकोड़े तलने के लिये डालिये, पकोड़े में अधिक तेल नहीं भरेगा.
निशा: अनिल जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मंज़र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रशांत जी, हां ब्रेड किसी भी साइज का ले सकते हैं.
निशा: विशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवी जी, ब्रेड के अन्दर बोयल आलू है, और मसालों को पकाने की आवश्यकता नहीं होती लेकिन अगर आपको ये स्वाद पसन्द नहीं आता है तब आप स्टफिंग को भून कर पका कर लीजिये, आपको अच्छा लगेगा और ब्रेड को काला नहीं गोल्डन ब्राउन होने तक तलें, बहुत अच्छे ब्रेड पकोड़ा बनेंगे.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजीव जी, तेल को अच्छा गरम होने पर ही पकोड़े तलने के लिये डालिये, पकोड़े में अधिक तेल नहीं भरेगा.
निशा: रियाज़ जी, आप इसमें आलू डालना चाहें तो डाल सकते हैं.
Bread sandwich kese bnaye
thanx nisha...ji...maine apki jo v recipe try ki sab bhut tasty bani ...thanx again...appki sab recipes bhut achi..hai....superb...thanx...
निशा: सिमरन जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, मैं इसके लिये आर्टीकल लिखने की कोशिश करती हूँ.
plz ans. do
निशा: अमर जी, पकोड़ों को गरम तेल में डालें और 6-8 मिनिट तक तलें, अच्छे गोल्डन ब्राउन होने पर निकालें.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ब्रिजेश जी, कौन सा मसाला बनाने के लिये कह रहे हैं.
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरकश जी, ब्रेड पकोड़े के लिये ब्रेड को बेसन में डिप करना है और तलने के लिये तेल में डालना है, बेसन का घोल का इतना गाढ़ा हो कि ब्रेड पर अच्छी तरह लपेटा जा सके, इसमें ब्रेड कहां से खुलेगी?
निशा; शिप्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: कमल, बेसन का बैटर थोड़ा गाढ़ा बनायें, और ब्रेड के टुकड़े थोड़े छोटे भी कर सकते हैं.
निशा: अनामिका जी, ब्रेड के पानी को अच्छी तरह निचोड़ दीजिये, और तेल को अच्छा गरम होने पर ही पकोड़े तलने के लिये डालिये, पकोड़े में अधिक तेल नहीं भरेगा.
yeh bread mein paani kab dala. pls explain
निशा: नेहा मैं कोशिश करूंगी.
निशा: किट्टू, 100 ग्राम पानी लीजिये और थोड़ा डालकर घोलिये, बेसन की कनसिसटेन्सी इडली बैटर के जैसी गाढ़ी रहनी चाहिये, पकोड़े बनाइये, आप अच्छे पकोड़े बना लेंगे.
निशा: किट्टू, बेसन में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाइये, 1 कप बेसन घोलने में आधा कप से भी कम पानी लगेगा.
निशा: अनामिका जी, ब्रेड के पानी को अच्छी तरह निचोड़ दीजिये, और तेल को अच्छा गरम होने पर ही पकोड़े तलने के लिये डालिये, पकोड़े में अधिक तेल नहीं भरेगा.