जायफल । Jaayphal । Nutmeg

📅 21 अक्टूबर 2017 👁 68.4 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट ★ 3.3 (277)

जायफल आकार में लम्बा और गोल होता है. साबुत जायफल के अतिरिक्त जायफल पाउडर (nutmeg powder) भी मिलता है. यह एक उपयोगी मसाला है जिसका इस्तेमाल मिठाइयों के साथ साथ अन्य व्यंजनो में भी किया जाता रहा है.

जायफल के अन्य नाम
जायफल कई नामों से जाना जाता है जैसे संस्कृत में जातिफल (jaatiphal), तेलुगू में जाजिकाया (jajikaya), तमिल-में जाजिकई (jattikay), कन्नड़ में जाईफल (jayiphal), मलयालम में जाजिकाई (jajikaai), फारसी में जौजबुया (jaujbua), अंग्रेजी में नटमेग (nutmeg). हिन्दी, मराठी, गुजराती, बंगला में इसे जायफल ही कहा जाता है.

जायफल की प्रकृति
जायफल गरम तासीर का होता है. यह स्वाद मे हल्की मिठास लिए होता है. जायफल खनिज, प्रोटीन और स्टार्च आदि पदार्थों का अच्छा स्रोत है लेकिन इसका उचित मात्रा में ही सेवन करना चाहिये.
जायफल मिरिस्टिका वृक्ष (myristica fragrans) के फलों के बीज को कहते है. इस बीज की कवरिंग से जावित्री (mace) बनती है.

जायफल का रेसिपी में उपयोग
जायफल को रेसिपी में स्वाद और खुशबू के लिए उपयोग में लाया जाता है. जायफल सब्जी, मसालों, मिठाइयों, पेय पदार्थों इत्यादि में उपयोग किया जाता है.

जायफल कहां से मिलेगा 
जायफल या जायफल पाउडर किसी भी स्थानीय किराना स्टोर या किसी बड़े ग्रोसरी स्टोर से भी प्राप्त कर सकते हैं. आप इसे अॉनलाइन (online) भी ख़रीद सकते हैं.

जायफल का रख रखाव

  • जायफल पाउडर को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें, ताकि इसकी खुश्बू बनी रहे.
  • जायफल पाउडर में किसी भी प्रकार की नमी न जाने दें. नमी के संपर्क में आने पर यह खराब हो जाता है. 
  • जब भी इसे उपयोग में लाएं तो साफ सफाई का ध्यान रखें. 
  • जिस भी कंटेनर में इसे रखा गया हो उसे साफ सूखे हाथों से ही खोलें और इसे निकालने के लिए साफ सूखे चम्मच का ही उपयोग करें.

हमारी रेसिपीज़ में जायफल का उपयोग

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (277 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।