Mughlai Paratha recipe, Mugalai paratha, Mughlai Parantha मुगलाई परांठे

दुनियां के सबसे बेहतर परांठे आगरा में बनाये जाते हैं. जब आगरा मुगलों की राजधानी बना तो परांठे उनके भोजन का अभिन्न अंग बन गये और उनके मनपसंद तरीके को मुगलाई परांठा (Mughlai Paratha ) पुकारे जाना लगा.
यदि कभी आप आगरा जाये तो बेलनगंज में रामबाबू के परांठे के नाम से कुछ दुकानें हैं. इन दुकानों में इतने बेहतर परांठे खाने मिलेंगे कि इनका स्वाद भूल नहीं पायेंगे.
मुगलाई परांठे (Mughlai Paratha) की खासियत कि 4-5 लोग टेबल पर खाना खा रहे हो, तो भी गरमा गरम परांठे तबे से उठा कर उनकी प्लेट तक पहुचाये जा सकते हैं. तो आइये आज शाम खाने में मुगलाई परांठे (Mugalai paratha) बनायें.
Read - Mughlai Paratha Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mughlai Paratha Recipe
- गेहूं का आटा - 125 ग्राम(एक कप)
- मैदा - 120 ग्राम (एक कप)
- सूजी - 50 ग्राम(1/3 कप)
- बेकिंग पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- तेल - एक टेबल स्पून
- दही - 1/4 कप
- घी - परांठे बनाने के लिये
- जीरा - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
विधि - How to make Mughlai Paratha Recipe
आटा, सूजी और मैदा छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये. बेकिंग पाउडर और नमक आटे में डाल कर मिला लीजिये. आटे के बीच हाथ से थोड़ी जगह बनाइये, यहां दही और तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये और अब सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटा गूथिये. (आटा गूथने के लिये पानी की मात्रा आटे की मात्रा की आधी मात्रा के बराबर प्रयोग होती है). आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर तब तक गूथिये जब तक वह नरम और चिकना न हो जाय. गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा आटा तोड़िये, गोल करके हथेली से दबाकर लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे की सहायता से 7-8 इंच के व्यास में गोल बेल कर, ऊपरी सतह पर चम्मच से घी लगाइये और थोड़ा सा जीरा छिड़क लीजिये. अब इस परांठे को बीच से चाकू रखते हुये, किनारे तक काटिये, और उस कटे हुये किनारे को उठाते हुये गोले में मोड़ते जाइये.(फोटो में दिखाया गया है) अब इसे दबा कर लोई बना लीजिये. इस लोई को फिर से 7-8 इंच के व्यास में बेलिये. परांठे को गरम तवे पर डालिये और दोनों ओर बिना घी लगाये हल्का ब्राउन होने तक सेक कर उतार लीजिये. सारे परांठे इसी तरह सेक कर रख लीजिये.

अब तवे पर एक टेबल स्पून घी डालिये. एक परांठा उठाइये तवे पर डालिये, परांठे को दोनों ओर पलट कर शेलो फ्राई (shallow fry) कीजिये तथा खाने वालों की प्लेट में गरमा गरम परांठा दीजिये, जब भी तवे पर घी आपको कम लगे एक टेबल स्पून घी डाल दीजिये और सारे परांठे इसी तरह शेलो फ्राई कर लीजिये.
आपके मुगलाई परांठे तैयार है, गरमा गरम मुगलाई परांठे अपनी मन पसन्द सब्जी, दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (101)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रमोद जी हां आप एसा कर सकते हैं.
निशा:मन्दीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ब्रजेश जी, धन्यवाद.
निशा: सैयद जी, माफ कीजिएगा, यह वेजीटेरियन रेसिपीज़ की वेबसाइट है.
निशा: पवन जी, माफ कीजिएगा, यह शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों की वेबसाइट है.
निशा: प्रिया जी, इस रेसिपी का वीडियो हम जल्दी ही अपलोड करेंगे.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, आप ये रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Can you please post a video on this recipe? I want to know how you role out the dough.
निशा: रूपा जी, इसके लिये आटा सोफ्ट जैसा नार्मल परांठे के लिये लगाया जाता है उसी तरह का लगाया है, आप इसे ट्राई कीजिये आप अच्छे परांठे बनायेंगी, और मैं इसका वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: इल्यास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जयश्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेरी वेबसाइट पर पिज्जा की रैसिपी दी हुई हैं आप उसे देख सकते हैं.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u so much.muje apki recepies bahut pasand h aur Maine bahut kuch banana Sikha h apse.thanx again
निशा: डा. रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice paratha I had made in yesterday dinner......
निशा: मयंक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bahut achi dish hai aur bahut tasty bhi
Sir mai is mai khada masala dal sakta hu kya
निशा: रमन जी, इस परांठे में जीरा डालकर ही बनाते हैं, लेकिन आप अपनी पसन्द के मसाले डालकर परांठे बना सकते हैं.
hello mam , can i make it like paratha,can i cook like plain paratha.i tried your many dishes its really awesome.
Aapki di gai recipe sach me bhut hi achhi aur testy hai ,
Aapki sikhai gai recipe se maine sabke dilo me apni alag jagah bnali hai ...
Thank you very much............
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
How to cut and turn the parathas
निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, मैं कोशिश करूंगी.