आंवले का अचार Amla Pickle Recipe

Amla (Gooseberry) Pickle Recipe, Amla Achar Receipe . आंवला अचार, चटनी या मुरब्बा किसी भी रूप में यह स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभकारी है. इसमें आइरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. आज हम आंवले का अचार (Amala Pickle) बनायें.
Read - Amla Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pickle
- आंवले - 500 ग्राम
- सरसों का तेल - 200 ग्राम
- हीग - 1/4 छोटी चम्मच (पिसी हुई)
- मैंथी के दाने - 2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 50 ग्राम (4 छोटे चम्मच)
- हल्दी पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच से कम
- पीली सरसों - 4 छोटे चम्मच (मोटी मोटी पिसी हुई)
- सोंफ पाउडर - 2 छोटे चम्मच
विधि - How to make Amla Pickle Recipe
अचार के लिये अच्छी किस्म के आंवले लीजिये. आंवले को साफ पानी से धोइये. किसी बर्तन में आंवले डाल दीजिये और 1 1/2 कप पानी डाल दीजिये, उबाल आने के बाद, धीमी गैस पर इतने नरम होने तक पकने दीजिये कि इनकी फाके की जा सकें, गैस बन्द कर दीजिये.
आंवले से पानी हटा दीजिये, ठंडा होने के बाद उनके फाकें अलग कर लीजिये, गुठली निकाल कर अलग कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल अच्छी तरह गरम हो जाय. गैस बन्द कर दीजिये. हींग और मैथी के दाने, अजवायन डाल दीजिये. 1-2 बार चमचे से चला कर भूनिये, हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पीली सरसों ओर नमक डाल कर मसाले को चमचे से मिला दीजिये. इस मसाले में आंवले डालिये. मसाला और आंवले अच्छी तरह मिला दीजिये. आंवले का अचार तैयार है.
अचार को ठंडा होने के बाद किसी भी कांच के कन्टेनर में भर दीजिये. 3-4 दिन तक हर रोज आंवले के अचार को साफ और सूखे चमचे से ऊपर नीचे कर दें. आंवले के अचार को आप पहले दिन से ही खा सकते हैं, लेकिन चार दिन में सारे मसाले आंवले के अन्दर तक चले जायेंगे, मसालों का स्वाद भी बढ़ जायेगा. अचार अधिक स्वादिष्ट लगेगा. अचार को लम्बे समय तक रखने के लिये, आंवले तेल में डुबे रहना चाहिये.
आंवले का अचार बहुत ही स्वादिष्ट बना है. साल भर तक अपने खाने के साथ आंवले के अचार को कभी भी निकालिये और खाइये.
सुझाव:अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (229)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Dall sakte he.....agr ha to kese plz tell me p
Lz
Thanks for the receipe.
Maine 1*1/2 kg.achaar bnaya the jo bhut acha bna tha sbko bhut pasand aaya but wo khatam b ho gya within two weeks bt uska oil & masala bach gya hai to kya mai usme aur amla boil kar k dal sakti hu futher use k liye.
Pls suggest as early as possible
निशा: ज्योती जी नये अचार के मसाले और तेल यूज दूसरे अचार में किये जा सकते हैं.
निशा: जिन्सी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिपाली जी हां सरसों को दरदरा पीस कर डालना है.
Pls Mujhe ye btaye ki fried Amla achaar me kya changes krne Honge.
Waiting for your reply.
kya..........
निशा: मीनू, अचार रखने के लिये चीनी मिट्टी के बर्तन बहुत अच्छे होते हैं, और कांच के बरतन भी अच्छे होते हैं, फूड ग्रेड प्लास्टिक के कन्टेनर भी अच्छे रहते हैं, आप जिसमें चाहें अचार रख सकते हैं.
निशा: दीपा जी, पीली सरसों छोटे छोटे गोल दाने होते हैं, ये अचार के मसाले में सबसे प्रमुख मसाला होता है, और अजवायन जीरे से छोटे छोटे उसके कलर का मसाला होता है इसकी खुशबू बहुत अच्छी होती है.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanxxxxxxxxxxxxx for the recipe
निशा: कृ्ष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jahan par aanvle me chira lagaya hai , wahan pe white white dikh raha hai . Aisa kuch acid ki wajah se hai Kya ya aachar kharab ho gaya hai ?
निशा: सेम ये व्हाइट आंवले पर आ जाता है, अचार खराब तो नहीं लगता है, पता नहीं ये क्या होता है, अचार को तेल में डुबा कर रखेंगे तो इस तरह का कुछ नहीं आयेगा.
निशा: चंदन जी, अचार के लिये किताब तो बाजार से मिल जायेगी, मुझे बिजिनस के बारे में जानकारी नहीं है.
निशा; शुभि,आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभि एसा भी कर सकते हैं.
Thanx for this recipe I have made before gajjar mirch achaar its very testy and today I have made amla achaar itss so good thanx again for both recipe.
निशा: आंचल, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanx for the recipe
I have made this achaar. It's. Delicious
But I find some white spots on it. The very second day
I made It many a Times but Same problem
Tough I keep it in freeze
निशा: अंजली, अचार दूसरे दिन खराब नहीं होता, आप अचार को तेल में डुबाकर रखिये, और फ्रिज से बाहर ही रखें अचार बिलकुल खराब नहीं होगा.
निशा: संगीता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you so much
निशा: आशिश, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
plz must reply..
निशा; कुलबीर जी, अचार को बनाने के 4-5 दिन बाद 1 कि. ग्राम आंवले के अचार में 2 छोटी चम्मच सीट्रिक एसिड या एसीटिक एसिड थोड़े से तेल में मिलाकर अचार में डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये, अचार बिना तेल के अच्छी तरह चलते रहते हैं.
निशा: सुषमा जी, आंवले का मुरब्बा बनाने के लिये आंवले को गोदना होता है, पिकल बिना गोदे ही बनाया जाता है.