एगलैस चॉकलेट स्पंज केक - Eggless Chocolate Sponge Cake Recipe - Eggless Chocolate Cake

जन्मदिन, सालगिरह या विशेष उत्सव केक के बिना अधूरे से लगते हैं. बाजार में कई फ्लेवर्स के केक आसानी से मिल जाते हैं, पर खुद के हाथों से बने केक में स्वाद के साथ-साथ स्नेह भी छुपा होता है, तो इस बार किसी भी खास मौके पर घर पर केक बनाइए और सबके चेहरे पर मुस्कान ले आइए.
Read - Eggless Chocolate Sponge Cake Recipe - Eggless Chocolate Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate Sponge Cake Recipe
- मैदा- 2 कप
- मक्खन- ½ कप
- पाउडर चीनी -1/2 कप
- कोको पाउडर- 1/2 कप
- दूध- 1 कप
- कन्डेन्स्ड मिल्क- 1/2 कप
- बेकिंग पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Chocolate Cake
बैटर बनाइए
एगलैस चॉकलेट स्पंज केक बनाने की शुरुआत कीजिए बैटर बनाने से. इसके लिए, एक प्याले में मैदे लीजिए और इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा तथा कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इस मिश्रण को छलनी में 2 बार छान लीजिए ताकि ये अच्छे से मिक्स हो जाए.
एक प्याले में हल्का सा पिघलाया हुआ मक्खन और पाउडर चीनी डालकर चमचे से अच्छी तरह से फैंट लीजिए. इसके अंदर कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर इसको अच्छी तरह से मिलने तक खूब फैंट लीजिए. मिश्रण के अच्छे से फ्लफी होने के बाद इसमें थोड़ा सा दूध डालकर मिक्स कर लीजिए. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा मैदा कोको पाउडर का मिश्रण और थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए. केक के लिए बैटर बनकर तैयार है.

केक कन्टेनर चिकना कीजिए
केक के कन्टेनर के किनारों को थोड़ा सा मक्खन लगाकर चिकना कर लीजिए. साथ ही, कन्टेनर के
साइज के गोल बटर पेपर को भी मक्खन से चिकना कर लीजिए और इसे कन्टेनर में लगा दीजिए.
इसके बाद, कन्टेनर में केक का बैटर डाल दीजिए और कन्टेनर को खटखटाकर मिश्रण को एक सार कर लीजिए.
केक बेक कीजिए
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर प्रिहीट कर लीजिए, केक के कन्टेनर को ओवन की बीच वाली रैक पर रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये और केक को बेक होने दीजिए.
25 मिनिट बाद केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक अगर अभी नहीं बना है तब उसे 10 मिनिट के लिए 170 डिग्री सेन्टीग्रेड पर बेक कर लीजिए.
केक चैक कीजिए, केक में चाकू गढ़ाइए और देखिये कि केक चाकू की नोक से चिपक नहीं रहा हो तो केक बन चुका है. केक को थोडा़ ठंडा होने दीजिए.
केक बनकर के तैयार है. केक के ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर कन्टेनर से अलग कर लीजिए. फिर, एक प्लेट को कन्टेनर के ऊपर रख दीजिए और कन्टेनर को उलटकर हल्का सा थपथपा दीजिए, केक प्लेट में आ जाएगा.
एकदम स्पंजी टेस्टी एगलैस चॉकलेट केक बनकर तैयार है. इस चॉकलेटी केक को आप फ्रिज में रखकर 10 से 12 दिनों तक खा सकते हैं.
सुझाव
- केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट बेक कीजिये. इसके बाद केक को चैक करते हुये तापमान कम करके बेक कीजिये, अलग अलग ओवन में बेकिंग समय का थोड़ा अंतर हो सकता है.
Eggless Chocolate Sponge Cake Recipe - Eggless Chocolate Cake
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Hershey ka ya cadbury ka ya Wikipedia ka.??
Thanks
what to do.
निशा: सोनिया जी, अधिक बेकिंग होने से ये ऊपर से जल सकता है और केक को मिडिल रैक पर रख कर पकाएं ये अच्छा बनता है.
निशा: रीत जी, आप केक को किस में बेक कर रही है अगर आप इसे माइक्रोवेव में बेक कर रही हैं तो उसके कन्वेक्शन मोड पर बेक करें, केक अच्छा सोफ्ट बनेगा.
निशा: नम्रता जी, खट्टी चीजों से केक को स्पंज होने में मदद मिलती है, बेकिंग सोडा खट्टी चीजों के साथ मिलकर अच्छा काम करता है.
isme butter salty ya unsalty.
निशा: अमर जी, साल्ट बटर का उपयोग किया गया है.
निशा: कंचन जी, बिलकुल ऎसा ही करना है.
निशा: विजय जी, ग्रिल माइक्रोवेव में केक को माइक्रोवेव सेफ कन्टेनर में बनायें ये 8-10 मिनिट में बन जाता है.
निशा: श्रृ्द्धा जी, आप ओटीजी के ऊपर दिये हुये निशान देखें उनको यूज करके आप अपने अनुसार ओटीजी को प्रयोग में ला सकती हैं.
निशा: रीना जी, केक बनाने के लिए आप कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर, मलाई, क्रीम या अलसी का पाउडर भी उपयोग कर सकते हैं
Mam kya hum isi cake ko decorate bhi kar sakte h whipped cream se ya woh cake alag hote hai??
निशा: सरिता जी इस केक को डेकोरेट किया जा सकता है.
Mujhe puchna tha ki 1cup kitne gm ya ml hota hai?
निशा: सरिता जी, एक कप में अलग अलग चीजें अलग माप में आती हैं, एक कप मैदा = 120 ग्राम मैदा लेकिन 1 कप घी = 220 ग्राम होता है.
निशा: आरती जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर, मलाई, क्रीम, अलसी का पाउडर यूज कर सकते हैं.
निशा: चिंकी जी, आप सही कह रही हैं, आपका कन्फ्य़ूज होना स्वाभाविक है, रेसिपी में एसा ही दिख रहा है तो मैंने ये गलती से नहीं लिखा है ये इसी अनुपात में लिया गया है, 2 कप मैदा में 1/2 कप कन्डेन्स्ड मिल्क लेना आवश्यक है और अगर 1 कप लेंगी तो और अच्छा है, इससे केक के स्पंज होने में कोई फरक नहीं आता लेकिन स्वाद में थोड़ा फरक आ जाता है, बिलकुल उसी तरह जिस तरह हम दाल में 1 छोटी चम्मच घी या उतनी ही दाल में 2 छोटी घी डालें, तो प्लीज आप कन्फ्यूज न हों आप 1 कप कन्डेन्स्ड मिल्क या 1/2 कप कन्डेस्ड मिल्क डालकर जैसे भी चाहें केक बना सकती हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:नीलम जी हां थोड़ी सी मेहनत और प्रेक्टिस के बाद चीजें अच्छी बनने लगती हैं.
निशा:अश्विनी जी, हाँ मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नीलम जी हां चौकलेट सीरप यूज किया जा सकता है, और बेकिंग पाउडर को ही खाने का सोडा कहा जाता है.