आलू पूरी - Aloo Puri Recipe - Potato Poori - Alu ki puri

देशी मसाले और उबले हुये आलू की पिट्ठी मिलाकर गुंथे हुये गेहूं के आटे से बनी आलू पूरी चाहे तो सब्जी के साथ परोसिये, चाहे यूंही चाय के साथ स्नैक के रूप में खाईये. इसे त्यौहार पर तो बना ही सकते हैं, बच्चों के टिफिन या यात्रा-पिकनिक पर भी ले जा सकते हैं.
Read - Aloo Puri Recipe - Potato Poori - Alu ki puri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Puri
- गेहूं का आटा- 2 कप (300 ग्राम)
- आलू- 2 (250 ग्राम) (उबले हुए)
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक- 1/2 छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- अज़वायन- 1/4 छोटी चम्मच
- तेल- पूरियां तलने के लिए
विधि - How to make Alu ki puri
आलू मसाला पूरी बनाने के लिए, उबले हुए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लीजिए.
किसी बड़े से प्याले में गेहूं का आटा लीजिए. इसमें कद्दूकस किए हुए आलू डाल दीजिए. साथ ही साथ नमक, अज़वायन (हाथों से मसलकर), हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हरा धनिया भी डाल दीजिए. सभी सामग्री को मिला लीजिए.
आटे में 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए. इसके बाद, इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. (इतनी मात्रा का आटा लगाने में 1/2 कप पानी का इस्तेमाल हुआ है.) आटे को ढककर 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि आटा फूलकर सैट हो जाए.
20 मिनिट में आटा सैट होकर तैयार है. हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाइए और आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे को चिकना करने के बाद, इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर लोइयां बना लीजिए. इन्हें बनाने के लिए, पहले लंबाई में आटे को बढ़ा लीजिए और फिर नींबू के आकार की लोइयां तोड़ते जाइए. (लोइयों का साइज छोटा या बड़ा अपनी इच्छानुसार रख सकते हैं .)
एक लोई उठाकर हथेलियों से मसल लीजिए. इसे गोल-गोल करते हुए थोड़ा सा दबाकर चिकना पेड़ा तैयार कर लीजिए. इसी तरह, सभी लोइयों को गोल और बाद में, हल्का सा चपटा करके पेड़े बना लीजिए. पेड़े बनाने के साथ-साथ कड़ाई में पूरियां तलने के लिए पर्याप्त मात्रा में तेल डालकर गरम होने भी रख दीजिए. तैयार पेड़ों को ढककर रख दीजिए जिससे कि ये सूखे नहीं.

बेलन और चकले पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. एक पेड़ा उठाकर चकले पर रख लीजिए. इसे 3 से 4 इंच व्यास का पतला बेलकर पूरी बना लीजिए. ( पूरी को किनारे से बेलिए, ताकि पूरी बीच में से पतली और किनारों से मोटी न रह जाए. पूरी एक जैसी बेली हुई होनी चाहिए.)
जब तक पूरी बेलकर तैयार हुई, तब तक तेल भी गरम हो गया है. इसे चैक करने के लिए, थोड़ा सा आटा तोड़कर गरम तेल में डाल दीजिए. अगर यह तैरकर ऊपर आ जाए, तो तेल अच्छे से गरम हो चुका है. अब, कड़ाई में पूरी डाल दीजिए. इसे फुलाने के लिए कलछी से हल्का सा दबा-दबा कर सेक लीजिए. पूरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राय कर लीजिए.
जब तक यह पूरी तलकर तैयार हो, तब तक बिल्कुल पहले वाली पूरी की भांति ही दूसरी पूरी भी बेल लीजिए. बीच-बीच में, कड़ाई में सिक रही पूरी को चैक करते रहिए. दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने के बाद, पूरी को एक प्लेट में निकाल लीजिए. (पूरी को प्लेट में निकालते समय पूरी को कलछी पर तिरछा करके कड़ाई के किनारे पर रखिए ताकि पृ्री से अतिरिक्त तेल कड़ाई में ही निकल जाए.) इसी प्रकार सभी पूरियों को बेलकर व तलकर तैयार कर लीजिए. गरम-गरम आलू मसाला पूरियां बनकर तैयार हैं.
स्वाद से भरपूर गरमागरम आलू मसाला पूरियों को अचार, दही, चटनी या अपनी मनपसंद सब्जी के साथ परोसिए और मज़े से खाइए व खिलाइए.
