Mughlai Paratha recipe, Mugalai paratha, Mughlai Parantha मुगलाई परांठे

दुनियां के सबसे बेहतर परांठे आगरा में बनाये जाते हैं. जब आगरा मुगलों की राजधानी बना तो परांठे उनके भोजन का अभिन्न अंग बन गये और उनके मनपसंद तरीके को मुगलाई परांठा (Mughlai Paratha ) पुकारे जाना लगा.
यदि कभी आप आगरा जाये तो बेलनगंज में रामबाबू के परांठे के नाम से कुछ दुकानें हैं. इन दुकानों में इतने बेहतर परांठे खाने मिलेंगे कि इनका स्वाद भूल नहीं पायेंगे.
मुगलाई परांठे (Mughlai Paratha) की खासियत कि 4-5 लोग टेबल पर खाना खा रहे हो, तो भी गरमा गरम परांठे तबे से उठा कर उनकी प्लेट तक पहुचाये जा सकते हैं. तो आइये आज शाम खाने में मुगलाई परांठे (Mugalai paratha) बनायें.
Read - Mughlai Paratha Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mughlai Paratha Recipe
- गेहूं का आटा - 125 ग्राम(एक कप)
- मैदा - 120 ग्राम (एक कप)
- सूजी - 50 ग्राम(1/3 कप)
- बेकिंग पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- तेल - एक टेबल स्पून
- दही - 1/4 कप
- घी - परांठे बनाने के लिये
- जीरा - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
विधि - How to make Mughlai Paratha Recipe
आटा, सूजी और मैदा छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये. बेकिंग पाउडर और नमक आटे में डाल कर मिला लीजिये. आटे के बीच हाथ से थोड़ी जगह बनाइये, यहां दही और तेल डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये और अब सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से आटा गूथिये. (आटा गूथने के लिये पानी की मात्रा आटे की मात्रा की आधी मात्रा के बराबर प्रयोग होती है). आटे को अच्छी तरह मसल मसल कर तब तक गूथिये जब तक वह नरम और चिकना न हो जाय. गुथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये.
तवा गैस पर रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा आटा तोड़िये, गोल करके हथेली से दबाकर लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे की सहायता से 7-8 इंच के व्यास में गोल बेल कर, ऊपरी सतह पर चम्मच से घी लगाइये और थोड़ा सा जीरा छिड़क लीजिये. अब इस परांठे को बीच से चाकू रखते हुये, किनारे तक काटिये, और उस कटे हुये किनारे को उठाते हुये गोले में मोड़ते जाइये.(फोटो में दिखाया गया है) अब इसे दबा कर लोई बना लीजिये. इस लोई को फिर से 7-8 इंच के व्यास में बेलिये. परांठे को गरम तवे पर डालिये और दोनों ओर बिना घी लगाये हल्का ब्राउन होने तक सेक कर उतार लीजिये. सारे परांठे इसी तरह सेक कर रख लीजिये.

अब तवे पर एक टेबल स्पून घी डालिये. एक परांठा उठाइये तवे पर डालिये, परांठे को दोनों ओर पलट कर शेलो फ्राई (shallow fry) कीजिये तथा खाने वालों की प्लेट में गरमा गरम परांठा दीजिये, जब भी तवे पर घी आपको कम लगे एक टेबल स्पून घी डाल दीजिये और सारे परांठे इसी तरह शेलो फ्राई कर लीजिये.
आपके मुगलाई परांठे तैयार है, गरमा गरम मुगलाई परांठे अपनी मन पसन्द सब्जी, दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (101)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thank u so much..
निशा: वैशाली जी, मैं इसके लिये वीडियो बना दूंगी.
Nishaji the parathas were very tempting, do you have a video for them?
निशा: वैशाली जी, मैं इसके लिये वीडियो बना दूंगी.
निशा: हर्षिता जी, वेबसाइट पर कई प्रकार के व्हीट फ्लोर के परांठे हैं, परांठा कालम में क्लिक करके रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सनाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजीव जी, बेकिंग सोडा से परांठे क्रिस्प बनते हैं, अगर नहीं डालना चाहते तो नहीं डालें.
मई लखनऊ से हूँ।मुझे आपकी रेसिपीज बहुत अची लगी। अगर आपके पास कोई ऐसा पराठा हो जो कबाब के साथ खाया जा सके तो उसकी रेसिपी आओ मेरे ई-मेल पर भेज दीजिये गा।
धन्यवाद।
निशा: Kunthasami ji, मैं इसी वेबसाइट पर काम करती हूँ और वीडियो पर, मेरा रेस्टोरेन्ट नहीम है.
Will these parathas stay fresh for 4 hours ( lunch box ) or will they become hard? Thanks for your time. Sincerely,Malini.
Rama Sekharan
निशा: शिल्पी, ये तो सारा माप रैसिपी में दिया हुआ है.
निशा: रीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
how would we know about the size of katori ?
निशा, निति, अभी हमने ये नाप कप में लिख दिया है,अब आपको प्रोब्लम नहीं होगी.
nisha keep it up.
निशा: प्रकाश, ताजा जमा दही डालिये.
today i will try it....