Sabudana khichdi Recipe साबूदाना खिचड़ी | Sago Khichdi

साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana Khichadi ) मुख्यत: व्रत उपवास में बनाकर खाई जाती है. आईये आज बनायें साबूदाने की खिचड़ी. Sago Khichdi.
यदि आप भी इसको उपवास के लिये बना रहे हैं तो इसमें सामान्य नमक की जगह सैंधा नमक का प्रयोग करें. साबूदाना दो तरह के होते हैं एक बड़े और एक सामान्य आकार के. यदि आप बड़े साबूदाना प्रयोग कर रहे हैं तो इसे 1 घंटा भिगोने के बजाय लगभग 8 घंटे भिगोये रखें. बाहर एशियाई स्टोर्स में यह साबूदाना Tapioca के नाम से उपलब्ध हो जाता है.
छोटे आकार के साबूदाने आपस में हल्के से चिपके चिपके रहते हैं लेकिन बड़े साबूदाने की खिचड़ी एकदम अलग बिखरी होती है. मुझे छोटे साबूदाने की अपेक्षा बड़े साबूदाने की खिचड़ी अधिक अच्छी लगती है लेकिन बड़े साबूदाने आस पास की किराना दुकानों में नहीं मिलते.
Read - Sabudana khichdi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Khichdi Recipe - Sago Khichdi
- साबूदाना - 150 ग्राम
- तेल या घी - 1.5 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच (यदि आप चाहें)
- हरी मिर्च - 2 ( बारीक कतरी हुई)
- मूंगफली के दाने - 1 टेबल स्पून
- पनीर - 70 ग्राम (यदि आप चाहें)
- आलू - 1 मीडियम आकार का
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - स्वादानुसार
- कसा हुआ नारियल - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Sabudana khichdi Recipe
साबूदाने को धो कर, 1 घंटे के लिये पानी में भीगने दीजिये. भीगने के बाद अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. यदि आप बड़े साबूदाना प्रयोग कर रहे हैं तो इसे 1 घंटा भिगोने के बजाय लगभग 8 घंटे भिगोये रखें.
आलू को छील कर धीइये और छोटे छोटे क्यूब्स में काट लीजिये. पनीर को भी छोटे छोटे क्यूब्स में काट लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. आलू के क्यूब्स गरम घी में डाल कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. आलू के क्यूब्स तलने के बाद पनीर के क्यूब्स डाल कर हल्के ब्राउन तल कर उसी प्लेट में निकाल कर रखिये.
मूंगफली के दाने को मोटा चूरा कर लीजिये इसे दरेरा करें एकदम बारीक चूरा न करें
बचे हुये गरम घी में जीरा और हींग डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये, और चमचे से मसाले को चलाइये, इस मसाले मे मुंगफली का चूरा डाल कर एक मिनिट तक भूनिये. अब साबूदाना, नमक और काली मिर्च डाल कर अच्छी तरह 2 मिनिट चमचे से चला कर भूनिये. 2 टेबल स्पून पानी डाल कर धीमी गैस पर 7-8 मिनिट तक पकाइये,
ढक्कन खोलिये और देखिये कि साबूदाने नरम हो गये है. यदि नहीं हुये हैं, और आपको मह्सूस हो कि अभी साबूदाने पकने के लिये और पानी चाहिये, तब 1 या 2 टेबल स्पून पानी डाल कर 4-5 मिनिट धीमी गैस पर और पकने दीजिये. आलू और पनीर के क्यूब्स मिला दीजिये. और चलाकर कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये साबूदाना की खिचड़ी को प्याले या प्लेट में निकालिये. हरा धनियां नारियल ऊपर से डाल कर सजाइये.
आपकी साबूदाने की खिचड़ी (Sabudana khichdi ) तैयार है. इसे गरमागर्म परोसिये.
कमेंट (146)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, साबूदाना सागो प्लान्ट की जडों से स्टार्च निकाल कर बनाया जाता है.
निशा: ममता जी, साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिये बड़े साबूदाने का यूज कीजिये, और अधिक पानी मत डालिये, धीमी आग पर बनाइये, साबूदाना खिचड़ी अच्छी बनेगी.
निशा: प्रियंका जी, अगर आप छोटे साबूदाने की खिचड़ी बना रही तो वह तो चिपकी ही बनती है,लेकिन बड़े साबूदाने की खिचड़ी में साबूदाने नहीं चिपकते, किराना स्टोर से बड़ा साबूदाना बोल कर लेंगे तो वे आपको बड़ा साबू दाना दे देंगे. खिचड़ी बहुत ही खिली खिली बनती है
निशा: संगीता जी, फास्ट के लिये बनने वाले खाने में मसाले कम ही यूज किये जाते हैं, सैदा नमक और काली मिर्च का यूज करते हैं.
his tarah khichrie daal hoti hai
kya sabudane ki khichri me nhi hoti
निशा: प्रिति जी, साबूदाने की खिचड़ी बिना दाल के ही बनाई जाती है. धन्यवाद.
