कटहल का अचार - Kathal Achar – Jackfruit Pickle Recipe

📅 26 फरवरी 2008 👁 5.3 लाख बार देखी गई 💬 84 कमेंट ★ 3.1 (5493)

Kathal Pickle

खाने के साथ अचार और चटनी तो आपको अच्छी लगती हीं होंगी. इस समय बाजार में कच्चा कटहल मिल रहा है. आईये आज कटहल का अचार (Kathal Pickle Recipe- Jackfruit Pickle Recipe) बनाते हैं

कटहल का अचार बनाने के लिये एकदम कच्चा कटहल लीजिये

Read - Kathal Achar – Jackfruit Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kathal Pickle

  • कटहल - 500 ग्राम
  • सरसों का तेल - 1 कप 
  • पीली सरसों - 3 टेबल स्पून 
  • अदरक पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 1/4 छोटी चम्मच से कम 
  • अजवायन - 1 छोटी चम्मच 
  • मेथी के दाने -2 छोटी चम्मच
  • जीरा - 2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Kathal Pickle

kathal_pickle_2_108029981.jpgकटहल कच्चा और सफेद वैराइटी का लीजिये, इसको दुकानदार से ही छिलवा कर लाइये. 

कटहल को काटने के लिए हाथों पर तेल चुपड़ कर कटहल के बीजों से छिलके हटाते हुये 1-1 इंच के टुकड़ों में काट लीजिये.

कटहल भाप में पकाइए

कटहल के टुकड़ों को कुकर में भाप में उबाल लीजिये. इसके लिए एक बड़े बर्तन में एक गिलास पानी डालिये और इसके अंदर एक स्टेन्ड रखिए और बर्तन को ढककर गैस अॉन कर दीजिए और पानी में उबाल आने दीजिए.  अब एक ऎसा बर्तन ले लीजिए जोकि इस बड़े बर्तन में आ जाए. इस बर्तन में कटहल के टुकड़े भर लीजिए. 

पानी में भाप बनते ही, कटहल भरे बर्तन को स्टेन्ड के ऊपर रखिए और बर्तन को ढककर कटहल के नरम होने तक पकने दीजिए. बीच-बीच में इसे चैक कर लीजिए. 

इसी बीच साबुत मसालों को पीसकर तैयार कर लीजिए. 

12 मिनिट बाद में. कटहल को चैक कीजिए, कटहल हल्के नर हो गए हैं. इन्हें 3 से 4 मिनिट और भाप में पकने दीजिए. इसके बाद, इन्हें फिर से चैक करके, गैस बंद कर दीजिए और बड़े बरतन से कटहल वाला बरतन बाहर निकाल कर रख दीजिए.

अचार बनाइए
पैन में तेल डालकर अच्छे से गरम कीजिये. तेल के गरम होने पर गैस को धीमा कर दीजिए और पैन में हल्दी पाउडर, हींग और कटहल डालकर अच्छी तरह 2 मिनिट लगातार चलाते हुए मिक्स कर लीजिए.
गैस बंद कर दीजिए और कटहल में पिसे हुए मसाले, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, नमक, अदरक पाउडर और काला नमक डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर दीजिए. कटहल का अचार बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए.

आप चाहें तो अचार को अभी खा सकते हैं लेकिन अचार का असली स्वाद 4 दिन बाद मिलेगा जब अचार में सारे मसाले अच्छे से ज़ज़्ब हो जाएंगे और अचार अच्छे से खट्टा भी हो जाएगा. 

कटहल के स्वादिष्ट अचार को आप चपाती, परांठे, पूरी, चावल, खिचडी़ या जिसके साथ भी खाना चाहें खा सकते हैं. अचार के पूरी तरह से ठंडा होने पर इसे किसी कांच के कन्टेनर मे भर कर रख लीजिये और 1  माह तक इसके स्वाद का मज़ा लीजिए. अगर आप इसे ज्यादा दिन तक उपयोग करना चाहें तो कन्टेनर में इतना तेल डाल दें कि अचार तेल में डूबा रहे. तेल में पूरी तरह से डूबे रखे इस अचार का सेवन 6 महीने तक किया जा सकता है. 

सुझाव
आप चाहें तो कटहल को नमक वाले पानी में डाल कर उबाल कर भी बना सकते हैं. कटहल को उबाल लेने के बाद इसका पानी निकाल लें. बाद में,  इसे सूखे कपड़े पर डालकर धूप में 2-3 घंटे सूखने के लिए रख दीजिए और अचार तैयार कर लीजिए.

अचार में किसी भी प्रकार की नमी नहीं आनी चाहिए. अचार बनाने के लिए जो भी बरतनों का उपयोग कर रहे हों उसे पहले उबलते पानी से धोएं और धूप में अच्छी तरह सुखा लें. इसमें किसी भी तरह की नमी ना हो. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये.

