आलू पनीर कोफ्ता । Aloo Paneer Kofta । Aloo Paneer Kofta Restaurant Style

📅 14 अक्टूबर 2017 👁 1 लाख बार देखी गई 💬 3 कमेंट ★ 3.3 (327)

आलू पनीर कोफ्ता की रिच ग्रेवी सब्जी को आप किसी भी खास मौके पर बना कर सभी का दिल जीत सकते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Paneer Kofta

  • उबले हुए आलू - 4 (300 ग्राम)
  • पनीर - 125 ग्राम
  • खसखस - ¼ कप (30 ग्राम)
  • पेस्ट - टमाटर 3 (300-350 ग्राम), 2 हरी मिर्च
  • कॉर्न फ्लोर - ¼ कप
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • काजू - 5-6 (बारीक कटे हुए)
  • किशमिश - 15-20
  • अदरक पेस्ट  - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • जीरा - ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल - कोफ्ता और ग्रेवी के लिए

विधि

4 उबले हुए आलू को छील लीजिये. छिले आलू को एक बड़े प्याले में कद्दूकस कर लीजिये, साथ ही इसमें पनीर भी कद्दूकस कर लीजिए. अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, 1/4 कप कॉर्नफ्लोर डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

बारीक कटे हुए काजू और किशमिश को एक साथ मिला लीजिए.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए. अब आलू पनीर के तैयार मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण निकाल कर, चपटा कीजिये, उस पर 1-2  काजू के टुकड़े और 1-2 किशमिश रखिये, चारो ओर से उठाकर बन्द करके, गोल कर लीजिये, गोले को गरम तेल में डाल कर चैक कर लीजिए की कोफ्ता फत तो नहीं रहा है और तेल सही से गरम हुआ है या नहीं. अगर गोला अच्छे से सिक रहा है तो कोफ्ते के लिए बनाया गया मिश्रण सही बना है. अब बाकी के मिश्रण से भी इसी तरह गोले बनाकर तैयार करके, प्लेट में रख लीजिये.

अब गरम तेल में कोफ्ते के गोले बनाकर एक बार में डाल कर, अलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. तले हुए कोफ्ते को निकाल कर प्लेट में रखिये.  इसी तरह सारे कोफ्ते बना कर तल कर तैयार कर लीजिये. एक बार के कोफ्ते तलने में लगभग 5 मिनिट का समय लग जाता है और इतने मिश्रण में 15 कोफ्ते बन कर तैयार हो जाते हैं.  सब्जी बनाने के लिये कोफ्ते तैयार है.

ग्रेवी बनाएं
 
पैन में 4 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा भूनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. अब मसाले में टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए साथ ही इसमें खसखस का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर  डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाले में से तेल अलग होने लगा है, मसाला भून कर तैयार है. मसाले में 2.5 कप पानी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. मसाले में  1/2 छोटी चम्मच नमक, 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए. ग्रेवी को ढक कर 5-6 मिनिट पकने दीजिए. इसके बाद चैक कीजिए.

7-8 मिनिट ग्रेवी को उबाल लेने के बाद ग्रेवी पक कर तैयार है. ग्रेवी में कोफ्ते डाल दीजिए और गैस बंद कर दीजिए. कोफ्तों को 2 मिनिट ढक कर रखा रहने दीजिए. 2 मिनिट बाद कोफ्तों को प्याले में निकाल लीजिए और हरा धनिया डालकर इसे सजाइए. गरमा गरम स्वादिष्ट आलू पनीर कोफ्ता करी बनकर के तैयार है. इस करी को आप चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ भी परोसिये और खाइये ग्रेवी में आप ¾ कप (3-4 टेबल स्पून) क्रीम का उपयोग कर सकते हैं. इतनी सब्जी परिवार के 5-6 सदस्यों के लिए पर्याप्त है.

सुझाव

  • कोफ्ते फटने का कारण मिश्रण में अरारोट या कॉर्न फलोर का कम होना होता है. अगर कोफ्ते फट रहे हैं तो इसमें थोडा़ सा अरारोट या कॉर्न फ्लोर डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और फिर से गोले बन अकर तलें कोफ्ते नहीं फटेंगे.
  • ग्रेवी आप अपनी पसंद अनुसार, काजू से, खरबूजे के बीज से, नारियल से, बेसन से, या सिर्फ टमाटर से या प्याज डाल कर भी ग्रेवी बना सकते हैं.
  • कोफ्ते का मिश्रण अच्छा बनें ओर गोले बनाते समय गोले अच्छे चिकने बन कर तैयार होने चाहिए इनमें क्रेक नहीं  दिखने चाहिए.
  • कोफ्ते तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिए और आग भी तेज ही रखें.
  • एक साथ बहुत ज्यादा कोफ्ते तलने के लिए न डालें क्योंकि अधिक कोफ्ते डाल देने से तेल का तापमान कम हो जाता है और इससे कोफ्ते फट सकते हैं.

Aloo Paneer Kofta | आलू पनीर कोफ्ता । Aloo Paneer Kofta Restaurant Style

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (327 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (3)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mohini
THANK YOU VERY MUCH FOR THE REPLY AAJ MAI KARAKE DEKHUNGI

निशा: मोहिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाए और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
MOHINI
DEAR MADAM
BAHOT HI SUNDER RECIPY MAI AAJ JARUR KARUNGI KHASKHAS BHIGOKE PEST KARANI HAI YA
FRY KARAKE PEST KARAKE DALANA HAI

निशा: मोहिनी जी, खसखस को पानी में भीगो कर ले लीजिए और पेस्ट तैयार कर लीजिए.
Maya
I like mostly all your recipes

निशा: माया जी, मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.