ब्रेड पकोड़ा - Bread Pakoda Bread Pakora Recipe

ब्रेड पकौडा दो तरह से बनाये जाते हैं. आलू भर के और बिना आलू भरे हुये. आलू भरे हुये ब्रेड पकौडा (Bread Pakoda ) साइज में बहुत बड़े बन जाते हैं इसलिये हम इन्हें बिना आलू भरे हुये बना रहे हैं. आईये आज ब्रेड पकौड़ा (RecipeIndian Bread Fitter Recipe) बनायें.
Read - Bread Pakoda Bread Pakora Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Pakoda
- बेसन - 1 कप
- ब्रेड स्लाइस - 2
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर -1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
- तेल - तलने के लिये

विधि - How to make Bread Pakoda
बेसन को छानकर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. बेसन में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर न अधिक पतला, और न अधिक गाड़ा घोल बना लीजिये. घोल एकदम चिकना तैयार होना चाहिए. इसमें गुठलियां नही पड़नी चाहिए. 1 कप बेसन का घोल बनाने में 3/4 कप पानी लग जाता है. घोल को 3 से 4 मिनिट तक फैंट लीजिए.
घोल में नमक, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर, अजवायन, बारीक कतरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह फैंट लीजिए. घोल को 5 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि बेसन अच्छे से फूल जाए.
5 मिनिट बाद, घोल को फिर से फैंट लीजिए. बेसन फूलने के कारण यह थोड़ा सा गाढ़ा हो गया है. इसमें थोड़ा सा पानी मिला लीजिए. घोल की कन्सिस्टेन्सी ऎसी होनी चाहिए कि चमचे से गिराएं तो धार के रूप में गिरनी चाहिए.
ब्रेड को अपने मन पसन्द आकार का काट लीजिये. (चौकोर या तिकोना)
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल को चैक करने के लिए तेल में बेसन के घोल की एक बूंद गिराकर देखिए. यह तुरंत ऊपर उठकर आनी चाहिए, तो तेल सही गरम है. ब्रेड को बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये, एक बार में 2 ब्रेड पकोड़े डालकर पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये. कढ़ाही से ब्रेड पकोड़ा निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे ब्रेड पकोड़े इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
ब्रेड पकोड़े तैयार हैं. गरमा गरम ब्रेड पकोड़े हरे धनिये की चटनी या टमैटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
बेसन को अच्छी तरह से फैंटने से पकौड़े अच्छे फूलते हैं और कुरकुरे बनते हैं.
कमेंट (72)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अम्रिता, आप इसमें आलू, पनीर या सब्जियां कुछ भी भर कर बना सकती हैं.
निशा: रुची, आपका गोल ब्रेड पकोड़े का मतलब यदि ब्रेड रोल से है तब आप 'तले हुये कालम 'में देख लीजिये.
निशा: रसिक, बिना बेकिंग के पकोड़े बन जाते हैं, बेसन को अच्छी तरह फैटिये और पकोड़े तल लीजिये.
Please help.
mujha or vidhian bhajan.