सुझाव
- आप अपने पसंदानुसार आकार की पूरी बनाने के लिए, छोटी या बड़ी लोई ले सकते हैं.
- लोइयां मसल-मसल कर गोल और चिकनी ही तैय़ार कीजिए. ये कहीं से कटी-फटी न हों.
- इसमें आलू का प्रयोग किया गया है, जो कि आटे में पानी छोड़ देता है. इस वजह से बाद में आटा नरम हो जाता है. इसलिए पूरी को फुलाने के लिए सख्त ही आटा लगाएं.
- चकले और बेलन को जरा से तेल से चिकना अवश्य कर लीजिए ताकि पूरी बेलते समय चकले पर न चिपके.
- पूरी को बेलते वक्त, इस बात का खास ख्याल रखें कि यह एक समान बेली हो. पूरी कही से पतली, कही से मोटी नही होनी चाहिए..
- पूरी फ्राय करने के लिए अच्छे गरम तेल की आवश्यकता होती है.
- 15 से 16 पूरियां बनाने के लिए पर्याप्त
कमेंट (34)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
1.स्वाद बढ़ाने के लिए या चटपटा बनाने के लिए और क्या प्रयोग कर सकता हु?
2.क्या और आलू मटर पालक के अलावा और भी सब्जियों की पूरी बनाई जा सकती है
निशा: सूरज जी, आप च्टपटा बनाने के लिए इसमें मसालों की मात्रा को थोडा़ सा बढा़ कर उपयोग कर सकते हैं. पूरी आप और भी बहुत सी चीजों से बना सकते हैं. मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर जाकर विभिन्न प्रकार की पूरी की रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mummy khti thi ku6 nhi aata bnana.
Aapki site s hi sikh kr kosis ki
Aaj sb mere bnaye mhane ki tarif krte h
Thnxxx a lot dr.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह स्वादिष्ट रेसिपी बनाएं और सभी को प्रेम से खिलाएं.
निशा: दीप्ति जी, इसमें आलू का प्रयोग किया गया है, जो कि आटे में पानी छोड़ देता है. इस वजह से बाद में आटा नरम हो जाता है. इसलिए पूरी को फुलाने के लिए सख्त ही आटा लगाएं.
पूरी को बेलते वक्त, इस बात का खास ख्याल रखें कि यह एक समान बेली हो. पूरी कही से पतली, कही से मोटी नही होनी चाहिए.. पूरी फ्राय करने के लिए अच्छे गरम तेल की आवश्यकता होती है.इन बातो का ध्यान रखें आप बहुत अच्छी पूरी बनाएंगी.
निशा: मनोरमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृ्ति जी, धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Super
निशा: अजमल जी, धन्यवाद.
निशा: रूखसाना जी, धन्यवाद.
निशा: नीरजा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजत जी, इसका मतलब फुल क्रीम मिल्क है.
Today I made aalo puri.it was very yummy.my hubby and kids like it so much....
Thanks for sharing the recipes...☺
निशा: नूतन जी, आपको भी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभात जी, धन्यवाद.
Thanxxx nisha ji
निशा: रिया जी, वहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: साबेरिया जी, धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Masalna padega
निशा: वर्षा जी, नहीं, ऎसे ही मसलकर या बेलन से क्रश करके डाल दीजिए, अजवायन को भूनने की आवश्यकता नहीं है.
तरह होता है बहुत प्यार से सिखाती हैं इसलिये हर चीज याद हो जाती है
मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है इसलिए दिल से धन्यवाद करती हूँ।
निशा: सुमाती जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारा प्यार.
Mam please mjhe non veg recipe seekhni hai ...plz
निशा: प्रिया जी, हमारी रैसिपीज़ पसंद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. पर, माफ कीजिएगा, यह वेजीटेरियन रैसिपीज़ की ही वेबसाइट है.
निशा: विद्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Plzz share the rajma Masala powder recipe
निशा: श्याम जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पर गोभी आलू की सब्जी जिसमें अदरक का यूज किया गया है, गोभी की सब्जी में अदरक बहुत अच्छा स्वाद देता है, आप चाहें तो इसे अधिक मात्रा में यूज कर सकते हैं.
निशा: वैशू जी, 2 दिनों तक सही रहती है.
निशा: पूजा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुभा जी, आप रख सकती हैं, पर आटा थोड़ा ज्यादा सख्त गूंथिए और फ्रिज में रख दीजिए.