गुड़ पापड़ी - Gur Papdi recipe - Gol papdi- Sukhadi - Gor Papri

📅 16 जनवरी 2017 👁 1.6 लाख बार देखी गई 💬 19 कमेंट ★ 3.6 (1092)

गुड़ के विविध प्रकार के मीठे पकवान सर्दियों के मौसम में खासतौर पर बनाए जाते है. तो क्यो न आज गुड़ पापड़ी बनाई जाए. भुने गेहूं के आटे में गुड़ और मेवे मिक्स करके बनी यह पापड़ी स्वाद और सेहत से भरपूर होती है.

Read - Gur Papdi recipe - Gol papdi- Sukhadi - Gor Papri Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gol papdi

  • गेहूं का आटा- 1 कप (150 ग्राम)
  • गुड़- ½ कप (125 ग्राम) (कद्दूकस किया हुआ)
  • घी- ½ कप (125 ग्राम)
  • बादाम- 5 से 6 (बारीक कटे हुए)
  • इलाइची पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • जायफल- 1

विधि - How to make Gor Papri

आटा भूनिए
गुड़ पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटे को भून लीजिए. आटा भूनने के लिए, पैन गरम कीजिए. थोड़ा सा घी छोड़कर बाकी घी पैन में डालकर पिघला लीजिए. पिघले घी में आटा डाल दीजिए और आटे को लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए. गैस मध्यम और धीमी रखिए.

जब आटे से अच्छी खुश्बू आने लगे, गोल्डन ब्राउन दिखने लगे और घी अलग होने लगे तब आटा भुनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए. पैन गरम है इसलिए आटे को थोड़ी देर तक चलाते रहिए ताकि आटा तले पर जल न जाए.

आटे में इलाइची पाउडर डाल दीजिए. फिर, इसमें जायफल भी कद्दूकस करके मिला दीजिए.
पापड़ी जमाने के लिए एक प्लेट लेकर उसे थोड़े से घी से चिकना कर लीजिए.

आटे में गुड़ मिक्स कीजिए
कढ़ाई को गैस से उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख लीजिए. आटे में कद्दूकस किया गुड़ डालकर मिक्स कर लीजिए. गुड़ को आटे में अच्छे से मिलने और पिघलने तक मिक्स करते रहिए. जब आटा-गुड़ अच्छे से मिलकर एक हो जाए, तब इसे जमा दीजिए.

मिश्रण जमाइए
पापड़ी जमाने के लिए मिश्रण को चिकनी की हुई प्लेट में डाल लीजिए. इसे चमचे से दबाकर एक जैसा कर लीजिए. इसके ऊपर बारीक कटे बादाम डाल दीजिए और चम्मच से दबाकर चिपका दीजिए.

पापड़ी काटिए
जमाए हुए मिश्रण पर चाकू से काटने के निशान लगा दीजिए और मिश्रण को थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए. गुड़ पापड़ी के जमकर सैट होने के बाद, टुकड़ों को अलग करके एक प्लेट में निकाल लीजिए. स्वाद से भरपूर गुड़ पापड़ी बनकर तैयार है.

सुझाव

  • आटे को मध्यम धीमी आग पर लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
  • एकदम गरम आटे में गुड़ न डालें, आटे के हल्का सा ठंडा होने के बाद ही गुड़ मिक्स कीजिए. 
  • गुड़ आप अपने स्वादानुसार थोड़ा कम या ज़्यादा ले सकते हैं.
  • गुड़ को कद्दूकस करने की जगह आप बारीक भी तोड़ सकते हैं.
  • आटे में गुड़ मिलाते समय ध्यान रखें कि आटा ज़्यादा गरम न हो. आटे को हल्का सा ठंडा होने के बाद ही गुड़ मिलाएं.
  • इलाइची पाउडर की जगह 4 से 5 इलाइची छीलकर, उनके दाने कूटकर भी उपयोग में लाए जा सकते हैं.
  • आप जायफल कद्दूकस करने की बजाय 1 पिंच जायफल पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • आप चाहे, तो मिश्रण के अंदर भी मेवे डाल सकते हैं.
  • आप अपने पसंदानुसार साइज में पापड़ी काट सकते हैं.

