एगलैस चॉकलेट स्पंज केक - Eggless Chocolate Sponge Cake Recipe - Eggless Chocolate Cake

जन्मदिन, सालगिरह या विशेष उत्सव केक के बिना अधूरे से लगते हैं. बाजार में कई फ्लेवर्स के केक आसानी से मिल जाते हैं, पर खुद के हाथों से बने केक में स्वाद के साथ-साथ स्नेह भी छुपा होता है, तो इस बार किसी भी खास मौके पर घर पर केक बनाइए और सबके चेहरे पर मुस्कान ले आइए.
Read - Eggless Chocolate Sponge Cake Recipe - Eggless Chocolate Cake Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate Sponge Cake Recipe
- मैदा- 2 कप
- मक्खन- ½ कप
- पाउडर चीनी -1/2 कप
- कोको पाउडर- 1/2 कप
- दूध- 1 कप
- कन्डेन्स्ड मिल्क- 1/2 कप
- बेकिंग पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Chocolate Cake
बैटर बनाइए
एगलैस चॉकलेट स्पंज केक बनाने की शुरुआत कीजिए बैटर बनाने से. इसके लिए, एक प्याले में मैदे लीजिए और इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा तथा कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए. इस मिश्रण को छलनी में 2 बार छान लीजिए ताकि ये अच्छे से मिक्स हो जाए.
एक प्याले में हल्का सा पिघलाया हुआ मक्खन और पाउडर चीनी डालकर चमचे से अच्छी तरह से फैंट लीजिए. इसके अंदर कन्डेन्स्ड मिल्क डालकर इसको अच्छी तरह से मिलने तक खूब फैंट लीजिए. मिश्रण के अच्छे से फ्लफी होने के बाद इसमें थोड़ा सा दूध डालकर मिक्स कर लीजिए. फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा मैदा कोको पाउडर का मिश्रण और थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए. केक के लिए बैटर बनकर तैयार है.

केक कन्टेनर चिकना कीजिए
केक के कन्टेनर के किनारों को थोड़ा सा मक्खन लगाकर चिकना कर लीजिए. साथ ही, कन्टेनर के
साइज के गोल बटर पेपर को भी मक्खन से चिकना कर लीजिए और इसे कन्टेनर में लगा दीजिए.
इसके बाद, कन्टेनर में केक का बैटर डाल दीजिए और कन्टेनर को खटखटाकर मिश्रण को एक सार कर लीजिए.
केक बेक कीजिए
ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर प्रिहीट कर लीजिए, केक के कन्टेनर को ओवन की बीच वाली रैक पर रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये और केक को बेक होने दीजिए.
25 मिनिट बाद केक को निकाल कर चैक कीजिये. केक अगर अभी नहीं बना है तब उसे 10 मिनिट के लिए 170 डिग्री सेन्टीग्रेड पर बेक कर लीजिए.
केक चैक कीजिए, केक में चाकू गढ़ाइए और देखिये कि केक चाकू की नोक से चिपक नहीं रहा हो तो केक बन चुका है. केक को थोडा़ ठंडा होने दीजिए.
केक बनकर के तैयार है. केक के ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर कन्टेनर से अलग कर लीजिए. फिर, एक प्लेट को कन्टेनर के ऊपर रख दीजिए और कन्टेनर को उलटकर हल्का सा थपथपा दीजिए, केक प्लेट में आ जाएगा.
एकदम स्पंजी टेस्टी एगलैस चॉकलेट केक बनकर तैयार है. इस चॉकलेटी केक को आप फ्रिज में रखकर 10 से 12 दिनों तक खा सकते हैं.
सुझाव
- केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट बेक कीजिये. इसके बाद केक को चैक करते हुये तापमान कम करके बेक कीजिये, अलग अलग ओवन में बेकिंग समय का थोड़ा अंतर हो सकता है.
Eggless Chocolate Sponge Cake Recipe - Eggless Chocolate Cake
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mai jab cake bana kar unmould krti hu to side ke kinare hard ho jate hai..aisa kyu hota hai..iske karan cake cut karne me time lagta
Plz reply
निशा: सोनियां जी, केक के किनारे बाहर की ओर हवा से सख्त हो जाते हैं, केक बनने के बाद हल्का ठंडा होने पर उसे अनमोल्ड करें और अब इसे ढक कर रखें, केक के किनारे सोफ्ट रहेंगे.
निशा - क्या आपने इसे बेक करने की जगह माइक्रोवेव किया है ? हमें इसे बेक करना है. अगर हम ओवन की जगह कन्वेक्शन माइक्रोवेव यूज कर रहे हैं तो इसे कन्वेक्शन मोड पर ही बेक करे, और अगर आप ओवन यूज कर रही हैं तब अभी जो तापमान दिया है उससे कम तापमान पर बेक करें, थोड़ी सी प्रेक्टिस से बहुत अच्छी नानखताई बनने लगेंगी.
निशा: रवि जी, अगर आपके पास बटर पेपर नही है, तो केक के कन्टेनर को पहले थोड़ा सा रिफाइन्ड अॉयल डालकर अच्छे से चिकना कर लीजिए और फिर सूखी मैदा से कोट कर लीजिए.
निशा: मिनी जी, केक पहले किनारे से बेक होना शुरू होता है, बीच में बाद में बेक होता है, केक बीच से कच्चा रहने के कारण वह बीच से स्रिंक हो सकता है और फिर वह वहां स्पंजी भी नहीं रहेगा, अगली बार केक को बीच से चाकू या नीडल के नोंक घुसा कर चैक करें यदि वह क्लीयर निकलती है तब केक बेक होकर तैयार है.
निशा: सनु जी, केक के बैटर में बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर की मात्रा ज़्यादा होने के कारण या बेकिंग तापमान अधिक होने से ऎसा हो सकता है.
निशा: गुंजन जी, स्मैल तो नही आनी चाहिए. बेकिंग सोडा ज्यादा मात्रा में डाला जाए, या बेकिंग सोडा अच्छा न हो, तब ऎसा हो सकता है. इसमें बेकिंग सोडा डालना आवश्यक है.
निशा:गरिमा जी, tsp मीन्स छोटी चम्मच और tbsp मिन्स टेबल स्पून,बड़ी चम्मच जो हम सर्व करने के लिये काम लेते हैं. आजकल डिब्बे के अन्दर भी टेबल स्पून और टी स्पून आते हैं आप बाजार से भी मेजरमेन्ट स्पून का सैट ले सकते हैं,बर्तन वाले या प्लास्टिक का सामान बेचने वालों के पास मिल जाता है.
निशा: मोना जी, हां, आप इसे माइक्रोवेव में भी एप्पल स्पंज केक की तरह बना सकते हैं.
I want to ask u that for this cake recipe we should use amulet butter or we can take homemade white butter.
Plz answer
Thank u
निशा: ज्योति जी, आप इसे बनाने के लिए घर के बने मक्खन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
Thank n regards
निशा: प्द्मजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.