Kathal Achar – Jackfruit Pickle Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (5493 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (84)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shobha jha
Nisha ji, kathal ke achar mein thoda namak tez ho gaya. Usko kaise adjust karein. Pls suggest
NishaMadhulika
Shobha jha, Aap achar me oil ki quantity bda deejiye
jannat
टिप्पणी nish ji kiya hum ise pilastick ke kantenar me rakh sakte h.
NishaMadhulika
Yes jannat
jannat
टिप्पणी mam meara ek sabaal kya mai poch sakti h
NishaMadhulika
Yes jannat
awadhesh namdeo
wese kathul ka normal achar bhi achcha h bt mujhe ganne ke sirke se bna achar behad pasnd h. nisha ji kya aap mujhe sirke se bne achar ke video meri email id me snd kar skti ho. Ok thnks nisha ji
NishaMadhulika
awadhesh namdeo जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करुंगी.
anurag tripathi
my favourite kathal ka achar
NishaMadhulika
anurag tripathi जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
DEEPAK
very nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद DEEPAK
Raj
Acchar bahut accha bana thanks
Maithily Saran Gupta
राज जी, मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई और आपको पसंद आई. अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Sudha
Mummy Ko Maine kabhi achar pan mein dalkar pakate nahin dekha. Dhoop mein rakha jata tha. Dhoop mein rakh kar achar kaise banega ?
NishaMadhulika
सुधा जी, आप तेल गरम करके कटहल में डाल कर मसालों के साथ मिक्स कर दीजिए ओर अचार को धूप में ही रख कर अच्छे से नरम हो जाने तक बना कर तैयार कर लीजिए.
Geeta
Very niece
NishaMadhulika
गीता जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
.Pooja
Kya esme sirka nahi dalana hai kya..

निशा: पूजा जी, आप अचार में सिरका डाल सकती हैं, इससे अचार स्वादिष्ट हो जाते हैं और अधिक दिन तक चलते हैं.
Priya
Kya isme khatte k liye aamchur powder nahi dala jaega?

निशा: प्रिया जी, सिरका इसमें खटास का काम करेगा. इसलिए आमचूर की आवश्यकता नहीं है.
anuradha
Thanku mam kathal ke avhar ki bihi batane ke liye

निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
अशीषप्रतापसिंह
अति सुन्दर

निशा: आशीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha
Mam please hume kathal ka paani wala achhar ki recipe ho toh bta dijiye

निशा: निशा जी, मै इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
pankaj kumar
when i saw video with practical then i learnt make pickles

निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
avi
Kya kathal ko bina ubale dhup m v 2-3 dino tak bake kar sakte h?
निशा:अवि जी, आप क्या पूछना चाह रहे हैं, समझ नहीं आ रहा है.
Mahir
Kathal katne ke bad pani se dhona zaruri he kya?

निशा: माहिर जी, हां इसे धोना अच्छा रहत है, ताकि ये सही से साफ हो सके.
sunanda
can we add saunf and kalonjee to it?
निशा: सिनन्दा जी, डाली जा सकती है.
Radhika
Kathal ke beej ka chilka nikaalna hai ya beej hi nikalna jai
निशा: राधिका जी, कटहल के बीज का सिर्फ छिलका निकालना है.
Leela mathur
आपकी सभी recepies आचार की बहुत अच्छीहैं। क्या में कठहल के आचार में कच्चे आम। डाल सकती हूँ ? कृपया अपना सुझाव दीजिए । धन्यवाद । लीला
manoj
कटहल केआचार का विधी मेरे email idमे भेजे
Vijay kumar batra
Good respiie. Any booklet publish by you. If yes tell me.
Thanks with reguard.
निशा: विजय जी, मेरी कोई बुक पब्लिश नहीं हुई है.
sona
Nisha ji plz reply

निशा: सोना जी, आप दोनों तरह से रैसिपी बना सकती हैं. मसाले आप विडियो वाले भी ले सकती हैं और जो लिखें हैं सिर्फ उनसे भी बना सकती हैं.
sona
Nisha ji ap jo kathal ka achar likh kr bataye h bas mai usi ko pardh k bana rhi hu .par apka recipe video me Kali mirch ,jira,saup v h par likha nhi h aysa q?mai video nhi dekh sakti pura qk net slow rehta yaha.mujhe pardh kr he banana h .
निशा: सोना जी, आप लिखे हुये अचार के मसाले लेकर अचार बना लीजिये, इसे हमने एडिट कर दिया है, बहुत अच्छा अचार बनेगा.
sona
कुकर में एक गिलास पानी डालिये और प्लेट जिसके किनारे करीब आधा इंच या इससे अधिक ऊंचे हों रख दीजिये. कटहल को सेपरेटर में भरिये, इस सेपरेटर को इस प्लेट के ऊपर रख दीजिये.mai ye samjhi nhi.seprater kya h?or cooker ka andar kayse rakhna h.?2nd question isme sarso Pisa hua dalna h kya?

निशा: सोना जी, सेपरेटर का मतलब बर्तन से ही है जिसमें कटहल डाल क रखेंगे आप एक बार विडियो अवश्य देखें, सरसों साबुत ही लीजिए.
Shangeeta
Sarso ka burada ya for khare sarso ka use karenge??????
kaneez
Aunty Namaste, kathal ke achar men sirka kaun sa daalna h, plz bataden dhanyawad.

निशा: कनीज़ जी, आप व्हाइट वेनेगर (सिरका) ले सकती हैं.
RENU VISHWAKARMA
ACHAR KO DHUP ME RAKHNE SE KYA ACHAR SAHI REHTA HAI PLS TELL ME OR IS ACHAR KO KITANE DIN TAK USE KIYA JA SAKTA HAI
निशा: रेनू जी, अचार को धूप में रखने से अचार की लाइफ ज्यादा हो जाती है अचार जल्दी खराब नहीं होते.
RENU VISHWAKARMA
ACHAR BAHUT ACHA HAI

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद रेनू जी.
Muskan

Mam Maine kathal ka achaar banaya tha dhoop me rakhi thi magar mere dhyaan se utar gya or paani baras gya toh achaar me paani pad gya h!!!! Nisha Ji ab achaar kaise sahi hoga?? 


निशा: मुस्कान जी, अचार पानी और नमी से खराब हो जाते हैं, आप उसमें 2-3 टेबल स्पून सिरका मिला दीजिये और फ्रिज में रखकर यूज कीजिये.