तिल मावा बर्फी - Til Mawa barfi recipe

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तिल को मावा के साथ मिलाकर बनाई जाने वाली तिल की बर्फी अधिक लोकप्रिय है. सर्दियां अभी जाने वाली हैं. इन सर्दियों के जाने से पहले ही बना डालते हैं आज तिल मावा बर्फी (Til Burfi,Til Burfee,Til Burfi Recipe).
Read - Til Mawa Barfi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Til Burfee, Til Burfi
- तिल- 2 कप
- चीनी- 1.5 कप
- मावा- 1 कप (क्रम्बल किया हुआ)
- काजू- 2 से 3 टेबल स्पून
विधि - How to make Til Burfee,Til Burfi
कढ़ाही गरम कीजिए. गरम कढ़ाही में तिल डालकर इसे चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. भुन जाने पर तिल थोड़े से फूले-फूले दिखने लगते हैं.
तिल को एक प्लेट में निकाल लीजिए और ठंडा होने पर मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लीजिए.
मावा को भूनने के लिए कढ़ाही में इसे डालिए और मावा को लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए. मावे से घी निकलने और हल्का ब्राउन होते ही मावा तैयार है, इसे निकालकर प्लेट में रख लीजिये.
प्रत्येक काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुए काट लीजिए.
चाशनी बनाएं
कढ़ाही में चीनी और 3/4 कप पानी डाल दीजिए. चीनी के पानी में घुलने के 2 मिनिट बाद तक इसे पका लीजिए. बीच-बीच में चाशनी को चमचे से चला लीजिए. इसके बाद, चाशनी चैक कर लीजिए.
चाशनी की एक-दो बूंदे किसी प्लेट में गिरायें, ठंडी होने पर उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखे, इसमें 1 तार आने लगेगा. चाशनी को 1 मिनिट और पका लीजिए.
चाशनी को फिर से चैक कीजिए. चाशनी में पूरा 1 तार अच्छे से बन रहा है. अगर और इसे ठंडा करके देखें तो 2 मोटे तार आ रहे हैं, चाशनी तैयार है. गैस बंद कर दीजिए.
चाशनी में पिसे हुये तिल डालकर मिला दीजिए. काजू भी डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए और मिश्रण के ठंडा होने पर इसमें मावा डालकर अच्छी तरह मिलाते रहिए.
एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये. मिश्रण को थाली में डालकर फैलाइये और ठंडा करने के लिये रख दीजिये. 1 घंटे बाद मिश्रण जम गया है, चाकू की सहायता से अपने मनपसन्द आकार के बर्फी के टुकड़े काट लीजिये.
तिल मावा की ज़ायकेदार बर्फी तैयार है. तिल की बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रखिये. जब भी आपका मिठाई खाने का मन हो, तिल की बर्फी (Til Burfi,Til Burfee,Til Burfi) निकालिये और खाइये.
सुझाव
- तिल को लगातार चलाते हुए भूनें. तिल को ज्यादा ना भूनें वरना ये कड़वे लगते हैं.
- मावा को भी लगातार चलाते हुए भूनें. यह तले पर लगकर बिल्कुल भी जलना नही चाहिए.
इन्हें भी पढें
कमेंट (27)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनिषा जी, आप गुड़ चीनी की मात्रा के बराबर ही ले सकते हैं. बाकी आप अपने स्वादानुसर कम ज्यादा भी कर सकते हैं.
निशा: पायल जी, यह ठीक से पकी नही होगी. आप इसे फिर से गरम कढ़ाही में डालकर 2 से 3 मिनिट और पका लीजिए. फिर जमाइए, बर्फी जम जाएगी.
निशा: रीता जी, अगर आप गुड़ पसंद करती हैं, तो चीनी की जगह गुड़ से भी चाशनी बना सकती हैं.
Actually, mujhe mote pise til khane mein utne swad nahi lagte.
Thank you.
निशा: नीला जी, आप तिल को भून कर इसे पिस लीजिए फिर मावा में डाल कर बर्फी बना लीजिए.
निशा; मनु मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: निम्मी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निम्मी, मावा के साथ चीनी को देर तक पकाने से एसा हो जाता है, अगली बार चीनी को मावा के साथ कम पकायें और तिल पाउडर मिलाकर बर्फी जमा दें, बर्फी अच्छी बनेगी.
निशा: अपूर्वा जी हां सारे और बराबर मात्रा में इन्ग्रीडियेन्ट डालिये, केक अवश्य फूलेगा.
निशा: काजल, मिल्क पाउडर लिया जा सकता है.
निशा: पूजा, तिल को बहुत अधिक बारीक करने से बर्फी ज्यादा चिकनी हो सकती है.
निशा: सर्बजीत, बूरा भी डाला जा सकता है.
निशा: शुषमा, सब्जी का कलर धनिये से तो काला नहीं होता, मसाला यदि अधिक भून जाय तो सब्जी का कलर डार्क हो सकता है.
निशा: डोली, मीठी चटनी की रैसिपी पहले से दी गई है, आप सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं.
thanks in advance.
निशा: दिया, जी हां चौकलेट सीरप डाल कर, तिल चौकलेट बर्फी बना सकती हैं.
thanks in advance.
निशा:दीपा आप बिना मावा के बर्फी बना सकती हैं, चीनी की तीन तार की चाशनी बना कर तिल में मिलाइये और लड्डू तैयार कर लीजिये., आप चाहें तो गेंहू का आटा भून कर भी मिला सकती हैं.
निशा; प्रगति जी, चाशनी बनने के बाद, गैस के Šৠपर ही तिल, मावा और काजू मिला दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये, मिश्रण को थाली में जमा दीजिये.
Regards
निशा: स्वाद तो अच्छा ही होना चाहिये
निशा: अम्रता आप गुड़ तो डाल सकती हैं, यदि आप गुड़ पसन्द करती हैं.