खसखस । Poppy seed। Khus Khus। Post Dana | Posto

📅 21 अक्टूबर 2017 👁 2.8 लाख बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 3.4 (281)

खसखस मसालों के रूप में उपयोग होने वाला एक महत्वपूर्ण मसाला है. यह भोजन में स्वाद एवं खुशबू का अनोखा संगम है. इसका उपयोग मीठे व्यंजनों को बनाने में किया जाता है. इसके अतिरिक्त खसखस को ग्रेवी बनाने और बेकरी प्रोडक्ट्स (bakery products) की गार्निशिंग के लिए भी यूज किया जाता है.

खसखस (Poppy Seeds) के अन्य नाम
खसखस एक सुगंधित पौधा है. इसके नाम की उत्त्पत्ति तमिल के शब्द वेटिवर (vetiver) से हुई है. इसे अंग्रेजी में पोस्त दाना (post dana), पॉपी सीड (poppy seeds) कहते हैं. कन्नड़ में घसा (ghasa), बंगाली में पोस्तो (posto) कहा जाता है. यह इत्र बनाने और औषधि के रूप में प्राचीन काल से ही इस्तेमाल किया जा रहा है.

खसखस (Poppy Seeds) दिखने में और स्वाद में कैसा ?
खसखस बहुत ही छोटे आकार का होता है . इसका स्वाद मिला-जुला सा मीठा, कड़वा, तीखा और रुखा सा होता है. 

खसखस का रेसिपी में उपयोग
खसखस मसाला सुगंधित और शीतलता देने वाला होता है. इसका उपयोग पेय पदार्थों जैसे कि ठंडाई, शर्बत, जूस में और दूध से बने पदार्थों में किया जाता है. मिठाइयों जैसे कि हलवा, खीर, केक और ब्रैड आदि बनाने में  भी इसका इस्तेमाल होता है. खसखस सलाद और सब्जियों में भी डाल सकते हैं.

खस-खस को पानी में भिगोकर कुछ देर तक रखने के उपरांत इस्तेमाल में लाने पर इसका स्वाद और भी ज्यादा निखर कर आता है. मफ़िन, केक, बन्स, डेज़र्ट और पेस्ट्री आदि पर इसे छिड़ककर इस्तेमाल किया जाता है.

खसखस कहां से मिलेगा
खसखस किसी भी किराना स्टोर या बड़े ग्रोसरी स्टोर से भी प्राप्त कर सकते हैं. आप इसे अॉनलाइन (online) भी ख़रीद सकते हैं.

खसखस का रख रखाव

  • खसखस को साफ सुथरे एयर टाइट कंटेनर में ही रखें. 
  • सूखे, साफ और सामान्य ठंडे स्थान पर ही इसे रखें. 
  • जब भी इसे कंटेनर से निकालें तो साफ सुथरे चम्मच का उपयोग करें. किसी भी प्रकार की गंदगी या नमी इसमें न जाने पाए अन्यथा इसमें फंगस या जाला लग सकता है.

हमारी रेसिपीज़ में खसखस का उपयोग

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (281 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rewa
Nishaji Namaskar. Khus Khus ko kaise dhoyein. Mere pass 250 gm khuskhus hai jismein dhool, baareek kankar bhi hein. Kripya batayein ki ussey kaise clean and wash karoon ?
NishaMadhulika
Rewa जी, इन्हें किसी प्लेट में निकाल कर छान लीजिए इससे यह साफ हो जाएगी.
Anita Hansnandani
khaskhas ko saaf karne mein badi dikkat aati hai. Ise kaise saaf kare. Humari khaskhas mein kiskisahat si lagti hai.
निशा: खसखस को पानी में धोयें, मिट्टी घुल कर निकल जायेगी और भारी मिट्टी है तो खसखस को के प्याले में पानी भर कर उसे हल्के हाथ से गोलाई में हिलाएं इससे भारी मिट्टी नीचे चली जाती है, खसखस को ऊपर से निथारते हुये निकाल कर दूसरे प्याली में रखें, खसखस साफ हो जायेगा.
Rajshree Das
Hello Madam, how are you? Khaskhas garam hota hai to kya garmiyo mein hum iska use kar sakte hain.
निशा: राजश्री जी, खसखस गरम होता है, गर्मियों के मौसम में खसखस की ग्रेवी आप न चाहें तो न बनायें, किसी दूसरी ग्रेवी में आप ये सब्जी बना सकते हैं.