वेज पिज़्ज़ा पफ - Pizza McPuff - Veg Pizza Puff - McDonald Style Veg Pizza Puff

ऊपर से क्रिस्पी और अंदर से नरम स्टफिंग से तैयार, बच्चों का मनपसंद स्नैक्स- वेज पिज़्ज़ा पफ. इसे घर पर बनाएं और लाएं उनके चेहरे पर खिलखिलाती मुस्कान.
Read - Pizza McPuff - Veg Pizza Puff - McDonald Style Veg Pizza
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Pizza Puff
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- नमक - ½ +½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- बेकिंग पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- तेल - ¼ कप
- टमाटर - ½ कप (बारीक कटा हुआ)
- गाजर - ½ कप ( बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च - ½ कप ( बारीक कटी हुई)
- स्वीट कॉर्न - ¼ कप
- मोजेरीला चीज़ - ½ कप (कद्दूकस की हुई)
- टमैटो सॉस - 2 टेबल स्पून
- अदरक - ½ इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
- अॉरिगेनो- ½ छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Pizza McPuff
एक बड़े प्याले में मैदा निकाल लीजिए. मैदा में 1/2 छोटी चम्मच नमक, बेकिंग पाउडर, तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. फिर फ्रिज का ठंडा पानी लीजिए और पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिये. इतना आटा लगाने में 1/2 कप ठंडे पानी का उपयोग हुआ है. आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दीजिए, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा.
स्टफिंग बनाएं
पिज़्ज़ा पफ की स्टफिंग बनाने के लिए पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कर लीजिए. तेल के गरम होने पर इसमें बारीक कटा हुआ अदरक डाल कर हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद, इसमें बारीक कटी हुई गाजर, बारीक कटी शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डालकर लगातार चलाते हुए 1 मिनिट के लिए भून लीजिए. फिर, इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डाल दीजिए और मिक्स कर लीजिए. साथ में ½ छोटी चम्मच नमक, अॉरिगेनो और 1 टेबल स्पून पानी डालकर मिक्स कर दीजिए.

सब्जियों को ढककर 2 मिनिट पकने दीजिए. 2 मिनिट बाद सब्जी चैक कीजिए. सब्जियां पककर तैयार हैं. इसमें टमैटो साॉस डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए 1/2 मिनिट पका लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और पैन को गैस पर से उतार कर जाली स्टैन्ड पर रख दीजिए और सब्जियों को ठंडा होने दीजिए.
स्टफिंग के ठंडा होने पर इसमें मोजेरिला चीज़ मिला कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए.
आटा सैट हो जाने पर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को थोड़ा सा मसल लीजिए. इसके बाद इस आटे से 3 बराबर की लोइयां बना लीजिए. एक लोई उठाइए और हाथों से मसलकर गोल आकार देते हुए इसे रोलिंग बोर्ड पर रखिए और बेलन से लम्बाई में हल्का मोटा बेलते हुए तैयार कर लीजिये. बेली गई लोई को किनारों से 9 इंच और 4.5 इंच की चौड़ाई में आयताकार शीट काटकर तैयार कर लीजिए.

