ऑरिगेनो। Oregano

📅 25 अक्टूबर 2017 👁 1.8 लाख बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 4.2 (276)

ऑरिगेनो (oregano) एक हर्ब (herb) है जो मुख्य रूप से पिज़्ज़ा (pizza) , पास्ता (pasta) इत्यादि में उपयोग किया जाता है. यह भोजन को एक अलग स्वाद और खुश्बू प्रदान करता है. ऑरिगेनो को मुख्य रूप से नमकीन खाद्य पदार्थों में डाला जाता है.

ऑरिगेनो (Oregano) का स्वाद और रंग
ऑरिगेनो का स्वाद तीखा और तेज़ होता है. यह कुछ ऐसे हर्बस में गिना जाता है जो पूर्ण रूप से सुखा देने पर बहुत अच्छा फ्लेवर और महक देता है. इटैलियन फूड (Italian Food) में बहुत अधिक इसका उपयोग देखा जा सकता है.

रेसिपी में इसका उपयोग
ऑरिगेनो का उपयोग पिज़्ज़ा में बहुत होता है, साथ ही इसे टमैटो सॉस, सूप, टोस्ट, सैंडविच, ब्रोकली (broccoli), फूलगोभी इत्यादि में भी इस्तेमाल होता है. सलाद, पास्ता, मैकरोनी (macaroni) में भी इसका उपयोग होता है. ऑरिगेनो को दूसरे मसालों जैसे कि सूखे लहसुन-प्याज, पार्स्ले (parsley), थाईम (thyme), काली मिर्च, सेज (sage), बेसिल (basil) आदि के साथ मिलाकर मिक्सड हर्ब्स (mixed herbs) के रूप में उपयोग में अधिक लाया जाता है.

ऑरिगेनो (Oregano) का रख रखाव

  • ऑरिगेनो को एयर टाइट कंटेनर में भर कर रखें. 
  • ऑरिगेनो में किसी भी प्रकार की नमी न जाने दीजिए. नमी के संपर्क में आने पर यह खराब हो जाता है. 
  • जब भी इसे उपयोग में लाएं तो साफ सफाई का ध्यान रखें. 
  • जिस भी कंटेनर में इसे रखा गया हो उसे साफ सूखे हाथों से ही खोलें और इसे निकालने के लिए साफ सूखे चम्मच का ही उपयोग करें.

ऑरिगेनो कहां से मिलेगा
ऑरिगेनो किसी भी बिग फूड स्टोर (big food store), ग्रोसरी स्टोर या किराना स्टोर से खरीद सकते हैं . आप इसे अॉनलाइन (online) भी ख़रीद सकते हैं. इसमें भी मिलावट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है इसलिए भरोसेमंद दुकान से या ब्रांड की ही खरीदें.

हमारी रेसिपीज़ में ऑरिगेनो (Oregano) का उपयोग

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (276 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Reena
Mam ji thanks but .....kya is oregano Ko ghar m banaya ka Sakta h home made tarika bataye nd iska brand name bataye his hum super market se kharid sake
NishaMadhulika
रीना जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी. आप इसे मार्किट में इसे किसी भी ब्रांड का खरीद सकती हैं.
Shailja
Mam jo pizza h usme kya ham Indian basil use kat Santa hai

निशा: शैलजा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
Mohit Kumar
Oregano ka koi aur option nahi hai kya? Humare yaha oregano nahi milta. Basil leaves kya hoti hai ma'am? Iska use kaise kare aur yeh kaha milegi?

निशा: मोहित जी, सभी मसालों का अपना एक स्वाद होता है. ओरिगेनो और बेसिल लीव्स तुलसी की पत्ती, उन्हीं में से एक हैं. ओरगेनो किराना शौप पर मिल जाता है और बेसिल लीव्स तो काफी घरों में बगीचों में उगी रहती है.