Mughlai Paratha recipe, Mugalai paratha, Mughlai Parantha मुगलाई परांठे

📅 1 मार्च 2008 👁 4.3 लाख बार देखी गई 💬 101 कमेंट ★ 2.8 (7421)

Mughlai Paratha Recipe

दुनियां के सबसे बेहतर परांठे आगरा में बनाये जाते हैं. जब आगरा मुगलों की राजधानी बना तो परांठे उनके भोजन का अभिन्न अंग बन गये और उनके मनपसंद तरीके को मुगलाई परांठा (Mughlai Paratha ) पुकारे जाना लगा.

यदि कभी आप आगरा जाये तो बेलनगंज में रामबाबू के परांठे के नाम से कुछ दुकानें हैं. इन दुकानों में इतने बेहतर परांठे खाने मिलेंगे कि इनका स्वाद भूल नहीं पायेंगे.

मुगलाई परांठे (Mughlai Paratha) की खासियत कि 4-5 लोग टेबल पर खाना खा रहे हो, तो भी गरमा गरम परांठे तबे से उठा कर उनकी प्लेट तक पहुचाये जा सकते हैं. तो आइये आज शाम खाने में मुगलाई परांठे (Mugalai paratha) बनायें.

Read - Mughlai Paratha Recipe In English

muglai3_738253843.jpg

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mughlai Paratha Recipe

  • गेहूं का आटा - 125 ग्राम(एक कप)
  • मैदा - 120 ग्राम (एक कप)
  • सूजी - 50 ग्राम(1/3 कप)
  • बेकिंग पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • तेल - एक टेबल स्पून
  • दही - 1/4 कप
  • घी - परांठे बनाने के लिये
  • जीरा - 1  छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)

विधि - How to make Mughlai Paratha Recipe

आटा, सूजी और मैदा छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये. बेकिंग पाउडर और नमक आटे में डाल कर मिला लीजिये. आटे के बीच हाथ से थोड़ी जगह बनाइये, यहां दही और तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये और अब सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से आटा गूथिये. (आटा गूथने के लिये पानी की मात्रा आटे की मात्रा की आधी मात्रा के बराबर प्रयोग होती है). आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर तब तक गूथिये जब तक वह नरम और चिकना न हो जाय.  गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.

तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा आटा तोड़िये, गोल करके हथेली से दबाकर लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे की सहायता से 7-8 इंच के व्यास में गोल बेल कर, ऊपरी सतह पर चम्मच से घी लगाइये और थोड़ा सा जीरा छिड़क लीजिये. अब इस परांठे को बीच से चाकू रखते हुये, किनारे तक काटिये, और उस कटे हुये किनारे को उठाते हुये गोले में मोड़ते जाइये.(फोटो में दिखाया गया है) अब इसे दबा कर लोई बना लीजिये. इस लोई को फिर से 7-8 इंच के व्यास में बेलिये. परांठे को गरम तवे पर डालिये और दोनों ओर बिना घी लगाये हल्का ब्राउन होने तक सेक कर उतार लीजिये. सारे परांठे इसी तरह सेक कर रख लीजिये.
mugalai2_895172038.jpg
अब तवे पर एक टेबल स्पून घी डालिये. एक परांठा उठाइये तवे पर डालिये, परांठे को दोनों ओर पलट कर शेलो फ्राई (shallow fry) कीजिये तथा खाने वालों की प्लेट में गरमा गरम परांठा दीजिये, जब भी तवे पर घी आपको कम लगे एक टेबल स्पून घी डाल दीजिये और सारे परांठे इसी तरह शेलो फ्राई कर लीजिये.

आपके मुगलाई परांठे तैयार है, गरमा गरम मुगलाई परांठे अपनी मन पसन्द सब्जी, दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (7421 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (101)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shazia
thanks a lot for dahi vada but u didnt tell me the recipe of nonvage
shazia
how to make dahi wada and u dont cook non vage if u do pls rt it
निशा मधुलिका
भावना, कन्फ्यूज मत होइये, एक रैसिपी कई प्रकार से बनाई जा सकती है, आप अंडे खाती है, तब दोनों तरीके से परांठे बनाइये, जब भी आपका जिस तरह बनाकर खाने का मन करे बनाइये और खाइये.
bhawna
actually what i read in amagazine the recepie contain beaten egg stuffed in the paratha i.e. why i m confused that which one i should try???????
गरिमा
निशा जी ये पराठे कई दिनो से बना रही हूँ, पर नाम नही पता था.. और हाँ जीरा भी नही डाला कभी.. जल्द ही जीरा डालकर बनाती हूँ।
saima
its really very yummy.
u guys really doing delicious job.
veena singh
Aapki recipe bahut achchi lagin.esmein sabse achchi baat yaha he ki aap onion prayoga nahin karatin,muzhe pyaza katane mein bahut aalas aata he.Shudh shakahari bhojan vidhi ke liye dhanyavaad.
निशा मधुलिका
परांठे बनाते समय हम स्पून से परांठे के Šৠपर घी लगाते हैं, लेकिन सैलो फ्राई मीन्स तवे पर 1 टेबल स्पून घी डालिये और परांठा को उस घी में पलट पलट कर सेकिये. घी खतम होने के बाद फिर से 1 टेबल स्पून घी डालिये, और परांठे को सेकिये.
priyanka
what is cello fry.plz clear this.sothat i can cook this teasty dish.
parathe dekhakar hi khane ka man ho gaya. aaj hi dinner me banaungee. dhanyavaad.