इस शीट को लम्बाई और चौड़ाई में दो भाग करते हुए काट लीजिए . शीट के किनारों के चारों और पानी लगा लीजिए. इसके बाद, थोड़ी सी स्टफिंग को एक टुकड़े में रखकर किनारे छोड़ते हुए लम्बाई में फैला दीजिए और दूसरे टुकड़े पर भी थोड़ी सी स्टफिंग रख कर लम्बाई में फैला दीजिए. प्लेन शीट को स्ट्फिंग वाली शीट के ऊपर रखकर चारों ओर से हल्के हाथों से दबाव देते हुए चिपका लीजिए. और दूसरी प्लेन शीट से दूसरी स्टफिंग वाली शीट को ढककर चिपका दीजिए.
फोर्क की मदद से चारों ओर हल्का दबाव देते हुए निशान बना दीजिए. इससे ये शीट अच्छे से चिपक भी जाती है और देखने में भी अच्छी लगती है. इस तैयार पिज़्ज़ा पफ को ट्रे मे रख दीजिए और सारे पिज़्ज़ा पफ इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.
इन पिज़्ज़ा पफ को 1/2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए.
पिज़्ज़ा पफ बनाने के लिए कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये, पिज़्ज़ा पफ तलने के लिए तेल मीडियम गरम होना चाहिए. तेल सही से गरम हुआ है इसे चैक करने के लिए इसमें थोड़ा सा आटे का टुकड़ा डालकर देख लीजिए अगर टुकड़ा सिक रहा है, तो तेल पर्याप्त गरम है.
मीडियम गरम तेल होने पर एक पिज़्ज़ा पफ उठाइये और गरम तेल में डालिये. पिज़्ज़ा पफ को कलछी से पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. पिज़्ज़ा पफ के गोल्डन ब्राउन होने पर इसे कलछी से उठाइए और कढ़ाही के किनारे पर थोड़ी देर रोककर रखिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए और पफ को निकालकर प्लेट में रख दीजिए. इसी तरीके से सारे पिज़्ज़ा पफ तलकर तैयार कर लीजिए. एक बार के पिज़्ज़ा पफ तलने में 6 से 7 मिनिट लग जाते हैं.
गरमा-गरम क्रिस्पी और टेस्टी पिज़्ज़ा पफ बनकर तैयार हैं, इन्हें मस्टर्ड सॉस, टमैटो सॉस या अपनी मनपसंद सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं तो स्टफिंग में 2 हरी मिर्च बारीक काट कर मिक्स कर दीजिए या 2 सूखी लाल मिर्च को कूटकर चिल्ली फ्लेक्स बनाकर भी इसमें डाल सकते हैं.
- पिज़्ज़ा पफ को चारों ओर से अच्छे से चिपकाएं ताकि इसमें से स्टफिंग बाहर न आने पाए.
- पिज़्ज़ा पफ को फ्रिज में रख कर तला जाए तो इस पर बबल नहीं आते और बहुत अच्छे पिज़्ज़ा पफ फूलकर तैयार होते हैं.
- पिज़्ज़ा पफ को मीडियम गरम तेल में ही तलें.
SPizza McPuff - Veg Pizza Puff - वेज पिज़्ज़ा पफ - McDonald Style Veg Pizza Puff
कमेंट (25)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thank you for pizza puff recipe
mujai fanily ko, apnai hatho sai bna kr new dish khilanai m bht acha lgta hai,
so thankyou
निशा: आर्यन जी, मुझे खुशी है कि आपको मेरी रेसिपी पसंद आई. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पल्लवी जी, आप ऎसी बहुत सी रेसिपी मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकती हैं.
निशा: मिमांसा जी, हमने वेजिटेरियन mozzarella chees का उपयोग किया है. आप चाहें तो इसे चीज बिना भी बना सकती हैं.
निशा: रूही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमिता जी, आप ऎसा कर सकते हैं.
Thnk you..
निशा: महक जी, मोजेरीला चीज़ और म्योनीज दोनों अलग अलग चीजें होती हैं. आप मोजेरीला चीज के बदले सिम्पल चीज़ या म्योनीज भी डाल सकते हैं लेकिन इससे स्वाद में अंतर तो होगा ही.
Thanks
निशा: नूपुर जी, बना सकते हैं लेकिन स्वाद और टैक्स्चर दोंनों ही अलग हो जाते हैं.
Mere bete ko bahot pasand ayega.
Ess behtarin recipe ke liye bahot dhanyawad.
निशा: प्राजकता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I m a big fan of urs...just want to know how can we make their baked version,instead of frying them
निशा: जी हां आप इन्हें बना कर रख सकते हैं.
Being vegetarian it is hard sometimes to find new recipes or get refreshed old receipes with a twist.I am very much fond of cooking and like your way of making us understand about receipes. I am following you from and now I am a (new) blogger.
Thanks again :-)
Regards,
SimplyBeautiful ß (S Sharma)
निशा: स्वाती जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
or can I use simple cheese?
निशा: किरन जी, आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार बदलाव कर सकते हैं. सिम्पल चीज़ डाल सकते हैं लेकिन इससे स्वाद में अंतर तो होगा ही.
निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Is any substitute of origeno, I live in a small city so it is difficult to get it.
निशा: मधु जी, आप इसके बिना भी इसे बना सकती हैं.
निशा: कोमल जी, स्टफिंग ज्यादा भर देने से और पफ को अच्छे से न चिपकाने के कारण ऎसा होता है. अब जब भी बनाएं तो स्टफिंग कम डालें और पिज्जा पफ को अच्छे से पानी लगाकर चिपकाएं ये नहीं फटेंगे.
निशा: बनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अदिति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितू जी, कर सकते हैं.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्जुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिचा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा:श्रुति इन्है फ्रिज में खुले ही रखना होता है.