Gur Papdi recipe - Gol papdi- Sukhadi - Gor Papri

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (1092 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (19)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jyoti
Mem mene aj ye gur papadi banai ye bahot hi yummy bani he thank u so much mem ye recipe share karne k liye
NishaMadhulika
Jyoti , मुझे खुशी है की आपको ये रेसिपी पसंद आई. अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत धन्यवाद.
Tejal Bhatt
nishaji mene abhi banai sukhdi par vo thodi crispy type bani vese soft he par khane me pehle thodi crispy badme soft esa ban ne ki kya vajah ho sakti he ?
NishaMadhulika
गुड़ पपड़ी जमने वाली कनसिसटेन्सी तक न पकी हो तब एसा हो सकता है,
Tejal bhatt
hello nishaji muje gud papdi me gaund dalna he to me kab dalu?
NishaMadhulika
तेजल जी, जब आटे से अच्छी खुश्बू आने लगे, गोल्डन ब्राउन दिखने लगे तब इसे गैस से हटा कर इसे हल्का सा ठंडा होने के बाद इसमे गुड़ डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिए.
Jyotsna
Thanks .Sounds like very helpful.I will try today n write back to you.

निशा: ज्योत्सना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Smartvikash
Aapne bahut Baiya likha hai

निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anjali prasad
Hello nisha mam how to make soft gul papdi mujhse thodi hard ho gaye please give me suggestion

निशा: अंजली जी, कई बारी घी कम होने से या मिश्रण के अधिक पक जाने से भी ये थोडी हार्ड बन जाती है.
bhagwati
nisha ji aap se request hai ki diabetic friendly recipes ka bhi ek head bana le or usmai recipe ka energy count bhi bata

निशा: भगवती जी, मैं जल्द ही इन्हें बनाने की कोशिश करूंगी.
deepa singh
Thank you, nisha jii I prepared gur papdi that was very very tasty. I have learned many recipes from your channel. I am a big fan of you. Thanks again

निशा: दीपा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Avina
Hloo mam I don't know cooking ...but I still trying my question is that can I mix some chocolate in it ..I wants to give surprise to my younger sibling

निशा: अविना जी, हां, गुड़ पापड़ी में चॉकलेट मिक्स करके बना सकते हैं और चाहे तो, इसे चॉकलेट में डिप करके बनाइए, यह और भी स्वादिष्ट बनेंगी.
komal.k
hello aunty,
ye btaiye ki kitne dino tk store kr skte h & iska taste atta hlwa ki tarah to nahi lagega?
निशा: कोमल जी, गुड़ पापड़ी को महिने से भी अधिक रख कर खाया जा सकता है.
Sunita
Nisha g.. Receipie is so delicious.. I'm a big fan of u.. Mne ye receipie try ki h.. Papdi bht soft h.. Thik se jam ni rhi.. Plz solution btaye

निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. गुड़ पपड़ी जमने वाली कनसिसटेन्सी तक न पकी हो तब एसा हो सकता है, आप इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख दीजिए, जम जाएगी, अगर तब भी न जमे तो आप इसे एक बार कढ़ाई में फिर से डाल दीजिये, और धीमी आग पर मेल्ट करकरे 1-2 मिनिट पका लीजिये, ये अवश्य जम जायेगी.
neetu
nishaji....isme gond bhi dal sakte hai??

निशा: नीतू जी, हां आप अपने स्वादानुसार गोंद भी डाल सकते हैं.
Manju
Hello mam
Ye to gur ka halwa h

निशा: मंजू जी, यह गुजरात की पारंपरिक मिठाइयों में से एक है. इसे सुखड़ी भी कहा जाता है.
ganesh kashikar
you r best recipee

निशा: गणेश जी, धन्यवाद.
Rashi Srivastava
I tried ur recipe Gur Papdi. Mam.. it's delicious and perfect. I m a big fan of u.

निशा: राशि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आहना
Can I use powdered jaggery here??

निशा: आहना जी, हां कर सकते हैं.