मक्का-तिल की टिक्की Makki-Til Sweet Mathri Recipe - Indian Corn flour Mathri Recipe

Makki-Til ki tikki
इस तेज सर्दी के मौसम के मुताबिक तिल और मक्का के आटा दोनों ही स्वास्थ्य के लिये फायदेमन्द हैं. आइये हम मक्के के आटे और तिल की टिक्की (makka tik ki tikki) बनायें.

Read - Makki-Til Sweet Mathri Recipe -  Indian Corn flour Mathri Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki - Til ki tikki

  • मक्का का आटा - 200 ग्राम ( 2 कप )
  • गुड़ - 100 ग्राम ( 1/2 कप )
  • पानी - 1/3 कप
  • तिल - 1/4 कप
  • तेल - तलने के लिये

विधि - How to make Makki - Til ki tikki

मक्का के आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.

makki_til_1_889464609.jpgपानी और गुड़ को मिलाकर धीमी गैस पर गरम करें, चमचे से चलादें, गुड़ का गुड़ घुलने तक पानी गरम कर लीजिये.

मक्का के आटे में, 1 बड़ा चम्मच तेल और तिल डाल कर मिला दीजिये.  अब गुड़ के गरम घोल की सहायता से आटे को गूथ लीजिये.  आटे को अच्छी तरह से मसल मसल 5-6 मिनिट तक और गूथिये, अगर थोड़े पानी की आवश्यकता हो तो डाल सकते हैं. गुथे आटे को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

गुथे आटे से थोड़ा थोड़ा आटा निकाल कर, छोटे नीबू के बराबर गोले बना लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  आटे के गोले को हथेली की सहायता से चपटा करके (टिक्की का आकार देकर)  कढ़ाई में डालिये.  3-4 टिक्की कढ़ाई में डाल दीजिये और पलट पलट कर धीमी आग पर ब्राउन होने तक तलिये.  तली हुई टिक्की प्लेट में निकाल कर रखिये.  इसी तरह सारी टिक्की तल कर तैयार कर लीजिये.

मक्का तिल की  टिक्की तैयार हैं.  मक्के की टिक्की ठंडी करके एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये. अब जब भी आपकी इच्छा हो 15 दिन तक  निकालिये और खाते रहिये.

इन्हें भी पढें

Makki-Til ki tikki in Hindi Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 07 June, 2017 08:40:52 PM Sana

    Mam hum gud ki jagag sugar ka use kr sakte hai
    निशा: सना जी, चीनी का उपयोग भी कर सकते हैं.

  2. 03 March, 2016 01:57:05 AM Omprakash Tiwari

    Bahut achhi jankari hai aapse niwedan haiki email ke jariye nai jankari dete rahe.

  3. 05 October, 2015 11:30:24 PM kajal Anand

    Thanx  mam,

     

  4. 28 September, 2015 11:56:58 AM kajal Anand

    Nisa mam,

     Mathri mai ham till bhunkar dale ya bina bhune?

     Please mam btaiye..


    निशा: काजल जी, तिल बिना भुने ही डाले जाते हैं, टिक्की तलने साथ ही तिल भुन जाते हैं.

  5. 22 August, 2014 03:06:48 AM Ruchi

    Nisha Ji,Can we make this with wheat flour or maida instead of bajra.
    निशा: रुचि जी हां अवश्य बना सकते हैं.

  6. 14 February, 2014 01:22:02 AM Priya joshi

    thanks for your support .u help my son different lunch box thank u so much
    निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 09 February, 2014 11:18:15 PM shivsnigupta

    Mam kya gehu ka aata bhi isme use ho sakta hai kya?
    निशा: शिव, ये मक्के के आटे की मठरी हैं, आप गेहूं का आटा थोड़ा मिलाना चाहें तो मिला सकते हैं.

  8. 30 December, 2013 10:50:18 PM sanjana

    "mam ise hum kitne din tak use kar sakte hai..... aur maine jab ye banayi to ye andar se naram naram rahi jese ki aata h andar......... pls bataye ki crispy kaise bane..... pls reply karna
    निशा: संजना जी, टिक्की को थोड़ा पतला होने तक बड़ा लीजिये, धीमी और मीडियम आग पर क्रिस्पी होने तक तलिये, इन्हैं 15 दिन से भी अधिक रखकर खाया जा सकता है.

  9. 10 December, 2013 12:05:58 AM Anupma Mishra

    kya gud ki jagah sugar ka use kar sakte hain. plz reply
    निशा: अनुपमा जी हां कर सकते हैं.

  10. 18 April, 2012 08:32:33 PM deepika

    can i use cornflakes after grinding it into powder form.
    निशा:
    दीपिका, इसमें मक्की का आटा चाहिये, कार्न फ्लेक्स को इस तरह यूज नहीं करेंगे.