ब्रेड पिज़्ज़ा - Bread Pizza Recipe - Quick Bread Pizza Recipe

बच्चों का फेवरेट ब्रेड पिज़्ज़ा बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक्स हैं. बच्चों की मनपसंद टॉपिंग के साथ ये पिज़्ज़ा बनाकर दिन में किसी भी समय बच्चों को दीजिए, बच्चे झट से चट कर जाएंगे. तुरत फुरत तैयार होने वाले इस पिज़्ज़ा के बच्चे ही नहीं बड़े भी दीवाने हैं.
Read - Bread Pizza Recipe - Quick Bread Pizza Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Quick Bread Pizza Recipe
- ब्राउन ब्रेड- 4
- मॉजेरिला चीज़- 2 * 2 इंच टुकडा़
- शिमला मिर्च- ½ कप
- स्वीट कॉर्न- ½ कप
- पिज़्ज़ा सॉस- ½ कप
- मक्खन- 2 छोटी चम्मच
- अॉरिगेनो- ½ छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- चाट मसाला- ½ छोटी चम्मच
- नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Bread Pizza
टॉंपिंग भूनिए
पैन गैस पर गरम करने रखिए और इसमें आधा छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए और इसे पिघलने दीजिए. फिर, इसमें स्वीट कॉर्न के दाने, शिमला मिर्च, अॉरिगेनो, थोडा़ सा काली मिर्च का पाउडर, चाट मसाला और नमक डाल दीजिए. सभी चीजों को लगातार चलाते हुए 2 मिनिट के लिए भून लीजिए. भुने मिश्रण को प्याले में निकाल लीजिए.

ब्रेड सेकिए
गैस पर तवा रखकर हल्का गरम कीजिए. इसके ऊपर थोड़ा सा मक्खन लगाकर ब्रेड सिकने के लिए तवे पर रखिए. इसी बीच, मॉजेरिला चीज़ को एक प्याले में कद्दूकस कर लीजिए. ब्रेड नीचे की ओर से सिक चुकी हो तो उसे उतार लीजिए
टॉपिंग लगाकर पिज़्ज़ा बनाइए
ब्रेड की सिकी हुई साइड पर पिज़्ज़ा सॉस लगाइए और स्वीट कॉर्न वाले मिश्रण को इस पर अच्छे से डाल कर फैला दीजिए. फिर, इसके उपर मॉंजेरिला चीज़ को डाल कर तवे पर रख दीजिए. इसी तरह से सारी ब्रेड के स्लाइस को बनाकर के तवे पर रख कर धीमी आंच पर 2 मिनिट के लिए ढककर सिकने दीजिए. फिर, इसे चैक करते हुए 2 से 3 मिनिट और ढककर सेक लीजिए.
ब्रेड पिज़्ज़ा बनकर के तैयार हैं. इन्हें तवे से उतार करके प्लेट में रख लीजिए और ऊपर से अॉरिगेनो, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला छिड़क दीजिए. ब्रेड़ पिज़्ज़ा को आप चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक, जूस किसी के भी साथ खाया जा सकता है.
सुझाव
- पिज़्ज़ा टॉपिंग में अपनी पसन्द के अनुसार सब्जियां जैसे कि बेबी कॉर्न, अॉलिव, टमाटर, पनीर या प्याज ले सकते हैं.
कमेंट (29)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आशिश जी मैं इन्हैं फिर से बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: ज्योती जी, अॉरिगेनो हर्ब होती है, ये आपको किसी भी ग्रोसरी स्टोर पर मिल जाएगा.
charan sparsh
Mam mai yah puchchhna chahta hu ki mozerila cheeze k option me dusra cheeze daal skta hu
निशा: बिजय जी, चीज बहुत सी वैरायटी के मिलते हैं, जिसमें से एक मोजरेला चीज है जिसका प्रयोग पिज्जा में किया जाता है. ये चीज आपको किसी भी ग्रोसरी स्टोर पर मिल जाएगा. अगर आपको ये चीज न मिले तो आप प्रोसेस्ड चीज का भी उपयोग कर सकते हैं
निशा: प्रज्ञा जी, मोजरेला चीज गरम होकर मेल्ट होता है जिसका अपना एक फ्लेवर होता है लेकिन अगर आप ये नहीं डाल रहे हैं तो इसके बदले पनीर का भी उपयोग कर सकते हैं.
निशा: स्नेहिल जी, मेल्ट होने के लिए मॉजेरिला चीज़ ही उपयुक्त होती है.
निशा: नेहा जी, आप इसमें टमैटो सास या अपनी पसंद की कोई भी सॉस का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: ईशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सादिया जी, चीज बहुत सी वैरायटी के मिलते हैं, जिसमें से एक मोजरेला चीज है जिसका पयोग पिज्जा में किया जाता है. ये चीज आपको किसी भी ग्रोसरी स्टोर पर मिल जाएगा.अगर आपको ये चीज न मिले तो आप पनीर का भी उपयोग कर सकते हैं
So thanks fr this help
निशा: सादिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya ye normally jo cheese hm bnate h usse alg hota?
निशा: मोजेरीला चीज प्रोसेस किया गया चीज है, ये अलग चीज है जो गरम होकर मेल्ट होता है.
निशा: प्रक्रति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उज्जवल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मयूरा जी, आप इसके बिना भी पिज्जा बना सकते हैं.
निशा: विकास जी, मेरी साइट पर ऎसी बहुत सी रेसिपी दी हुई हैं जिन्हें माइक्रोवेव में बनाया गया है आप उन्हें देख सकते हैं.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Iske liye Aapko bahut bahut thanks
निशा: ममता जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, आप स्टफ्ड परांठे, इडली, मूंगदाल चीला, पोहा, उपमा, इत्यादि बना सकती हैं.
निशा: अक्षिता जी, धन्यवाद.
निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.