मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup)

कड़क सर्दियों के दिन, और खाने से पहले गरमा गरम सूप पीने को मिल जाय! तो आइये आज हम मिक्स वेजिटेबल सूप (Mixed Vegetable Soup) बनायें.

Read - Mix Veg Soup Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mix Veg Sour

  • गाजर - 1 मीडियम आकार की (छोटी छोटी कतर लीजिये)
  • फूल गोभी - एक चौथाई गोभी (एक कटोरी कतरा हुआ)
  • हरे मटर के दाने - आधा कटोरी
  • शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की (बीज निकाल कर, बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कद्दूकस कर लीजिये या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
  • कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
  • मक्खन - 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च - आधी छोटी चम्मच
  • सफेद मिर्च - आधा छोटा चम्मच
  • चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • नीबू - आधा
  • हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)

विधि - How to Make Mix Veg Soup

सब्जिया सभी धो कर, पहले से काट ली गयीं हैं.

कार्न फ्लोर को, 2 बड़े चम्मच पानी में घोल लीजिये (गुठलियां न पड़ें).

mix_veg_soup2_589825413.jpgएक भारी तले के बर्तन में, मक्खन डाल कर गरम कीजिये.  अदरक का पेस्ट, सारी कटी हुई सब्जियां  डाल दीजिये.  सब्जियों को मक्खन में चला कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर भूनिये. अब सब्जियों ढक कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दें.

सब्जी में  600 ग्राम पानी, कार्न फ्लोर का घोल, काली मिर्च, सफेद मिर्च, चिल्ली सास,  और नमक  डालिये.  सूप को उबाल आने तक लगातार चलाते रहें.  उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें.  गैस बन्द कर दीजिये. सूप में नीबू का रस और हरा धनियां और थोडा मख्खन डाल कर मिला दीजिये.

मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup) तैयार है.  गरमा गरम परोसिये और पीजिये.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 01 December, 2021 01:13:38 AM Neha

    nisha ji koi bina mirch wala, halka meetha taste wala vegetable soup btaiye 3 se 6 year bacchon ke liye

  2. 15 October, 2018 01:34:54 AM Geetika tarun

    Iska video plz

    • 15 October, 2018 05:19:41 AM NishaMadhulika

      Geetika tarun जी, जल्द ही इसे अपलोड़ करने की कोशिश करूंगी.

  3. 15 September, 2018 10:03:47 AM sani

    i like thesoop

    • 17 September, 2018 03:59:19 AM NishaMadhulika

      sani जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 16 December, 2017 04:42:28 AM Kuldeep Gaur

    Can it be without any butter or oil.
    निशा: कुलदीप जी, बिना घी और मक्खन के भी आप सूप बना सकते हैं लेकिन इसके उपयोग से सूप का स्वाद और भी अधिक बढ. जाता है.

  5. 03 December, 2017 05:07:02 AM Abhishek Kumar singh

    I will don't provide

  6. 18 November, 2017 02:31:46 AM Poonam saraswat

    Hello madam ji,maine kai baar cake banaya magar cake spongy nahi banta h.m glass bowl use karti hu.y karan to nahi h
    निशा: पूनम जी, एसा हो जाता है, कि कई बार चीजें अच्छी नहीं बनती, परेशान न हों आप केक का वीडियो देखें और ट्राई करें, आप अवश्य ही अच्छा केक बना पायेंगी.

  7. 30 September, 2017 10:39:42 PM Arfa

    Ek ulcer patient ko kya hum kali mirch de skte h??
    निशा: अर्फा जी, काली मिर्च अल्सर पेशेन्ट के लिये नुकसान देय है.

  8. 19 September, 2017 06:57:08 PM Laxmi tomar

    Good tips thanks
    निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.