निशा: डा. विष्णु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
:-) :-)
Dhanyawad! Aap ka cooking style itna simple hai ki agar ab main maa se phone karke recipe poochti hoon toh woh bhi kehti hain ki mujhse accha toh nishaji batayengi :) :) Bahut bahut dhanyawad aapko apna hunar share karne ke liye aur hamari life easy banane ke liye!
Question: Sabudana ko bhigone ke liye kitne paani ka prayog karen? Maine shayad last time thoda jyada paani use kiya, aur phir extra paani chan liya toh bhi daane sticky ho gaye. Is baar main 1 cup sabudana mein aadhe cup se thoda jyaada paani use kar rahi hoon.
varahlaxmi sabudaana kaisa hota hai meri khichdi chipak jaati hai kya karna chahiye
निशा: बबिता जी, किराना स्टोर से बड़ा साबूदाना बोल कर लेंगे तो वे आपको बड़ा साबू दाना दे देंगे. खिचड़ी बहुत ही खिली खिली बनती है प्लीज आप इसके लिये वीडियो देख सकती हैं.
I like this page very much . I make many dishes with help of this page
nisha ji namaskaar,
kya vrat mei tamatar prayog kar saktey hai?
ekadshi key liye.
thanks
निशा: triti jI व्रत में टमाटर यूज किया जा सकता है, ये तो एक फल है.
Thanku nishaji sabudane ki khichdi aapne bahut achhi batayi
ma'am mai bhi ek recipe share karna chati hu apse may I......................
निशा: जया जी, आप अवश्य कर सकती हैं.
ai v sabudane ki khichdi ashi banati hu. Mujhe puchna that ki kya mai sabudane ki khichdi me onion ka use kr sakti hu..
निशा: पूजा जी ये खिचड़ी अधिकतर व्रत में यूज होती है, इसमें प्याज का यूज नहीं होता, ये खिचड़ी बिना प्याज के ही बहुत अच्छी लगती है.
Hum se sabudane ki khichdi khili khili nahi banti koi sugho de
निशा: कविता जी, साबूदाना भिगोने के लिए उसे धोइये और एक कप साबूदाना है तो उसमें 2 कप पानी डालकर रख दीजिए, छोटा साबूदाना 2 घंटे में और बड़ा साबूदाना 8 घंटे में फूल कर तैयार हो जाता है, यूज कीजिये.
निशा: आशिश जी, साबूदाना बड़ा वाला है तो उसे 8 घंटे तक भिगोइये, और छोटा साबूदाना है तब 2 घंटे भिगो कर खिचड़ी बनाइये, साबूदाने सोफ्ट हो जायेंगे.
निशा: पवन जी, हां साबूदाना प्योर वेज है.
namaskar!
Recipe ke liye dhaniyavad. Mam maine apke diye gaye sujav anusar chhote sabudane ki
khichsdi banai thi. muze do bat puchhcni thi , 1. Sabudane kis chij ke bante hai?
2.Sabudane kitne nutritious hai ? please suggest me.
Thanking you.
Meena
निशा: मीना जी, साबूदाना सागो प्लान्ट की जड़ौ से स्टार्च निकाल कर बनाया जाता है, और साबूदाना न्यूट्रीशियस भी है.
Thank you for your recipe. Mam maine bhi same method se small sabudane se banai thi but in the end jab pani dala sab kharab ho gya aur sabudane aapas main chipak gaye
may be pani jayada dal diya hoga kya hum thoda nimboo use kar sakte hai separation k liye jaise hum pulav main use karte hai nimboo ... please suggest.. waiting for your reply. TIA
निशा: मोनिका जी, साबूदाना अच्छा फूलने के बाद खिचड़ी अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती, आवश्यकता हो तो बहुत ही कम पानी का यूज कीजिये. आप नीबू डाल सकती हैं.
continue
निशा: आयशा जी हां मैं हमेशा ही कोशिश करती रहूंगी कि मेरी रेसिपीज आप देखते रहें, धन्यवाद.
Thanks for your recipes they gave dramatically improved my kitchen skills specially your tips. I wanted to make khakhras at home. I tried them once,but they were more like theplas. Cam you please post the recipe. Thank you.
निशा; मिती जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अखिल जी, हमेशा ही साबूदाना खाते रहें तो बिलकुल अच्छा नहीं है, पोषक तत्व पूरे नहीं मिलेंगे, साबूदाना कब्ज भी कर सकता है.