चावल- प्रैशर कुकर में - How to cook rice in a pressure cooker - How to cook Perfect Basmati Rice in cooker

दाल, कढ़ी, राजमा, छोले या किसी भी सब्जी के साथ मेल-जोल बनाकर भोजन में स्वाद ले आने वाले प्रैशर कुकर में बने चावल की रेसिपी.
Read - How to cook Perfect Basmati Rice in cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for rice in a pressure cooker
- चावल- 1 कप (200 ग्राम)
- तेल- 2 छोटी चम्मच
विधि - How to cook Perfect Basmati Rice in cooker
चावल को पानी में आधा घंटे के लिए भिगो दीजिए. आधे घंटे बाद, इनमें से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिए.
कुकर में भीगे हुए चावल और 2 कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए. च़ावल में तेल डालकर मिक्स कर दीजिए. कुकर का ढक्कन बंद कीजिए और चावल को सीटी की शुरूआत होने तक पकने दीजिए.

जैसे ही कुकर में सीटी आने लगे, वैसे ही गैस बंद कर दीजिए और चावलों को कुकर का प्रैशर समाप्त होने तक कुकर में ही रहने दीजिए. कुकर का प्रैशर खत्म होने के बाद, कुकर खोल लीजिए. च़ावल बन गए हैं. इन्हें हल्का सा ठंडा होने दीजिए और उसके बाद सर्व कीजिए.
चावल को सर्व करने के लिए एक ट्रे में निकाल लीजिए. इन्हें निकालते समय चम्मच से थोड़ा चावलों को इधर-उधर करके खिला दीजिए.
चावल परोसने के लिए तैयार है. ये बहुत ही जल्दी बन जाते है और इन्हें बनाना भी आसान है. चावलों को कढ़ी, दाल या अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ में परोस सकते हैं. इतने चावल परिवार के 2 से 3 सदस्यों के लिए पर्याप्त हैं.
सुझाव
- तेल की जगह घी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
How to cook rice in a pressure cooker - How to cook Perfect Basmati Rice in cooker
कमेंट (26)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Kya hum jeera rice me namak or lal mirchi powder dal sekte h
निशा: सुनील जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: रनवीर जी, अगर आप एक कप चावल बना रहें हैं तो, उसे पहले 1/2 घंटे के लिये भिगायें, एक्स्ट्रा पानी निकाल कर कुकर में डालें, 2 कप पानी और 1 छोटी चम्मच तेल डाल दें, कुकर बन्द करें और चावल को सीटी की शुरूआत होने तक पकायें, गैस बन्द कर दें और कुकर से थोड़ा सा प्रेशर निकाल दीजिये, अब कुकर का प्रेशर खतम होने तक चावल को कुकर में ही रहने दें, अच्छे खिले खिले चावल बनकर तैयार हो जायेंगे.
निशा: योगेन्द्र जी, बिना तेल के भी आप चावल बना सकते हैं उसमें भी चावल की मात्रा का दुगना पानी ही उपयोग में लाया जाता है.
निशा:पिंकी जी, आपका सवाल समझ नहीं आ रहा है.
निशा: माधुरी जी, आप किसी भी चावल को बना सकते हैं.
निशा: पूजा जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद एवं आभार.
निशा: अस्मित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, दो कटोरी पानी का उपयोग कीजिए.
.
निशा: रविन्द्र जी, अगर चावल कच्चे लग रहे हैं, तो इन्हें धीमी आंच पर थोड़ी देर और उबाल सकते हैं.
निशा: तरन्नुम जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आप हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चाइनीज़ फ्राइड राइज, चाइनीज़ नूड्ल्स समोसा, वेज मन्चूरियन, चाउमिन इत्यादि की रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: अजय जी, 1 कप चावल के लिए 2 बड़े चम्मच तेल या घी डाल सकते हैं. मै आशा करती हूं कि आप बहुत ही अच्छे चावल बनाएं.
निशा: डैनियल जी, लहसन और प्याज मेरे परिवार में नहीं खाया जाता है, मैं बिना इसके ही खाना बनाती हूँ, आप अपने रेसिपी में इन्हैं यूज कर सकते हैं.
निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इन्हें बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.