पनीर की खीर - Paneer Kheer recipe - Paneer Payasam recipe

आमतौर पर सभी चावल की खीर बनाते है, लेकिन आपके पास समय की कमी हो और खीर का स्वाद भी चाहिए तो पनीर की खीर बनाकर देखिए. यह चावल की खीर जितनी ही स्वादिष्ट लगेगी.
Read - Paneer Kheer recipe - Paneer Payasam recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Payasam recipe
- पनीर - 250 ग्राम
- चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
- इलाइची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- काजू - 6 से 7
- फुल क्रीम दूध - ½ लीटर
- पिस्ता - 2 से 3
विधि - How to make Paneer Kheer
पनीर की खीर बनाने की शुरूआत कीजिए दूध को उबालने से. किसी भगोने में दूध लीजिए और गैस पर उबलने रख दीजिए. जब तक दूध उबले, तब तक पनीर कद्दूकस कर लीजिए.
दूध में अच्छे से उबाल आने के बाद, इसे 6 से 7 मिनिट और धीमी आंच पर उबालकर गाढ़ा कर लीजिए. फिर, कद्दूकस किए हुए पनीर को दूध में डालकर मिक्स कर दीजिए.

पनीर डालने के बाद, दूध को लगातार चलाते हुए दोबारा उबाल आने तक पका लीजिए. फिर, खीर को मध्यम आंच पर गाढ़ा होने तक पकने दीजिए. खीर के पकने के दौरान प्रत्येक 2 से 3 मिनिट में खीर को चमचे से चला लीजिए. इसी बीच काजू भी काटकर तैयार कर लीजिए.
खीर के गाढ़े होने पर खीर में चीनी डाल दीजिए. साथ ही काजू और इलाइची पाउडर भी डाल दीजिए. सारी चीजों को खीर में अच्छे से मिक्स कर लीजिए और खीर को 1 से 2 मिनिट चीनी घुलने तक पका लीजिए. खीर बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और खीर को प्याले में निकाल लीजिए.
पनीर खीर तैयार है. खीर को कटे हुए पिस्तों से गार्निश कीजिए और गरमागरम या फ्रिज में ठंडा करके जैसे मनचाहे वैसे सर्व कीजिए. पनीर खीर को छैना खीर भी कहा जाता है. इस खीर को फ्रिज में रखकर 2 से 3 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव
- आप अपने स्वादानुसार चीनी कम या ज़्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं.
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Agar haa to Ise kaise roke
निशा: सबसे पहले दूध को उबालकर गाढ़ा कर लीजिए. फिर, कद्दूकस किए हुए पनीर को दूध में डालकर मिक्स कर दीजिए. पनीर डालने के बाद, दूध को लगातार चलाते हुए दोबारा उबाल आने तक पका लीजिए. दूध नहीं फटेगा.
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya garam doodh me panir dalne se doodh fatega nai ?
Plz reply. Thnx
निशा: रमा जी, दूध नहीं फटेगा
निशा: सोनल जी, राइस की खीर अलग होती है, उसकी रेसिपी आप मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: अविनाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, दूध फटेगा नहीं.
निशा: विभाकर जी, हमारी सामग्री 4 लोगों के लिए खीर बनाने के लिए पर्याप्त है. अगर आप 10 लोगों के लिए खीर बनाना चाहते हैं, तो सामग्री कुछ इस प्रकार ले लीजिए पनीर- 750 ग्राम, चीनी- 250 ग्राम, इलाइची पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच, काजू- 18 से 20, फुल क्रीम दूध- 1.5 लीटर और पिस्ते- 6 से 8. चीनी आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा भी ले सकते हैं.
निशा: टीना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलिमा जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.