Sabudana khichdi Recipe साबूदाना खिचड़ी | Sago Khichdi

साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana Khichadi ) मुख्यत: व्रत उपवास में बनाकर खाई जाती है. आईये आज बनायें साबूदाने की खिचड़ी. Sago Khichdi.
यदि आप भी इसको उपवास के लिये बना रहे हैं तो इसमें सामान्य नमक की जगह सैंधा नमक का प्रयोग करें. साबूदाना दो तरह के होते हैं एक बड़े और एक सामान्य आकार के. यदि आप बड़े साबूदाना प्रयोग कर रहे हैं तो इसे 1 घंटा भिगोने के बजाय लगभग 8 घंटे भिगोये रखें. बाहर एशियाई स्टोर्स में यह साबूदाना Tapioca के नाम से उपलब्ध हो जाता है.
छोटे आकार के साबूदाने आपस में हल्के से चिपके चिपके रहते हैं लेकिन बड़े साबूदाने की खिचड़ी एकदम अलग बिखरी होती है. मुझे छोटे साबूदाने की अपेक्षा बड़े साबूदाने की खिचड़ी अधिक अच्छी लगती है लेकिन बड़े साबूदाने आस पास की किराना दुकानों में नहीं मिलते.
Read - Sabudana khichdi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Khichdi Recipe - Sago Khichdi
- साबूदाना - 150 ग्राम
- तेल या घी - 1.5 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच (यदि आप चाहें)
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई)
- मूंगफली के दाने - 1 टेबल स्पून
- पनीर - 70 ग्राम (यदि आप चाहें)
- आलू - 1 मीडियम आकार का
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - स्वादानुसार
- कसा हुआ नारियल - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Sabudana khichdi Recipe
साबूदाने को धो कर, 1 घंटे के लिये पानी में भीगने दीजिये. भीगने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. यदि आप बड़े साबूदाना प्रयोग कर रहे हैं तो इसे 1 घंटा भिगोने के बजाय लगभग 8 घंटे भिगोये रखें.
आलू को छील कर धीइये और छोटे छोटे क्यूब्स में काट लीजिये. पनीर को भी छोटे छोटे क्यूब्स में काट लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. आलू के क्यूब्स गरम घी में डाल कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. आलू के क्यूब्स तलने के बाद पनीर के क्यूब्स डाल कर हल्के ब्राउन तल कर उसी प्लेट में निकाल कर रखिये.
मूंगफली के दाने को मोटा चूरा कर लीजिये इसे दरेरा करें एकदम बारीक चूरा न करें
बचे हुये गरम घी में जीरा और हींग डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये, और चमचे से मसाले को चलाइये, इस मसाले मे मुंगफली का चूरा डाल कर एक मिनिट तक भूनिये. अब साबूदाना, नमक और काली मिर्च डाल कर अच्छी तरह 2 मिनिट चमचे से चला कर भूनिये. 2 टेबल स्पून पानी डाल कर धीमी गैस पर 7-8 मिनिट तक पकाइये,
ढक्कन खोलिये और देखिये कि साबूदाने नरम हो गये है. यदि नहीं हुये हैं, और आपको मह्सूस हो कि अभी साबूदाने पकने के लिये और पानी चाहिये, तब 1 या 2 टेबल स्पून पानी डाल कर 4-5 मिनिट धीमी गैस पर और पकने दीजिये. आलू और पनीर के क्यूब्स मिला दीजिये. और चलाकर कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये साबूदाना की खिचड़ी को प्याले या प्लेट में निकालिये. हरा धनियां नारियल ऊपर से डाल कर सजाइये.
आपकी साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana khichdi ) तैयार है. इसे गरमागर्म परोसिये.
कमेंट (146)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
kya sabdudana ka daily use karne per wait gain hota h ya nhi.please tell me
निशा: ज्योति, साबूदाने रोजाना खाने से वेट गेन हो, मुझे एसा नहीं लगता, लेकिन कोई भी चीज रोजाना किसी को पसन्द नहीं आता है.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
sabudana ko diabetic patient khaa sakte hai kya??????
निशा: आकाश, मुझे तो लगता है, कि खा सकते हैं, और आप डाक्टर से सलाह ले सकते हैं.
निशा: शालिनी, एसा है तो आप हींग का यूज मत कीजिये.
hing bhi vrat main kaam aati hai kya.main humesha chote sabudane ki khichadi banati hu par abhi 2-3 baar se vo jyada hi chipki-chipki ban rahi hai humesha aisa nahi hota.aap plz bataiye ki sabudane sahi nahi hai ya meri koi mistake hai....
निशा: निवि, साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिये बड़े साबूदाने का यूज कीजिये, और अधिक पानी मत डालिये, धीमी आग पर बनाइये, साबूदाना खिचड़ी अच्छी बनेगी.
निशा: द्रोपदी, साबूदाने के लिये साबूदाने से दुगना पानी तो होने चाहिये, ज्यादा पानी है तो उसे हटा देते हैं, खिचड़ी खिली खिली ही बनेगी.
निशा: सरोज, पनीर व्रत में खाया जा सकता है.
निशा: मेघा, सादा नमक की जगह व्रत का नमक, लाहोरी नमक डाले और व्रत की खिचड़ी तैयार है.
निशा: निहारिका, पिज्जा बनाना वेवसाइट पर पहले से दिया हुआ है, आप सर्च बटन पर लिखकर खोज सकती हैं.
kuch aisi recipies batayen jo easy ho or jo subah ke nashte me banai ja saken ,low cholestrole ho...
thanx
निशा: राशि, आप रैसिपी पढ़िये और बड़े साबूदाना की खिचड़ी बनाइये, अच्छी खिली खिली खिचड़ी बनेंगी.
निशा: वर्षा, छोटे साबूदाने को भिगोते समय जितने पानी में वह डूब जाय उतना ही पानी डालिये, 1 घंटे भिगोने के बाद खिचड़ी बना लीजिये. आप इससे खीर भी बना सकती हैं.
निशा: जाग्रति, थोड़ा पानी तो साबूदाना पकाने के लिये डालना ही होता है. आप साबूदाना खिचड़ी का वीडियो देखिये, खिचड़ी पकने के बाद एकदम खिली खिली है.